Shah Rukh Khan फिर बने भारत के नंबर-1 Celebrity Brand! Virat और Ranveer को छोड़ा पीछे


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 08, 2026



शाहरुख खान ने एक बार फिर नंबर-1 का मुकाम हासिल किया है। हाल ही में, ‘किंग खान’ 2025 में भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं। ‘सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट’ के मुताबिक, शाहरुख की ब्रांड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर दर्ज कि गई है। खास बात यह है कि कई साल बाद उन्होंने इस लिस्ट में फिर से नंबर-1 की जगह हासिल की है। 

बता दें कि पिछले सालों में कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई। इसके बावजूद ब्रांड्स के बीच उनकी लोकप्रियता और कमर्शियल अपील मजबूत बनी हुई हैं।



रणवीर सिंह ने हासिल किया दूसरा स्थान 

रणवीर सिंह ने ब्रांड वैल्यू की रेस में बड़ी छलांग लगाई है। वह 162.9 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं पिछले सालों  में टॉप पर रहे विराट कोहली इस बार तीसरे स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 158.4 मिलियन डॉलर बताई गई है। 

रिपोर्ट में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स से जुड़े सेलिब्रिटी की बढ़ती ब्रांड पावर भी सामने आई है। ऐड और एंडोर्समेंट से लेकर डिजिटल मीडिया और बिजनेस वेंचर्स तक इन सेलिब्रिटीज का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। 

टॉप 25 सेलिब्रिटी ब्रांड्स की वैल्यू पहुंची 2 बिलियन 

भारत के टॉप 25 सेलिब्रिटी ब्रांड्स की टोटल वैल्यू 2025 में करीब 2 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई फेमस सेलिब्रिटीज शामिल हैं। 

ये सेलिब्रिटीज कंज्यूमर गुड्स, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, फैशन और लाइफस्टाइल जैसे कई बड़े सेक्टर्स में नजर आते हैं। इसी वजह से ब्रांड्स के बीच उनकी डिमांड लगातार बनी हुई है।

दिग्गज सितारों की ब्रांड वैल्यू बरकरार

रिपोर्ट के अनुसार, बड़े सेलिब्रिटीज़ का ब्रांड वैल्यू पर अब भी मजबूत दबदबा है। उनकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता उन्हें ब्रांड्स की पहली पसंद बनाए हुए हैं। युवा सितारों को भी एंडोर्समेंट के मौके मिल रहे हैं। 

इसके बावजूद शाहरुख खान जैसे दिग्गज कलाकारों की कमर्शियल वैल्यू लगातार बनी हुई है। इसकी वजह उनकी लोकप्रियता और फैंस से जुड़ाव है।

सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट बना ब्रांड्स का इफेक्टिव मार्केटिंग टूल  

भारत में सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट का मार्केट लगातार बढ़ रहा है। ब्रांड्स अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए फेमस सेलेब्रिटीज के साथ कोलैबोरेट कर रही हैं। इससे उनकी मार्केट में पहचान भी मजबूत हो रही है। लेटेस्ट रैंकिंग बताती है कि सेलिब्रिटी ब्रांडिंग की वैल्यू तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल एडवरटाइजिंग में सेलिब्रिटी ब्रांडिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

60-Words Summary-

शाहरुख खान 2025 में भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर पहुंच गई है। उन्होंने कई साल बाद फिर से नंबर-1 स्थान हासिल किया है। रणवीर सिंह दूसरे और विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टॉप 25 सेलिब्रिटी ब्रांड्स की कुल वैल्यू करीब 2 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। यह रिपोर्ट भारत में सेलिब्रिटी ब्रांड्स की बढ़ती कमर्शियल वैल्यू को दर्शाती है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 710 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online