अमेरिका में अचानक क्यों Cancel हुई 17000 फ्लाइट्स? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 18, 2026


अमेरिका में एक बड़ी तकनीकी खराबी ने हवाई यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया। 13 नवंबर को देश भर में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। जिसके चलते लाखों पैसेंजर्स को परेशानी हुई। गौरतलब है कि यह मामला थैंक्सगिविंग हॉलिडे सीजन से ठीक पहले सामने आया।

इस खराबी के चलते चार घंटे से ज्यादा समय तक हवाई यातायात प्रभावित रहा। इस बीच, 3,500 से अधिक विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। वहीं, एयरलाइंस को हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई। फिलहाल, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) इस तकनीकी खराबी की जांच कर रहा है।

क्यों रोकनी पड़ीं अमेरिका में सभी फ्लाइट्स?

बताया जा रहा है कि अमेरिका में फ्लाइट्स रोकने के पीछे एक बड़ी तकनीकी खराबी थी। शुरुआती जांच में पता चला कि FAA के पुराने एयर ट्रैफिक नेटवर्क में खराबी थी।

परिवहन सचिव शॉन डफी के अनुसार, ठेकेदार L3 हैरिस एक FAA सेंटर में मरम्मत का काम कर रहा था। इस दौरान पुरानी तांबे की तारों को हटाकर नई फाइबर-ऑप्टिक केबल लगाई जा रही थी।

अब अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या इस काम के दौरान कोई गलती हुई थी। वे यह भी पता लगा रहे हैं कि कहीं किसी डिफेक्टिव इक्विपमेंट की वजह से तो यह समस्या नहीं आई।

बाद में FAA ने बताया कि उसके नेटवर्क पर अचानक बहुत ज्यादा डेटा ट्रैफिक बढ़ गया था। हर चार से पांच सेकंड में करीब 1,000 बार कनेक्शन करने की कोशिश हो रही थी।

इससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रडार की जानकारी प्रभावित हुई। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए  FAA  को पूरे देश में फ्लाइट्स रोकनी पड़ीं।

देश के ज्यादातर कंट्रोल सेंटर हुए प्रभावित

FAA के अधिकारियों के मुताबिक, नेटवर्क में आई खराबी का असर देश के 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों में से 17 पर पड़ा। यानी ज्यादातर सेंटर इस समस्या से प्रभावित हुए।

इसका असर बड़े हवाई अड्डों के रडार सेंटर पर भी पड़ा। हालांकि, इन केंद्रों की बिजली नहीं गई और न ही ये पूरी तरह बंद हुए। इस दौरान कम्युनिकेशन फ्रीक्वेंसी में दिक्कत आ रही थी। 

ऐसे में कंट्रोलर्स को प्राइमरी सिस्टम से बैकअप सिस्टम पर स्विच करना पड़ा।

दरअसल, कई केंद्रों में एक साथ आई। इस समस्या के चलते FAA को देशभर में फ्लाइट्स रोकनी पड़ीं। एजेंसी के मुताबिक, इस दौरान करीब 3,500 विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

एक दिन में 12 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर

अमेरिका में आई तकनीकी खराबी का असर एयरलाइंस और यात्रियों पर भी पड़ा। हजारों यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।

FAA के आंकड़ों के मुताबिक, 13 नवंबर को कुल 12,462 फ्लाइट्स कैंसिल हुई। इनमें मुख्य एयरलाइंस की 9,082 उड़ानें शामिल थीं।

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि सभी फ्लाइट्स सीधे तौर पर रोक के कारण रद्द नहीं हुई थीं। हालांकि, इस तकनीकी खराबी के कारण उड़ानों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ।

एयरलाइंस की मुश्किलों ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

बता दें कि तकनीकी खराबी का असर सिर्फ उसी दिन तक सीमित नहीं रहा। इसके बाद भी एयरलाइंस को फ्लाइट्स और क्रू मेंबर्स को दूसरी जगह भेजने में मुश्किल हुई। 

इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रहा। जहां कई उड़ानों में देरी हुई। वहीं कुछ को कैंसिल भी करना पड़ा।

ऐसे में पैसेंजर्स की परेशानी और बढ़ गई। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस चेक करते रहें। साथ ही, टिकट में बदलाव या रीबुकिंग के लिए सीधे एयरलाइंस से संपर्क करें।

FAA ने साइबर हमले की आशंका से किया इनकार

अमेरिका में फ्लाइट्स पर रोक लगने के बाद साइबर हमले की आशंका भी जताई गई थी। ऐसा माना जा रहा था कि यह देश के एविएशन सिस्टम पर हमला हो सकता है।

लेकिन FAA ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया। एजेंसी के मुताबिक, अब तक मिले प्रूफ में साइबर हमले या किसी बाहरी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस समस्या का AI सिस्टम से कोई लेना-देना नहीं था। यह FAA के नए AI-बेस्ड ‘SMART’ सिस्टम की वजह से नहीं हुई थी।

फिलहाल, इन्वेस्टीगेशन का फोकस पुराने टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क और L3Harris डिवाइस पर है। इस खराबी की असली वजह जानने के लिए कंपनी FAA के साथ मिलकर जांच कर रही है।

अमेरिका ने एयर ट्रैफिक अपग्रेड के लिए मांगे 50 अरब डॉलर

बताते चलें कि इस घटना के बाद अमेरिका के पुराने एयर ट्रैफिक सिस्टम को अपग्रेड करने की मांग तेज हो गई है।

परिवहन सचिव शॉन डफी ने इस मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम को पूरा करने के लिए 50 अरब डॉलर की फंडिंग मांगी है। इससे पहले उन्होंने 30 अरब डॉलर की मांग रखी थी।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए FAA ने करीब 60 ऐसे ही राउटर्स को डिसेबल कर दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि प्रोजेक्ट पूरा होने तक मौजूदा सिस्टम में ऐसी तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं।

60-Words Summary:

अमेरिका में 13 नवंबर को तकनीकी खराबी से हवाई यातायात प्रभावित हुआ। हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हुई। लाखों यात्रियों को परेशानी हुई। FAA के पुराने नेटवर्क में खराबी आई थी। इससे देश के 17 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर प्रभावित हुए। FAA ने साइबर हमले की आशंका से इनकार किया है। इस घटना के बाद एयर ट्रैफिक सिस्टम के अपग्रेड की मांग तेज हो गई है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 808 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online