Airtel Users को बड़ा झटका! ₹299 वाला Prepaid Plan बंद, जानें नया Recharge Plan


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 07, 2026


Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने ₹299 वाला प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। अब ₹349 वाला प्लान Airtel का सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान बन गया है। ₹299 वाला प्लान कंपनी की वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप, दोनों से हटा दिया गया है। देखा जाए तो Airtel का अब तक सबसे किफायती अनलिमिटेड डेली डेटा प्लान था।

अब ₹349 से होगी अनलिमिटेड प्लान की शुरुआत

बता दें कि ₹299 वाला प्लान बंद होने के बाद अब ₹349 Airtel का सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान बन गया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। 

इसके अलावा, यूजर्स को 6 महीने के लिए Apple Music, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium और फ्री Airtel Hello Tunes का फायदा भी मिलेगा। 

वहीं, इससे अपग्रेडेड प्लान ₹399 में उपलब्ध है। जहां डेली 2.5GB डेटा, 28 दिनों की वैलिडिटी और 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है।


कुछ और प्लान्स भी हो सकते हैं बंद

₹299 वाले प्लान के बाद Airtel कुछ और प्रीपेड प्लान्स में भी बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कुछ टेलीकॉम सर्कल्स में ₹579 और ₹619 वाले प्लान्स भी बंद कर सकती है। हालांकि, रिपोर्ट से पहले तक ये दोनों प्लान Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध थे। इससे माना जा रहा है कि यह बदलाव फिलहाल कुछ चुनिंदा इलाकों में हो सकता है। या कंपनी इसे फेज में भी लागू कर सकती है।

Airtel के इस फैसले से किसे होगा फायदा?

Airtel के इस फैसले का असर उसकी कमाई पर भी दिख सकता है। कम कीमत वाले प्लान्स हटने से कई यूजर्स महंगे विकल्प चुनेंगे। इससे कंपनी का प्रति यूजर रेवेन्यू (ARPU) बढ़ने की संभावना है।  

इस मुनाफे से एयरटेल 4G और 5G नेटवर्क में निवेश जारी रखेगा। इस बीच, आने वाले महीनों में टेलीकॉम कंपनियां फिर से टैरिफ बढ़ा सकती हैं।


Airtel यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा असर

कुल मिलाकर, Airtel ने अपने अनलिमिटेड डेली डेटा प्लान की एंट्री कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में ₹299 वाले प्लान पर रिचार्ज करने वाले यूज़र्स अब सीधे ₹349 वाले प्लान में शिफ्ट होंगे।

भले ही नए प्लान में पहले से ज़्यादा डेटा और अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स दिए जाएंगे। लेकिन ग्राहकों का शुरुआती रिचार्ज का खर्च अब पहले से ज्यादा हो जाएगा।

60-Words Summary:

Airtel ने ₹299 वाला प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। अब ₹349 कंपनी का सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान होगा। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी, रोज़ 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे। ₹299 प्लान वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप से हट चुका है। इस बदलाव से यूजर्स का रिचार्ज खर्च बढ़ेगा। इससे कंपनी के ARPU में बढ़ोतरी की उम्मीद है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 686 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online