टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही बाज़ार में चार नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर सकती है। इस नई रेंज में आम बजट वाली SUVs से लेकर एक नई प्रीमियम EV फ़ैमिली तक शामिल होगी। नए मॉडल्स के साथ कंपनी अलग-अलग सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी। इससे टाटा मोटर्स की EV रेंज और भी जबरदस्त हो जाएगी।

Tata Safari EV की लॉन्च टाइमलाइन
Tata Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 में दस्तक दे सकता है। इसे 2026 के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह कंपनी की प्रीमियम SUV सेगमेंट में शामिल होगी। पोजिशनिंग के मामले में इसे हैरियर EV से ऊपर रखा जा सकता है। इसमें 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन मिलने की उम्मीद है।
सफारी EV में हैरियर EV से जुड़ी बैटरी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। वही बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट की ड्राइविंग रेंज करीब 500 से 600 किलोमीटर तक होगी । हालांकि, इसकी रेंज वेरिएंट और कॉन्फ़िगरेशन पर निर्भर करेगी।
तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक MPV
टाटा मोटर्स तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक MPV पर भी काम कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। इसके बारे में अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है।
नई इलेक्ट्रिक MPV को बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर पेश किया जा सकता है। इसमें ज्यादा केबिन स्पेस और तीन-रो वाली सीटिंग मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।
Tigor EV में मिल सकते हैं नए अपडेट
टाटा मोटर्स Tigor EV को भी अपडेट करने की तैयारी कर रही है। इसका फेसलिफ्ट 2026 के आखिर में आने की उम्मीद है। इसे पेट्रोल Tigor के अपडेटेड वर्जन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
नई Tigor EV में एक्सटीरियर के साथ केबिन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार में नई टेक्नोलॉजी और अपडेटेड फीचर्स जोड़े जाने की संभावना है। इसके बावजूद, यह कंपनी के EV पोर्टफोलियो में किफायती ऑप्शन के तौर पर अपनी जगह बनाए रख सकती है।
अविन्या रेंज का पहला मॉडल
टाटा मोटर्स की EV स्ट्रैटेजी में अविन्या प्रोग्राम महत्वपूर्ण है। इसके तहत कंपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक मॉडल्स की नई रेंज तैयार कर रही है। इसका प्रोडक्शन मिड 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।
बताते चलें कि अविन्या रेंज का पहला मॉडल स्पोर्टबैक स्टाइल में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके बाद इसी प्लैटफॉर्म पर दूसरे बॉडी स्टाइल के मॉडल भी लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी इस रेंज के लिए अलग शोरूम या रिटेल सेटअप पर भी विचार कर रही है।
हालांकि, इस प्रोग्राम में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई गाड़ी में JLR-बेस्ड प्लैटफॉर्म की जगह Chery-JLR Freelander प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल हो सकता है।
कई सेगमेंट में बढ़ेगी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज
टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो लगातार बढ़ रहा है। कंपनी फिलहाल टियागो, टिगोर, पंच, नेक्सन, कर्व, सिएरा और हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करती है। आने वाले मॉडल्स के साथ यह रेंज और बढ़ने होने की उम्मीद है। इसमें मिड-साइज़ और प्रीमियम EV सेगमेंट पर भी फोकस रहेगा। कारों के साथ प्रीमियम EV सेगमेंट पर भी फोकस रहेगा।
कंपनी ने FY31 तक 4 नए EV प्रोडक्ट और 10 से ज्यादा रिफ्रेश मॉडल लाने की योजना बताई है। इतना ही नहीं। टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है।
