स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में जॉब का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ने कई सीनियर पोस्ट्स के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों में ‘ग्रुप चीफ़ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर’ (CISO) का प्रमुख पद भी शामिल है। खास बात यह है की इस महत्वपूर्ण पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवार को सालाना 2.5 करोड़ रुपये तक का बंपर पैकेज दिया जाएगा।

SBI में इन खास पदों पर निकली भर्ती
बैंकिंग सेक्टर में टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी की बढ़ती जरूरत के बीच SBI ने खास पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक ने अपने कॉन्ट्रैक्ट-बेस्ड रिक्रूटमेंट प्रोग्राम के तहत एक्सपीरियंस्ड प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर साइबर सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी और डिजिटल ऑपरेशन्स से जुड़े कैंडिडेट्स को मौका मिलेगा।
Group CISO को मिलेगा 2.5 करोड़ तक का पैकेज
SBI की इस भर्ती में Group CISO की पोस्ट काफी अहम है। इस पोजीशन पर चुने गए प्रोफेशनल बैंक की साइबर सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी सिस्टम और सिक्योरिटी ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस पद के लिए सालाना सैलरी 2.5 करोड़ रुपये तक हो सकती है। हालांकि, फाइनल पैकेज कैंडिडेट के एक्सपीरियंस और इस पद के लिए उसकी एलिजिबिलिटी के बेस पर तय होगा। सैलरी को लेकर उम्मीदवार और बैंक के बीच बातचीत भी हो सकती है। इस पोस्ट पर नियुक्त उम्मीदवार को मुंबई या नवी मुंबई में काम करना होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
बता दें कि यह वैकेंसी अनुभवी IT और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स के लिए है। इसके लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट भारतीय नागरिक होने चाहिए। 31 अगस्त 2026 तक उम्र 57 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवार के पास इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी में क्वालिफिकेशन होना चाहिए। इसके बाद 15 से 20 साल का एक्सपीरियंस भी जरूरी है।
इन कैंडिडेट्स को मिलेगा मौका
इस रोल के लिए बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की अच्छी समझ जरूरी है। बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन या बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी में काम किया होना चाहिए। PSU और फाइनेंशियल सर्विस ऑर्गनाइजेशन में काम कर चुके कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं।
कैंडिडेट के पास कम से कम 5 साल का सीनियर मैनेजमेंट लेवल का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में होना जरूरी है।
इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी या साइबर डिफेंस का अनुभव जरूरी है। सीनियर लेवल पर टीम मैनेज करने का अनुभव भी होना चाहिए।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए?
इस वैकेंसी के लिए टेक्निकल फील्ड से पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। BTech या BE की डिग्री जरूरी है।
कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और IT जैसे विषयों में डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग और साइबर सिक्योरिटी भी इसमें शामिल हैं।
BTech या BE में कम से कम 50% मार्क्स जरूरी हैं।MCA, MTech या MSc करने वाले कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि उनकी डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी जरूरी है।
SBI भर्ती के लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
Group CISO पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। एलिजिबल कैंडिडेट 24 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
SBI नोटिफिकेशन में दिए गए स्टैंडर्ड्स के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
SBI के इन पदों पर मिलेगी 52 से 98 लाख तक सैलरी
SBI ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कुछ और सीनियर पदों के लिए भी वैकेंसी निकाली हैं। इनमें डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं। ये सभी पोस्ट कोलकाता स्थित ‘स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप’ से जुड़े हैं।
डीन के पद पर सालाना 98 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है। वहीं, फैकल्टी के लिए 63 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज है। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव वैकेंसी पर 52 लाख रुपये तक का एनुअल पैकेज दिया जाएगा।
SBI की इस भर्ती में अभी कर सकते हैं अप्लाई
इंटरेस्टेड कैंडिडेट 6 अक्टूबर 2026 तक SBI की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कुल मिलाकर, SBI टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, लीडरशिप और मार्केटिंग जैसे सेक्टर्स में अनुभवी प्रोफेशनल्स को जोड़ना चाहता है। अलग-अलग पोस्ट का सैलरी पैकेज एक्सपीरियंस और क्वालिफिकेशन के आधार पर तय होगा।
