माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई सेवाएं ठप होने से दुनियाभर के यूजर्स परेशान हैं। 12 और 13 नवंबर 2026 को आई तकनीकी गड़बड़ी ने आउटलुक, टीम्स और कोपायलट समेत कई सर्विसेज को प्रभावित किया। इसका असर कई देशों में देखने को मिला। यूजर्स अपने ईमेल, कैलेंडर, यहां तक कि जरूरी ऑफिस टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए। फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट इन सेवाओं को फिर से सामान्य करने में जुटा है।

एक्सचेंज ऑनलाइन में खराबी बनी आउटेज की वजह
इस बड़े आउटेज की वजह माइक्रोसॉफ्ट के ‘एक्सचेंज ऑनलाइन’ प्लेटफॉर्म में आई खराबी है। यह एक क्लाउड-बेस्ड ईमेल और कैलेंडर सर्विस है। यह बिजनेस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए आउटलुक को सपोर्ट करती है।
इस बारे में बात करते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि कुछ सर्वर अचानक काम करना बंद कर गए। इससे बाकी सर्वर पर भी प्रेशर बढ़ गया।
जांच में यह भी पता चला कि सर्वर पर कनेक्शन सेटअप की प्रक्रिया पर ज़रूरत से ज़्यादा लोड पड़ रहा था। इस वजह से सर्वर यूजर्स की रिक्वेस्ट को प्रोसेस नहीं कर पा रहे थे।
Microsoft 365 के कई ऐप्स में आई परेशानी
बता दें कि इस आउटेज का असर सिर्फ आउटलुक तक ही सीमित नहीं रहा। एक्सचेंज ऑनलाइन पर निर्भर माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई है।
इनमें टीम्स का कैलेंडर, शेयरपॉइंट के फीचर्स, माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट और दूसरे एंटरप्राइज ऐप्स शामिल हैं।
हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, टीम्स की मैसेजिंग और ऑनलाइन मीटिंग फीचर पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
लेकिन मीटिंग शेड्यूल करने और नई चैट शुरू करने जैसे कुछ फीचर्स में परेशानी आई। इससे लाखों यूजर्स का काम प्रभावित हुआ।
ChatGPT और Claude के कनेक्टर्स पर भी पड़ा असर
माइक्रोसॉफ्ट 365 में आई इस गड़बड़ी का असर कई AI सर्विस पर भी हुआ। OpenAI और Anthropic ने बताया कि उनके AI टूल्स में इस्तेमाल होने वाले Microsoft 365 कनेक्टर्स में भी समस्याएं आ रही हैं।
ये कनेक्टर्स ChatGPT और Claude जैसे AI असिस्टेंट्स को यूजर्स के वर्कप्लेस डेटा तक पहुंचने की सुविधा देते हैं। इसमें ईमेल, कैलेंडर और फाइलें शामिल हैं।
हालांकि, यह सुविधा तभी मिलती है जब यूजर अपना माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट इन AI टूल्स से लिंक करते हैं।
आउटेज ठीक करने में क्यों आई इतनी परेशानी?
माइक्रोसॉफ्ट ने शुरुआत में इन सर्वर्स को रीस्टार्ट किया। कंपनी ने ट्रैफिक को दूसरे सर्वर पर रीडायरेक्ट कर सर्विस फिर से शुरू करने की कोशिश की। लेकिन ट्रैफिक बढ़ते ही कुछ सर्वर ने फिर से काम करना बंद कर दिया।
इसके बाद कंपनी ने दूसरे तरीके अपनाए। सर्वर स्टेबिलिटी के लिए हेल्थ-चेक सिस्टम में बदलाव किए गए।
साथ ही, कॉन्फिगरेशन और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़े उपायों का भी परीक्षण किया गया।
आउटेज ठीक होने का इंतजार कर रहे यूजर्स
माइक्रोसॉफ्ट ने एक नए अपडेट में माना कि उसके कुछ बदलाव ठीक से काम नहीं कर रहे थे। कंपनी अब सर्वर कैपेसिटी बढ़ाने और सर्विसेज शुरू करने के लिए दूसरे तरीकों पर विचार कर रही है।
फिलहाल, माइक्रोसॉफ्ट ने सेवाएं पूरी तरह ठीक होने की कोई समयसीमा नहीं बताई थी। कंपनी ने मुताबिक, इसके पीछे किसी साइबर हमले की आशंका नहीं है। टेक्निकल प्रॉब्लम का पता लगाने के लिए टेस्टिंग जारी है।
आउटलुक में परेशानी हो तो अपनाएं ये टिप्स
दरअसल, यह समस्या माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी है। इसलिए यूज़र्स इसे खुद ठीक नहीं कर सकते। हालांकि, हालात सामान्य होने पर वे कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
1. Microsoft 365 सर्विसेज का स्टेटस जानने के लिए ‘Service Health Dashboard’ चेक करें।
2. आउटलुक को रिफ्रेश करें। जरूरत पड़ने पर अकाउंट से साइन आउट करके दोबारा साइन इन करें।
3. आउटलुक डेस्कटॉप ऐप या ब्राउजर को रीस्टार्ट करें।
4. इंटरनेट कनेक्शन चेक करें। किसी दूसरे डिवाइस से भी आउटलुक ओपन करें।
5. माइक्रोसॉफ्ट की ओर से समस्या ठीक किए जाने तक ऐप को बार-बार रीइंस्टॉल करने या अकाउंट सेटिंग बदलने से बचें।
6. ईमेल मिलने में देरी हो रही है, तो सेवाएं शुरू होने के बाद मेलबॉक्स दोबारा चेक करें।
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से कई बिजनेस का काम प्रभावित
इस आउटेज ने दिखाया है कि आज बिजनेस अपने रोजमर्रा के कामों के लिए क्लाउड प्लेटफॉर्म पर कितने निर्भर हैं।
ईमेल भेजने से लेकर फाइल शेयर करने और दूसरे जरूरी कामों के लिए इन प्लेटफॉर्म का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।
इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और कई काम प्रभावित हुए। ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ अन्य देशों में भी सेवाओं में रुकावट देखने को मिली।
Microsoft 365 पर निर्भर कंपनियों को इस समस्या से ज्यादा परेशानी हुई। Exchange Online में आई परेशानी का असर इससे जुड़े दूसरे बिजनेस ऐप्स पर भी पड़ा।
60-Words Summary:
Microsoft 365 की कई सेवाएं ठप होने से दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हुई। 12 और 13 नवंबर 2026 को आए आउटेज से Outlook, Teams और Copilot समेत कई ऐप्स प्रभावित हुए। भारत में भी लाखों यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कीं। Exchange Online में आई तकनीकी खराबी इसका मुख्य कारण बनी।कंपनी इस समस्या को ठीक करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
