भारत में Electric Vehicles की बढ़ी Demand! 2026 में Sales में 155% का उछाल


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Sep 16, 2026



भारत के इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में तेजी आ रही है। साल 2026 की शुरुआत जबरदस्त रही है। जनवरी से अगस्त के बीच इनकी सेल में बड़ा उछाल आया है।

इस दौरान रिटेल सेल में 155% की YoY ग्रोथ दर्ज की गई। खास बात यह है कि यह आंकड़ा साल 2025 की टोटल सेल से भी काफी आगे निकल गया है। साल 2025 में कुल 16,695 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बिके थे।

अगस्त में EV सेल्स ने बनाया नया रिकॉर्ड 

अगस्त के महीने में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट ने नया इतिहास रच दिया है। इस दौरान अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल दर्ज की गई है। अगस्त में कुल 4,746 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बिके हैं। 

पिछले साल अगस्त के इस बार रिटेल सेल्स में 191 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

EV छोटे ट्रकों की बिक्री में जोरदार उछाल 

इलेक्ट्रिक छोटे ट्रक बाजार में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ये वाहन इस ग्रोथ की मुख्य वजह हैं। इस साल के शुरुआती आठ महीनों के आंकड़े शानदार हैं। जनवरी से अगस्त 2026 के बीच कुल 17,292 इलेक्ट्रिक लाइट गुड्स कैरियर बिके। यह पिछले साल की तुलना में 202% ज्यादा है।

EVs की बिक्री में इलेक्ट्रिक लाइट गुड्स कैरियर की हिस्सेदारी 73% रही। पिछले साल इसी दौरान यह 62% थी।

दरअसल इसकी बड़ी वजह लास्ट-माइल डिलीवरी और शहरों में बढ़ती डिलीवरी डिमांड है। ई-कॉमर्स, FMCG, ऑर्गनाइज़्ड रिटेल और पार्सल सर्विस में इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। दूसरे बिजनेस भी डिलीवरी के लिए इन व्हीकल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।  

EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स की मजबूत पकड़  

टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। जनवरी से अगस्त 2026 के बीच कंपनी ने 7,867 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स बेचे। इस दौरान कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 33% रही। वहीं लास्ट ईयर यह 28% थी।

टाटा मोटर्स की बिक्री में इलेक्ट्रिक छोटे कमर्शियल व्हीकल्स का योगदान सबसे ज्यादा रहा। Ace Pro EV, Ace EV और Intra EV जैसे मॉडल्स की 7,717 यूनिट्स बिकीं।

फिलहाल कंपनी हैवी इलेक्ट्रिक ट्रकों और बसों के सेगमेंट में भी अपना कारोबार बढ़ा रही है। 

Euler Motors बनी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी 

यूलर मोटर्स ने शुरुआती आठ महीनों में 4,637 इलेक्ट्रिक छोटे कमर्शियल वाहन बेचे। जिसके बाद, एक साल में कंपनी की सेल 1,305% बढ़ी है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में यूलर का मार्केट शेयर 20% हो गया है।

हीरो मोटोकॉर्प के सपोर्ट वाली यूलर मोटर्स ने रिटेल सेल्स के मामले में महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी अब दूसरी सबसे ज्यादा EV बेचने वाली कंपनियों में शामिल है।

मार्च के बाद से यूलर मोटर्स की सेल लगातार बढ़ी है। अगस्त में कंपनी ने 869 यूनिट्स बेचीं। यह अब तक की उसकी सबसे ज्यादा सेल है।  

इलेक्ट्रिक बस और ट्रक सेगमेंट में बढ़ोतरी  

ट्रक सेगमेंट के अलावा, इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री भी बढ़ी है। जनवरी से अगस्त 2026 के बीच 4,556 EV बसें बिकीं। यह पिछले साल की तुलना में 43% ज्यादा है। हालांकि, e-CV मार्केट में ये शेयर घटकर 19% रह गया। वही, लास्ट ईयर यह 35 फीसदी था।

इलेक्ट्रिक हैवी गुड्स व्हीकल्स की डिमांड में भी तेजी बढ़त हुई है। इनकी सेल 618% बढ़कर 1,637 यूनिट हो गई।

फिलहाल, इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में 55 से ज्यादा कंपनियां मौजूद हैं। इनमें महिंद्रा, स्विच मोबिलिटी, JBM ऑटो, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक और सानी हैवी इंडस्ट्री जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।


कमर्शियल EV मार्केट में आगे भी ग्रोथ की उम्मीद 

इंडस्ट्री एनालिस्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट की रफ्तार आगे भी बनी रह सकती है। 2026 में इनकी सेल्स वॉल्यूम 40,000 से 42,000 यूनिट्स के पार जाने की उम्मीद है।

डीज़ल व्हीकल की बढ़ती ऑपरेटिंग कॉस्ट इसकी एक बड़ी वजह है। शहरों में डिलीवरी की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। साथ ही, EV की रेंज और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हो रहा है। इससे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स का इस्तेमाल और बढ़ सकता है।

60-Words Summary:

भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। जनवरी-अगस्त 2026 में रिटेल सेल 155% बढ़ी। इस दौरान 17,292 इलेक्ट्रिक लाइट गुड्स कैरियर बिके। इनमें 202% की YoY ग्रोथ रही। अगस्त में 4,746 EVs बिकीं। यह अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल है। टाटा मोटर्स ने 7,867 EVs बेचीं। Euler Motors की सेल 4,637 यूनिट रही। इलेक्ट्रिक बसों की सेल भी 43% बढ़ी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 733 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online