भारत में जल्द ही Toyota की नई मिड-साइज़ SUV की एंट्री हो सकती है। इस SUV को फॉर्च्यूनर के मुकाबले बजट फ्रेंडली ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी वजह से इसे ‘मिनी फॉर्च्यूनर’ कहा जा रहा है।
ये नई SUV उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। जो फॉर्च्यूनर से कम कीमत में Toyota का SUV एक्सपीरियंस चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे भारत में 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है।

कितनी होगी नई टोयोटा SUV की कीमत?
बता दें कि ‘मिनी फॉर्च्यूनर’ की कीमत फुल-साइज़ फॉर्च्यूनर से कम रहने की उम्मीद है। ‘MotorOctane’ के अनुमान के मुताबिक, मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत ₹30 लाख से ₹45 लाख के बीच हो सकती है।
हालांकि, दूसरी रिपोर्ट्स में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹20-27 लाख के आसपास बताई गई है। ऐसे में इसकी फाइनल कीमत टोयोटा की पोजिशनिंग, फीचर्स और लोकल प्रोडक्शन स्ट्रैटेजी पर निर्भर करेगी।
नई SUV में मिलेगा दमदार लुक और स्टाइल
नई SUV का डिज़ाइन टोयोटा की बड़ी SUVs से इंस्पायर हो सकता है। हालांकि, यह फॉर्च्यूनर से छोटी और ज्यादा कॉम्पैक्ट होगी। ऐसे में, इसे शहर में चलाना आसान रहेगा। माना जा रहा है कि यह महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे सकती है।
Toyota इस SUV के जरिए फॉर्च्यूनर से कम बजट वाले कस्टमर बेस तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकती है।
नई SUV के इंजन पर क्या है अपडेट
नई SUV में कई पावरट्रेन ऑप्शन मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 2.7-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। वहीं, 2.4-लीटर डीज़ल इंजन की भी चर्चा है।
कुछ रिपोर्ट्स में पेट्रोल के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, Toyota ने अभी इंजन या स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल इनफार्मेशन नहीं दी है। ऐसे में फाइनल इंजन लाइनअप को लेकर अभी इंतजार करना होगा।
टोयोटा के लिए क्यों खास है नई SUV?
इस समय, टोयोटा के पास हाइराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच कोई बड़ा SUV मॉडल नहीं है। ऐसे में नई SUV इस जगह को भर सकती है। इससे कंपनी को मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में महिंद्रा, टाटा और दूसरी कंपनियों से मुकाबला करने का मौका मिलेगा।
साथ ही, फॉर्च्यूनर से कम बजट वाले ग्राहकों के लिए भी टोयोटा के पास एक नया ऑप्शन होगा।
लॉन्च डेट को लेकर सस्पेंस जारी
भलें ही मिनी फॉर्च्यूनर को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। हालांकि, टोयोटा ने अभी इसकी लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की कन्फर्म नहीं किया है। ऐसे में बताया जा रहा है की ये किफायती मॉडल 2027 या 2028 में लॉन्च किया जा सकता है।
फिलहाल, इसके प्रोडक्शन वर्जन और भारत-स्पेसिफिक डिटेल्स का इंतजार करना होगा।
60-Words Summary:
Toyota भारत के लिए नई मिड-साइज़ SUV डिज़ाइन कर रही है। इसे Fortuner से कम कीमत वाले ऑप्शन के तौर पर लाया जा सकता है। इसी वजह से इसे ‘मिनी Fortuner’ कहा जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में हो सकती है। कीमत ₹20-27 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है। इस मॉडल में पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड इंजन वैरिएंट मिल सकते हैं।
