योगी सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा! 50 हजार विद्यार्थियों को मिले Free Tablets


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 24, 2026


उत्तर प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा छात्रों को सरकार की ओर से खास तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के चार जिलों के छात्रों और प्रशिक्षुओं को टैबलेट दिए। इससे उन्हें पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट में डिजिटल मदद मिलेगी। यह पहल ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।

गोरखपुर के छात्रों को मिले सबसे ज्यादा टैबलेट

टैबलेट वितरण में गोरखपुर को सबसे ज्यादा प्राथमिकता मिली। यहां के छात्रों को 35 हजार टैबलेट दिए गए। वहीं, बाकी 15 हजार टैबलेट देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में बांटे गए। इन तीनों जिलों को 5-5 हजार टैबलेट मिले।

इस योजना के तहत अलग-अलग कोर्स में पढ़ाई करने वालों को शामिल किया गया है। खासतौर पर, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और स्किल डेवलपमेंट कोर्स के अलावा पैरामेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई करने वालों को भी इसका लाभ मिला। 

टैबलेट की मदद से स्टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इससे ऑनलाइन पढ़ाई के साथ रोजगार के अवसर तलाशने में भी मदद मिलेगी।

गोरखपुर में 1.41 लाख से ज्यादा छात्रों को मिला लाभ

गोरखपुर में इस योजना के तहत अब तक बड़ी संख्या में छात्रों को डिजिटल डिवाइस मिल चुके हैं। जिले के डीएम दीपक मीणा के मुताबिक, 2021-22 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक 1,41,085 छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं।

शहर में सभी स्मार्टफोन छात्रों को बांट दिए गए हैं। वहीं, बाकी 52,800 टैबलेट कॉलेजों और अन्य संस्थानों के जरिए छात्रों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

इन टैबलेट की मदद से स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ कई जरूरी जानकारियां भी मिलेंगी। वे गवर्नमेंट वेलफेयर स्कीम के अपडेट आसानी से देख सकेंगे। 

इसके अलावा, यूनिवर्सिटी और कॉलेज क्लास, कोर्स और परीक्षा से जुड़ी सूचनाएं भी सीधे उनके टैबलेट पर भेज सकेंगे। ये सभी इनफार्मेशन फ्लैश मैसेज के जरिए छात्रों तक पहुंचेगी।

UP में दूसरे फेज में बांटे जाएंगे 25 लाख टैबलेट

बताते चलें कि गोरखपुर में हुआ टैबलेट वितरण राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कैंपेन का हिस्सा है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने नवंबर 2026 में इस योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इसके तहत पूरे राज्य में 25 लाख टैबलेट बांटने का लक्ष्य रखा गया है।

इस फेज में राज्य के ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई और ट्रेनिंग कर रहे युवाओं तक डिजिटल सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। टैबलेट मिलने से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई और ऑनलाइन स्टडी मटेरियल  का आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे पढ़ाई और ट्रेनिंग से जुड़े कामों में भी मदद मिलेगी।

कुल मिलाकर, इन डिवाइस से स्टूडेंट्स को स्किल डेवलपमेंट और नौकरी से जुड़ी जानकारी मिलेगी। हालांकि, इसका फायदा तभी मिलेगा, जब वे इनका सही इस्तेमाल करेंगे।

60-Words Summary:

उत्तर प्रदेश सरकार ने 50 हजार से ज्यादा छात्रों को टैबलेट बांटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडल के चार जिलों में ये टैबलेट वितरित किए। गोरखपुर को 35 हजार टैबलेट मिले। वहीं, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज को 5-5 हजार टैबलेट दिए गए। इससे छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट में मदद मिलेगी। इस योजना के दूसरे फेज में पूरे यूपी में 25 लाख टैबलेट बांटे जाएंगे।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 819 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online