UPI पेमेंट पर लगेगा ₹5 का चार्ज! हर B2B ट्रांजेक्शन पर लागू होगा नया MDR


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 20, 2026


UPI पेमेंट को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नेनेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) ट्रांजैक्शन के लिए रिवाइज्ड फीस स्ट्रक्चर लाने पर विचार कर रहा है। इसके तहत UPI से किए जाने वाले हर B2B ट्रांजैक्शन पर ₹5 का फ्लैट मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाया जा सकता है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

नए प्रस्ताव से मर्चेंट्स को कितनी राहत?

इस नए प्रस्ताव से मर्चेंट्स को ट्रांजैक्शन फीस में राहत मिल सकती है। पुराने नियमों के तहत मर्चेंट्स को हर ट्रांजैक्शन पर मैक्सिमम ₹300 तक फीस देनी पड़ सकती है। नए नियम लागू होने पर यह बोझ कम हो सकता है।

इस प्रस्ताव में होलसेलर और रिटेलर के बीच होने वाले पेमेंट भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, B2B मार्केटप्लेस और कारोबारियों के बीच होने वाले दूसरे ट्रांस्जैक्शन पर भी यह चार्ज लागू हो सकता है।

‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ की 18 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला NPCI की UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमिटी ने लिया है। नए नियमों के लागू होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

UPI ट्रांजैक्शन पर ₹5 फीस क्यों लगाई जा रही है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मर्चेंट्स के बीच UPI पेमेंट आमतौर पर ₹20,000 से ₹40,000 तक के होते हैं। अगर इन पेमेंट पर पहले बताया गया 0.4% MDR लागू होता, तो कारोबारियों को ज्यादा फीस देनी पड़ती।

इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं। ₹20,000 के ट्रांजैक्शन पर 0.4% यानी ₹80 फीस लगेगी। ₹40,000 के पेमेंट पर ₹160 फीस देनी होगी। वहीं, ₹75,000 या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर अधिकतम ₹300 चार्ज लगेगा।

हर ट्रांजैक्शन पर अब लगेगी एकसमान फीस

नए सिस्टम के तहत ट्रांजैक्शन की रकम चाहे कितनी भी हो, हर बार सिर्फ ₹5 फीस देनी होगी। यानी छोटे और बड़े, दोनों तरह के पेमेंट पर एक जैसा चार्ज लगेगा।

इससे उन कारोबारियों को राहत मिल सकती है, जो हर दिन बड़ी संख्या में UPI पेमेंट करते हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स, होलसेलर्स और रिटेलर्स को अब हर ट्रांजैक्शन पर ज्यादा फीस नहीं देनी पड़ेगी। 

इससे रोज़मर्रा के बिज़नेस ट्रांजैक्शन पर होने वाला खर्च कम हो सकता है।

UPI की नई फीस से क्यों नाराज हैं व्यापारी?

UPI पेमेंट को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, UPI ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज लगाने के प्रस्ताव का कई बिजनेस एसोसिएशन ने विरोध किया है।

उन्हें डर है कि इससे कारोबारियों का खर्च बढ़ जाएगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। 

इस लेटर में फेडरेशन ने मांग की है कि मर्चेंट-टू-मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज न लगाया जाए।

UPI पर बढ़ती निर्भरता बनी चिंता की वजह

फेडरेशन का कहना है कि रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स अब UPI पर काफी निर्भर हो गए हैं। रिटेलर्स को ग्राहकों से मिलने वाले करीब 65% पेमेंट UPI के जरिए आते हैं। 

वहीं, रिटेलर्स अपने क्रेडिट बिल का 40-45% पेमेंट डिस्ट्रीब्यूटर्स को UPI से करते हैं। 

ऐसे में, दोनों तरह के ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने से मर्चेंट्स का खर्च बढ़ सकता है। इसका असर उनकी कमाई पर भी पड़ सकता है। फेडरेशन ने सरकार से यह भी कहा है कि MDR चार्ज पर GST के असर की जांच की जाए।

नया UPI फीस नियम पहले से कैसे अलग है?

बता दें कि सितंबर 2026 में NPCI ने UPI पेमेंट के लिए नया फ्रेमवर्क जारी किया था। इसके तहत ₹2,000 से ज्यादा के कुछ चुनिंदा P2M (पर्सन-टू-मर्चेंट) ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR तय किया गया था। हालांकि, ₹75,000 या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर ₹300 फीस की मैक्सिमम लिमिट रखी गई थी।

लेकिन इस फ्रेमवर्क में एक मर्चेंट से दूसरे मर्चेंट के बीच होने वाले पेमेंट के लिए अलग फीस तय नहीं की गई थी।

यह अंतर समझना जरूरी है। P2M ट्रांजैक्शन में यूजर्स किसी दुकान या बिजनेस को पेमेंट करता है। वहीं, M2M ट्रांजैक्शन में दो कारोबारियों के बीच पैसे का लेन-देन होता है।

अब ₹5 की फ्लैट फीस का प्रस्ताव इसी कमी को दूर करने के लिए लाया गया है। इसके तहत B2B पेमेंट के लिए अलग चार्ज तय किया जाएगा। यानी ट्रांजैक्शन अमाउंट कितना भी हो, फीस ₹5 ही रहेगी।

क्या आम यूजर्स को UPI पेमेंट पर फीस देनी होगी?

UPI के नए B2B चार्ज का असर आम लोगों पर नहीं पड़ेगा। यानी दो लोगों के बीच होने वाले पेमेंट पहले की तरह फ्री रहेंगे। इस प्रस्ताव के तहत आम यूजर्स को UPI ट्रांजैक्शन के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।

इसके अलावा, दुकानदारों को किए जाने वाले ₹2,000 तक के पेमेंट पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा। छोटे व्यापारियों के लिए लागू ‘जीरो-MDR’ सिस्टम वाले ट्रांजैक्शन भी इससे बाहर रहेंगे।

बताते चलें कि MDR लागू करने की योजना पहले 15 अक्टूबर से थी। हालांकि, इसे दिवाली के बाद तक टाल दिया गया। NPCI ने फिलहाल इसे लागू करने की कोई डेट अनाउंस नहीं की है।

60-Words Summary:

NPCI UPI पेमेंट के लिए नया फीस स्ट्रक्चर लाने पर विचार कर रहा है। इसके तहत कारोबारियों के बीच होने वाले B2B ट्रांजैक्शन पर ₹5 की फ्लैट फीस लग सकती है। कई बिजनेस एसोसिएशन इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। आम लोगों के UPI पेमेंट और ₹2,000 तक के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर इसका असर नहीं पड़ेगा। नए नियमों की तारीख अभी तय नहीं हुई है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 819 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online