Diesel में मिल रहा 5% Biodiesel! देश के इन 3 राज्यों में शुरू हुआ नया प्रयोग


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 19, 2026




डीजल को लेकर भारत में एक नया प्रयोग शुरू हुआ है। देश के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर अब डीजल में 5% तक बायोडीजल मिलाया जा रहा है। फिलहाल, यह सुविधा गुजरात, राजस्थान और दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में उपलब्ध है। इन इलाकों में बायोडीजल आसानी से मिल जाता है। यह पहल देश में बायोडीजल के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी।

हर पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा B5 डीजल

बता दें कि E20 पेट्रोल की तरह डीजल में बायोडीजल मिलाने की व्यवस्था अभी पूरे देश में लागू नहीं हुई है। फिलहाल, यह सुविधा कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ही उपलब्ध है। 

खास बात यह है कि ग्राहकों को हमेशा यह जानकारी नहीं मिल पाती कि डीजल में बायोडीजल मिलाया गया है या नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पेट्रोल पंपों पर ‘B5’ लेबल लगाने को लेकर कोई अनिवार्यता नहीं है।

इस बीच, सरकारी तेल कंपनियों के सामने एक और चुनौती है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन डीजल के रिटेल प्राइस में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इसके चलते कंपनियों के फ्यूल मार्केटिंग मार्जिन पर दबाव बढ़ रहा है।

क्यों बढ़ रहा है बायोडीजल का इस्तेमाल?

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह लागत कम करना है। कुछ मार्केट में बायोडीजल की कीमत सामान्य डीजल से कम है। ऐसे में, डीजल में इसे मिलाने से तेल कंपनियों की लागत कम हो सकती है।

दिल्ली-NCR में बायोडीजल की कीमत करीब ₹88 प्रति लीटर है। वहीं, सामान्य डीजल लगभग ₹95.20 प्रति लीटर मिल रहा है। यानी दोनों की कीमत में करीब ₹7.20 प्रति लीटर का अंतर है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों ने क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बावजूद डीजल के रिटेल प्राइस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इसका असर कंपनियों के फ्यूल मार्केटिंग मार्जिन पर पड़ रहा है।

B5 डीजल क्या है और यह कैसे बनता है?

B5 ऐसे डीजल को कहा जाता है, जिसमें रेगुलर डीजल के साथ 5% तक बायोडीजल मिलाया जाता है। यानी इसमें 95% पारंपरिक डीजल और 5% बायोडीजल होता है। बायोडीजल कई प्राकृतिक चीजों से तैयार किया जाता है। 

इनमें वनस्पति तेल, इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल, वेस्ट और एनिमल फैट शामिल हैं। वहीं, इथेनॉल इससे अलग है। इसे आमतौर पर गन्ने, मक्के और दूसरे बायोमास से बनाया जाता है।

भारत में बायोडीजल का इस्तेमाल कितना बढ़ा?

भारत की ‘नेशनल पॉलिसी ऑन बायोफ्यूल्स’ में साल 2030 तक डीजल में 5% बायोडीजल मिलाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, फिलहाल इसका इस्तेमाल इस लक्ष्य से काफी कम है। 

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर डीजल में करीब 0.5% या इससे भी कम बायोडीजल मिलाया जा रहा है। फिलहाल, B5 डीजल की सुविधा कुछ चुनिंदा जगहों पर ही उपलब्ध है। इसे अभी पूरे देश में लागू नहीं किया गया है।

बायोडीजल से पुरानी डीजल कारों पर क्या असर होगा?

डीजल भरवाते समय ज्यादातर लोग सिर्फ प्राइस और क्वांटिटी पर ध्यान देते हैं। फ्यूल में बायोडीजल ब्लेंडिंग हो सकती है। जिसकी जानकारी ग्राहकों को आसानी से नहीं मिलती। यहां तक कि पेट्रोल पंपों पर भी इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती है। 

‘बायोडीजल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, 5% तक बायोडीजल मिलाने पर अलग से जानकारी देना जरूरी नहीं है। ऐसे में, ग्राहकों को पता भी नहीं चलता कि वे कितना बायोडीजल मिश्रित डीजल खरीद रहे हैं।

क्या बायोडीजल से बदल जाएगा ड्राइविंग एक्सपीरियंस?

डीजल में बायोडीजल की मात्रा कम हो, तो आमतौर पर ड्राइविंग में कोई खास फर्क महसूस नहीं होता। यानी गाड़ी चलाने वाले लोगों को तुरंत कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। 

लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि डीजल में मिले बायोडीजल की जानकारी जरूरी नहीं है।

खासतौर पर पुरानी डीजल कार चलाने वालों के लिए यह जानना जरूरी है। उन्हें अपनी गाड़ी में अलग से बायोडीजल नहीं मिलाना चाहिए। हमेशा कंपनी द्वारा सुझाए गए फ्यूल का ही इस्तेमाल करना बेहतर है।

भारत के बायोडीजल लक्ष्य के सामने बड़ी चुनौतियां

बताते चलें कि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर क्रूड ऑयल दूसरे देशों से खरीदता है। ऐसे में, सरकार अल्टेरनेटिव फ्यूल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। 

इस पहल का एक लक्ष्य तेल आयात पर निर्भरता कम करना भी है। बायोडीजल भी इसी दिशा में एक विकल्प है।

कुकिंग ऑयल बायोडीजल बनाने का एक अहम स्रोत हो सकता है। इससे बेकार तेल का दोबारा इस्तेमाल होगा। 

हालांकि, देश में बायोडीजल का इस्तेमाल बढ़ाना आसान नहीं होगा। इसके लिए रॉ मटेरियल का सही समय पर मिलना ज़रूरी है। 

फ्यूल की गुणवत्ता भी एक जैसी बनाए रखनी होगी। इसके अलावा, पेट्रोल पंपों तक बायोडीजल पहुंचाने के लिए बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जरूरत होगी।

60-Words Summary:

भारत में कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर अब डीजल में 5% तक बायोडीजल मिलाया जा रहा है। फिलहाल, यह सुविधा गुजरात, राजस्थान और दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में उपलब्ध है। सामान्य डीजल के मुकाबले बयोडीजल सस्ता है। इससे तेल कंपनियों की लागत कम हो सकती है। हालांकि, B5 डीजल की सुविधा अभी देशभर में शुरू नहीं हुई है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 811 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online