जेन्सेन हुआंग का तीसरा अफेयर? Nvidia के पूर्व CEO को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 13, 2026


दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी Nvidia के को-फाउंडर और पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग एक बार फिर निजी विवादों को लेकर चर्चा में हैं। रॉयटर्स की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनका कंपनी की एक और कर्मचारी के साथ करीबी रिश्ता था। हालांकि, रिपोर्ट में उस कर्मचारी का नाम सामने नहीं आया है।

यह पहली बार नहीं है जब हुआंग के प्राइवेट रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। इस नए दावे ने कंपनी के मैनेजमेंट और चीन की खुफिया एजेंसियों से रिश्तों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट में सामने आई नई जानकारी

रॉयटर्स के मुताबिक, मामले से जुड़े दो लोगों ने यह दावा किया है। उनके अनुसार, हुआंग का Nvidia की एक और कर्मचारी के साथ करीबी रिश्ता था। हालांकि, रॉयटर्स उस महिला से संपर्क नहीं कर पाया।

फिलहाल, Nvidia ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।


Nvidia के पूर्व CEO से जुड़े दो और विवाद

दरअसल, यह नया मामला जेन्सेन हुआंग से जुड़े दो अन्य मामलों के बाद सामने आया है। इनमें पहला नाम एलिस हुआंग का है। वह चीन की एक बिजनेसवुमन हैं। वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड इंटरनेशनल’ में एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं।

US इंटेलिजेंस को संदेह है कि एलिस हुआंग चीन की सरकार के लिए जानकारी जुटा रही थीं। इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं दूसरा दूसरा मामला एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल से जुड़ा है। बताया जाता है कि वह सीधे जेन्सेन हुआंग को रिपोर्ट करती हैं। 

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने पहले इस रिलेशनशिप को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें एनवीडिया के पांच पूर्व कर्मचारियों के हवाले से जानकारी दी गई थी।

फिलहाल, किम्बर्ली पॉवेल और कंपनी ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात मानी

बता दें कि 8 नवंबर को जेन्सेन हुआंग ने अपने कर्मचारियों को एक मैसेज भेजा था। इसमें उन्होंने पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार की। उन्होंने अपने परिवार और सहकर्मियों से माफी भी मांगी। साथ ही, अपनी गलती की पूरी ज़िम्मेदारी लेने की बात कही।

हुआंग का यह बयान एलिस के साथ रिश्ते की खबरें आने के बाद आया है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में उस महिला का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि दोनों के बीच नजदीकियां कैसे बढ़ीं।


Nvidia बोर्ड ने शुरू की मामले की जांच

इस मामले के बाद Nvidia बोर्ड ने इसकी स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। खबरों में आशंका जताई गई थी कि कंपनी के CEO किसी फॉरेन इंटेलिजेंस के निशाने पर हो सकते हैं। 

इस इन्वेस्टिगेशन की जिम्मेदारी कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स को सौंपी गई है। इसके लिए बाहरी लीगल एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जा रही है।

कंपनी का कहना है कि फिलहाल अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी या एनवीडिया की गोपनीय जानकारी को कोई खतरा नहीं है। कंपनी ने यह भी कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाली सभी डिटेल्स की पड़ताल की जाएगी।


हुआंग के जाने से कंपनी के सामने नई चुनौतियां

बताते चलें कि हुआंग ने 1993 में Nvidia की सह-स्थापना की थी। कंपनी को दुनिया की सबसे वैल्युएबल टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल कराने में उनका बड़ा योगदान रहा है। 

उनके जाने के बाद कंपनी के नए CEO को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एनवीडिया अब दुनिया की प्रमुख AI कंपनियों में शामिल है।

इन आरोपों के बीच चीन के साथ Nvidia के बिजनेस ट्रांजेक्शन की भी जांच हो रही है। इसमें खास तौर पर एडवांस्ड AI चिप्स की सप्लाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

इन्वेस्टीगेशन में यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये चिप्स प्रतिबंधित देशों में तो नहीं भेजी जा रही हैं।

60-Words Summary:

Nvidia के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग फिर विवादों में हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट में एक और महिला कर्मचारी के साथ उनके करीबी रिश्ते का दावा किया गया है। इससे पहले भी ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। इन आरोपों के बाद Nvidia बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू की है। साथ ही कंपनी के चीन से कारोबारी रिश्तों पर भी सवाल उठ रहे हैं।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 811 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online