Gold-Silver Price Crash: 24 घंटे में सोना 4.49% और चांदी 6.6% सस्ती, खरीदारी का शानदार मौका


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 22, 2026


वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय कमोडिटी मार्केट में दोनों कीमती मेटल्स की प्राइस में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को गोल्ड और सिल्वर के भाव में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 4.49% यानी 5,733 रुपये गिरकर 1,21,719 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले सोने की कीमत 1,27,452 रुपये दर्ज की गई थी। वहीं, चांदी की कीमत में और भी बड़ी गिरावट आई। 

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह क्या रही?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय वजहें रहीं। इनमें अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और बॉन्ड से मिलने वाले रिटर्न शामिल हैं। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की आशंका भी बनी हुई है।

बुधवार को जारी फेडरल रिजर्व की अक्टूबर बैठक के मिनट्स में भी इसका जिक्र था। इसमें बताया गया कि लगभग सभी पॉलिसी मेकर्स महंगाई कम करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में थे।

जब ब्याज दरें और बॉन्ड यील्ड बढ़ती हैं, तो इन्वेस्टर्स सोने-चांदी के बजाय दूसरे ऑप्शंस में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं।  ऐसा इसलिए है क्योंकि सोना-चांदी खरीदने पर फिक्स्ड इंटरेस्ट या रेगुलर इनकम नहीं मिलती।

इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की एक वजह है। दुनियाभर में सोने और चांदी की खरीद-बिक्री डॉलर में होती है। 

ऐसे में डॉलर मजबूत होने पर इनकी डिमांड कम हो सकती है। वहीं, शेयर बाजार समेत दूसरे फाइनेंशियल मार्केट में भारी गिरावट से भी सोने-चांदी के दाम और नीचे आ गए।

शादी की ज्वेलरी खरीदने वालों को मिली राहत

सोने की कीमतों में गिरावट से उन परिवारों को राहत मिली है। जो महंगे भाव के कारण ज्वेलरी खरीदने का फैसला टाल रहे थे। अब ये परिवार शादी के लिए गहने खरीदने फिर से विचार कर रहे हैं।

इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा हो सकता है, जो शादी के लिए भारी ब्राइडल ज्वेलरी खरीदते हैं। इसमें नेकलेस, चूड़ियां और गहनों के पूरे सेट शामिल हैं। कीमतें कम होने से उनकी खरीद पर अच्छी बचत हो सकती है।

कुछ ज्वेलर्स के मुताबिक, ग्राहकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ लोग पहले से ही ऑर्डर दे रहे हैं। वहीं, कई ग्राहक गहनों के डिजाइन पसंद कर रहे हैं। लेकिन पेमेंट करने से पहले कीमतों में और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, कई कस्टमर्स को गहनों के डिजाइन पसंद आ रहे हैं। लेकिन वे पेमेंट करने से पहले कीमतों में और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं।

ज्वेलरी कारोबारियों ने कीमतों में गिरावट को बताया राहत

EKARAA ज्वेलरी के फाउंडर मेहुल जैन के अनुसार, सोना सस्ता होने से बड़े और महंगे गहने खरीदने वालों को ज्यादा बचत होती है। 

छोटे गहनों के मुकाबले हेवी ज्वेलरी पर इससे ज्यादा बचत होती है। उनके अनुसार, ग्राहक इस मौके पर कस्टमाइज्ड डिजाइन पर चर्चा कर रहे हैं। साथ ही, वेडिंग ज्वेलरी के ऑर्डर भी प्लान कर रहे हैं।

वहीं, ज़ेन डायमंड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर नील सोनावाला के मुताबिक, सोने के कम दाम के चलते शादी के सीजन से पहले गहनों की खरीदारी बढ़ सकती है।

कटारिया ज्वैलर्स के CEO यश कटारिया ने भी कहा कि कीमतों में गिरावट से शादी की खरीदारी करने वाले परिवारों को फायदा होगा। खासकर उन परिवारों को, जिन्हें शादी के लिए काफी ज्वेलरी खरीदनी है।

गोल्ड और सिल्वर ETF में भी बड़ी गिरावट

बता दें कि गोल्ड और सिल्वर प्राइस में गिरावट का असर ETF पर भी देखने को मिला। फिजिकल सोने-चांदी के साथ-साथ फ्यूचर ट्रेडिंग और गोल्ड-सिल्वर ETF में भी निवेशकों ने अपना पैसा निकाला।

जहां निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड BeES, ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF और क्वांटम गोल्ड ETF में 5% तक की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, सिल्वर ETF पर भी दबाव रहा। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF, ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF और मिराए एसेट सिल्वर ETF की कीमतों में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई। ये फंड भी बिजनेस के दौरान 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए।

शादी के लिए सोना अभी खरीदें या इंतजार करें?

सोने की कीमतों में गिरावट के बाद शादी वाले परिवार खरीदारी को लेकर असमंजस में हैं। कुछ लोग कम कीमत का फायदा उठाकर अभी गहने खरीदना चाहते हैं। वहीं, कुछ लोग और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, ज्वेलरी की कीमत सिर्फ सोने के भाव पर निर्भर नहीं करती। इसमें मेकिंग चार्ज, डिजाइन और  टैक्स भी ऐड-ऑन होते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले इन खर्चों को भी समझना जरूरी है।

जिन परिवारों में जल्द शादी होने वाली है और जिनका बजट तय है, वे मौजूदा कीमतों पर ज्वेलरी खरीद सकते हैं। वहीं, आगे सोना और सस्ता होगा या महंगा, यह कहना फिलहाल मुश्किल है।

60-Words Summary:

शादी के सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। MCX पर सोना 4.49% गिरकर 1,21,719 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे शादी के लिए ज्वेलरी खरीदने वाले परिवारों को राहत मिली है। कई ग्राहक नए ऑर्डर दे रहे हैं, जबकि कुछ प्राइस कम होने का इंतजार कर रहे हैं। इस गिरावट से ज्वेलरी मार्केट में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 819 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online