Space Startups के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार दे रही है 100% तक इंसेंटिव, जानें पूरी डिटेल्स


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 07, 2026


विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के बाद सरकार ने प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। अंतरिक्ष विभाग (DoS) ने दो नई प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के जरिए योग्य भारतीय स्पेस कंपनियों और नॉन-गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन को 30% से 100% तक सरकारी मदद मिल सकती है। इससे प्राइवेट कंपनियों को स्पेस सेक्टर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही, नए इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

स्पेस स्टार्टअप्स को मिलेगा सरकार का समर्थन 

बता दें कि नई योजनाओं के तहत स्पेस सेक्टर से जुड़े कई कामों के लिए सरकारी सपोर्ट मिलेगा। इसमें लॉन्च सर्विस, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, सैटेलाइट डेटा, टेस्टिंग फैसिलिटी और ISRO के इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल शामिल है। प्रोजेक्ट के हिसाब से सरकार 30% से 100% तक फाइनेंशियल सपोर्ट दे सकती है। इससे प्राइवेट कंपनियों की शुरुआती कॉस्ट कम होगी और स्पेस सेक्टर में एंट्री करना आसान हो सकता है।

इससे एडवांस्ड स्पेस फैसिलिटीज का इस्तेमाल करना आसान होगा। साथ ही, ISRO और प्राइवेट इंडस्ट्री मिलकर बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे।

विक्रम-1 की कामयाबी से मिली नई रफ्तार

सरकार ने इस पहल की शुरुआत विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के बाद हुई है। यह भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल है। इस मिशन ने देश के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की बढ़ती क्षमता को दिखाया है। 

साथ ही, प्राइवेट स्पेस कंपनियों का भरोसा भी बढ़ा है। इससे सैटेलाइट लॉन्च, मैन्युफैक्चरिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।

नई स्कीम्स से स्पेस इकॉनमी को मिलेगा बूस्ट

भारत की स्पेस इकॉनमी को नई ऊंचाई देने के लिए सरकार ने नई स्कीम्स शुरू की हैं। इन इंसेंटिव स्कीम्स के जरिए स्टार्टअप्स को सपोर्ट मिलेगा और नए इन्वेस्टमेंट के रास्ते खुलेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे देश में स्पेस टेक्नोलॉजी का विकास तेज होगा और भारत की स्पेस इकॉनमी को नई रफ्तार मिलेगी।

सरकार और प्राइवेट कंपनियों के बीच बढ़ती पार्टनरशिप भारतीय स्पेस सेक्टर को नई दिशा दे सकती है। इससे लॉन्च सर्विस, सैटेलाइट मैन्युफैक्चरिंग और स्पेस एप्लीकेशन के क्षेत्र में देश की क्षमता बढ़ेगी।

भारत के स्पेस सेक्टर में नई शुरुआत

भारत को ग्लोबल स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इन योजनाओं से प्राइवेट कंपनियों के लिए स्पेस सेक्टर में काम करना आसान होगा। उन्हें सरकारी मदद के साथ जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। इससे उनकी शुरुआती लागत भी कम हो सकती है। निजी कंपनियों का हौसला बढ़ेगा और वे स्पेस मिशन, रिसर्च व कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी।

60-Words Summary:

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के बाद सरकार ने प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया है। अंतरिक्ष विभाग ने दो नई प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं। इनके तहत योग्य भारतीय स्पेस कंपनियों को 30% से 100% तक सरकारी सहायता मिल सकती है। इस पहल से प्राइवेट स्पेस कंपनियों, स्टार्टअप्स और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, भारत की स्पेस इकॉनमी को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 686 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online