PVR Inox का बड़ा प्लान! 300 शहरों में खुलेंगे नए Cinema Screens, जानें क्या होगा खास


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 09, 2026



PVR INOX ने अपने अब तक के सबसे बड़े एक्सपेंशन प्लान का ऐलान किया है। कंपनी आने वाले सालों में 300 शहरों में 1,000 नई स्क्रीन ऐड करने की तैयारी कर रही है। इस विस्तार के लिए कंपनी नया फ्रैंचाइज़ी-बेस्ड ‘SMART Cinemas’ मॉडल ला रही है। इसका फोकस छोटे शहरों तक सिनेमा की पहुंच बढ़ाना है। 

दरसअल कंपनी का मानना है कि इस मॉडल से सिनेमाघरों का एक्सपेंशन तेजी से और कम खर्च में किया जा सकेगा। खासकर उन शहरों में इसका फायदा होगा। जहां अभी एंटरटेनमेंट के ऑप्शन लिमिटेड हैं।

अब टियर-II और टियर-III शहरों पर फोकस

PVR INOX अब बड़े शहरों के बजाय टियर-II और टियर-III शहरों में अपना एक्सपेंशन बढ़ाने पर फोकस कर रही है। इन शहरों में बेहतर सिनेमा इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। SMART Cinemas मॉडल के तहत लोकल एंटरप्रेन्योर्स और प्रॉपर्टी ओनर्स फ्रैंचाइज़ी के जरिए कंपनी से जुड़ सकेंगे। 

इससे कंपनी को बिना इन्वेस्टमेंट के सर्विसेज एक्सपैंड करने में मदद मिलेगी। साथ ही छोटे शहरों के ऑडियंस को बेहतर सिनेमा एक्सपीरियंस भी मिल सकेगा।

कम कॉस्ट में मिलेगा प्रीमियम सिनेमा एक्सपीरियंस 

नए SMART Cinemas में दर्शकों को मॉडर्न सिनेमा एक्सपीरियंस मिलेगा। यहां डिजिटल प्रोजेक्शन और एडवांस्ड साउंड सिस्टम के साथ कंफर्टेबल सीटिंग और फूड-बेवरेज की सुविधा भी होगी। खास बात यह है कि इन सभी सुविधाओं के बावजूद ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम रखने पर फोकस किया जाएगा। 

ट्रेडिशनल मल्टीप्लेक्स के मुकाबले कम कंस्ट्रक्शन और ऑपरेटिंग कॉस्ट के साथ PVR INOX छोटे शहरों में सिनेमा बिजनेस को ज्यादा प्रॉफिटेबल बनाना चाहती है। कंपनी का मानना है कि इस मॉडल से उन शहरों में भी मॉडर्न सिनेमा पहुंच सकेगा। जहां ट्रेडिशनल मल्टीप्लेक्स मॉडल को चलाना मुश्किल है।

लोकल पार्टनरशिप से आसान होगा सिनेमा एक्सपेंशन 

नई प्रॉपर्टीज में खुद भारी इन्वेस्टमेंट करने के बजाय लोकल इन्वेस्टर्स के साथ पार्टनरशिप करेगी। कंपनी अपनी ब्रांड वैल्यू, ऑपरेशनल एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी और कस्टमर एक्सपीरियंस स्टैंडर्ड्स उपलब्ध कराएगी। इससे कंपनी कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा स्क्रीन जोड़ सकेगी। साथ ही कैपिटल पर बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।


300 शहरों तक पहुंचेगा मॉडर्न सिनेमा एक्सपीरियंस 

PVR INOX की यह एक्सपेंशन स्ट्रैटेजी देश में सिनेमा के लैंडस्केप को बदल सकती है। कंपनी 300 शहरों में 1,000 नई स्क्रीन शुरू करने की तैयारी कर रही है। इससे लाखों नए दर्शकों तक मॉडर्न सिनेमा एक्सपीरियंस पहुंच सकता है। खासकर छोटे शहरों में थिएटर एंटरटेनमेंट की पहुंच बढ़ेगी। साथ ही यह एक्सपेंशन भारत की फिल्म एग्ज़िबिशन इंडस्ट्री को भी नई ग्रोथ दे सकता है।  

60- Words Summary:

PVR INOX ने 300 शहरों में 1,000 नई स्क्रीन शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी इसके लिए फ्रैंचाइज़ी-बेस्ड SMART Cinemas मॉडल शुरू करेगी। फोकस टियर-II और टियर-III शहरों में सिनेमा की पहुंच बढ़ाने पर रहेगा। इस मॉडल से कम लागत में तेजी से विस्तार संभव होगा। कंपनी लोकल पार्टनर्स के साथ मिलकर मॉडर्न सिनेमा एक्सपीरियंस को छोटे शहरों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 710 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online