देश के सबसे बड़े IPO पर सबकी नजर! Jio को लेकर आया नया अपडेट


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Sep 09, 2026


जियो प्लेटफॉर्म्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स जल्द IPO ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नवरात्रि से दिवाली के बीच अपना मच अवेटेड IPO लॉन्च करेगी। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू हो सकता है। इस IPO से करीब ₹37,800 करोड़ यानी लगभग $4 बिलियन की  फंडिंग मिलने का अनुमान है।

अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है बड़ा IPO

बता दें कि Jio Platforms का IPO अक्टूबर के आखिर में लाने की तैयारी है। नवरात्रि के दौरान इसकी लॉन्चिंग हो सकती है। अगर टाइमलाइन आगे बढ़ती है, तो नवंबर की शुरुआत या दिवाली के आसपास इसे लॉन्च किया जा सकता है। 

IPO की डेट जल्द तय होने की उम्मीद है। इसके बाद इन्वेस्टर्स के लिए रोडशो शुरू होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio पहले फॉरेन इन्वेस्टर्स से संपर्क करेगी। इसके बाद लोकल इन्वेस्टर्स पर फोकस किया जाएगा।

SEBI की मंजूरी से बढ़ी IPO की उम्मीद

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को अब SEBI की मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने जून में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल किया था। 28 अगस्त को इसे मंजूरी मिल गई। ₹37,800 करोड़ का यह IPO, NSE के ₹31,000 करोड़ के IPO से भी बड़ा हो सकता है। 

ऐसा हुआ तो यह भारत का सबसे बड़ा IPO बन जाएगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड Hyundai Motor India के नाम है। कंपनी ने 2024 में IPO के जरिए करीब ₹27,000 करोड़ रेज किए थे।

IPO में जारी होंगे सिर्फ नए शेयर

बताते चलें कि इस IPO में सिर्फ नए शेयर जारी किए जाएंगे। IPO से करीब ₹37,800 करोड़ मिलने का अनुमान है। Jio Platforms 270 मिलियन तक नए इक्विटी शेयर जारी कर सकती है। जो IPO के बाद कंपनी के कुल इक्विटी बेस का करीब 2.9% होगा। 

इसके अलावा, कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपने शेयर नहीं बेचेंगे। यह करीब दो दशकों में Reliance Industries की पहली बड़ी लिस्टिंग होगी। इससे पहले 2006 में Reliance Petroleum की लिस्टिंग हुई थी।

Jio IPO का पैसा कहां होगा इस्तेमाल?

Jio Platforms के IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा लोन चुकाने में इस्तेमाल हो सकता है। यह फंड Reliance Jio Infocomm का कर्ज कम करने में इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, ₹27,500 करोड़ तक का अमाउंट प्री-पेमेंट (समय से पहले भुगतान) में लगाया जा सकता है। जिसके बाद बची हुई रकम कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज में इस्तेमाल होगी।


Jio में ग्लोबल इन्वेस्टर्स की हिस्सेदारी

कई ग्लोबल इन्वेस्टर्स के पास Jio Platforms के शेयर हैं। इन सभी की ओनरशिप करीब 30.9% है। Meta Platforms की सिस्टर कंपनी ‘Jaadhu Holdings’ के पास करीब 9.98% शेयर हैं। वहीं, Google International के पास करीब 7.73% शेयर हैं।

अन्य बड़े इन्वेस्टर्स में सऊदी अरब का Public Investment Fund, Silver Lake, Vista Equity, General Atlantic और KKR से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा, ‘Abu Dhabi Investment Authority’ की इन्वेस्टमेंट ब्रांच भी Jio Platforms में इन्वेस्ट कर चुकी है।

Reliance के लिए क्यों अहम है Jio IPO?

Jio Platforms का IPO Reliance Industries और भारत के कैपिटल मार्केट के लिए अहम साबित होगा। लिस्टिंग के बाद पब्लिक-मार्केट इन्वेस्टर्स को Jio में सीधे निवेश का मौका मिलेगा। इससे भारत के डिजिटल और टेलीकॉम बिजनेस में निवेश का एक नया रास्ता खुलेगा। साथ ही, यह IPO फंड जुटाने के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।

60-Words Summary:

Jio Platforms के IPO को लेकर बड़ी खबर है। कंपनी अक्टूबर-नवंबर में IPO ला सकती है। SEBI से इसे मंजूरी मिल चुकी है। इश्यू से करीब ₹37,800 करोड़ जुटाने का अनुमान है। यह भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। IPO में सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। करीब दो दशक बाद यह Reliance की सबसे बड़ी लिस्टिंग होगी। 


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 721 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online