AI की वजह से 15 महीनों में 3.6 अरब नौकरियों पर खतरा! Anthropic रिसर्चर की बड़ी चेतावनी!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 20, 2026


AI की तेजी से बढ़ती ताकत अब जॉब्स के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। एंथ्रोपिक के एक रिसर्चर ने चेतावनी दी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में लगातार हो रही प्रगति से भविष्य में लगभग हर इंसान की नौकरी जा सकती है। ऐसे हालात में लोगों को अपनी रोजी-रोटी के लिए सरकारी मदद पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

2027 तक इंसानों से आगे निकल सकता है AI

AI से जुड़े इस खतरे को लेकर ताओ लिन ने एक चौंकाने वाला अनुमान जताया है। उनके मुताबिक, इंसानों से भी ज्यादा सक्षम AI अगले 1.3 साल में सामने आ सकता है। यानी 2027 के अंत तक ऐसी तकनीक विकसित होने की संभावना है। 

उनका मानना है कि जब AI लगभग हर सेक्टर में दुनिया के एक्सपर्ट्स से बेहतर काम करने लगेगा। तो, कई लोगों की नौकरियां खतरे में आ सकती हैं।

ताओ लिन ने ये बातें अमेरिकी संस्था पैलिसेड रिसर्च को दिए इंटरव्यू में कहीं। यह संस्था एडवांस AI की क्षमताओं, सुरक्षा और उससे जुड़े संभावित खतरों पर रिसर्च करती है।

ताओ लिन ने ये बातें अमेरिका की गैर-लाभकारी संस्था पैलिसेड रिसर्च को दिए एक इंटरव्यू में कहीं। यह संस्था खास तौर पर एडवांस AI, सेफ्टी और उससे जुड़े रिस्क्स पर रिसर्च करती है।

कई क्षेत्रों में इंसानों को पीछे छोड़ सकता है AI

ताओ लिन के मुताबिक, भविष्य में AI इतना एडवांस हो सकता है कि वह कई क्षेत्रों में ह्यूमन से बेहतर काम करने लगे। 

इसमें प्रोग्रामिंग, फिल्म प्रोडक्शन और पॉलिटिक्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ऐसे AI सिस्टम दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स से भी बेहतर काम कर सकते हैं।

लिन का मानना है कि इस बदलाव का असर सबसे पहले लोगों की मौजूदा नौकरियों पर पड़ेगा। कई लोगों को अपनी जॉब छोड़कर दूसरे काम तलाशने पड़ सकते हैं। 

लेकिन AI कैपेसिटी बढ़ने के साथ इन नए कामों पर भी खतरा मंडराने लगेगा। माना तो यह भी जा रहा है कि धीरे-धीरे AI उन कामों को भी खुद करने लगेगा, जिन्हें फिलहाल इंसान कर रहे हैं।

AI के दौर में सरकारी मदद पर निर्भर होंगे लोग?

लिन का मानना है कि आगे चलकर हालात ऐसे हो सकते हैं, जब इंसानों के लिए नौकरियां लगभग खत्म हो जाएंगी। ऐसे में, जिन लोगों को काम नहीं मिलेगा, उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए सरकार से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

हालांकि, यह ताओ लिन का निजी अनुमान है। इसे एंथ्रोपिक की ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं माना जाना चाहिए।

AI तुरंत सभी नौकरियों की जगह नहीं लेगा

सुपरह्यूमन AI के जल्द आने का अनुमान लगाने वाले ताओ लिन का मानना है कि इससे तुरंत बड़े पैमाने पर जॉब्स नहीं जाएंगी।

उनके मुताबिक, AI का किसी काम को करने में सक्षम होना और कंपनियों का उस तकनीक को असल में अपनाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं।

उदाहरण के लिए, AI जल्द ही मुश्किल दिमागी काम कर सकेगा। लेकिन शारीरिक मेहनत वाले कामों में इंसानों की जगह लेने में इसे अभी समय लगेगा।

मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और ट्रांसपोर्ट जैसे सेक्टर्स में ह्यूमन्स को रिप्लेस करने के लिए बड़ी संख्या में एडवांस रोबोट चाहिए होंगे।। इसके लिए लाखों की संख्या में रोबोट डिज़ाइन करने होंगे।

कुल मिलाकर, AI में क्षमता होने के बावजूद इसे हर क्षेत्र में लागू होने में समय लग सकता है।

AI के असर पर एन्थ्रोपिक की रिसर्च क्या कहती है?

AI से नौकरियां जाने की आशंका के बीच एन्थ्रोपिक की रिसर्च एक अलग तस्वीर दिखाती है। अब तक इसका असर उतना नहीं रहा है, जितना माना जा रहा था।

दरअसल मार्च में एन्थ्रोपिक के अर्थशास्त्रियों मैक्सिम मैसेनकॉफ और पीटर मैक्रोरी ने एक स्टडी जारी की थी। स्टडी के मुताबिक, 2022 के अंत से AI के ज्यादा असर वाले क्षेत्रों में बेरोजगारी नहीं बढ़ी है।

इस स्टडी में यह भी सामने आया कि AI जितना काम कर सकता है, असल में उसका इस्तेमाल उतना नहीं हो रहा है। यानी AI जितना काम कर सकता है, कंपनियां फिलहाल उससे उतना काम नहीं ले रही हैं।

उदाहरण के लिए, LLM कंप्यूटर और गणित से जुड़े 94% काम कर सकते हैं। लेकिन कंपनियां फिलहाल इनमें से सिर्फ 33% कामों में ही AI का इस्तेमाल कर रही हैं।

AI कंपनियों को क्यों धीमी करनी चाहिए रिसर्च?

लिन ने AI कंपनियों से रिसर्च और डेवलपमेंट की रफ्तार कम करने की अपील की है। उनका कहना है कि कंपनियों को AI रिसर्च 75% तक कम कर देनी चाहिए।

लिन के मुताबिक, इससे AI सिस्टम की सेफ्टी टेस्टिंग के लिए ज्यादा समय मिलेगा। इससे यह भी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि बेहतर होते AI सिस्टम ह्यूमन कंट्रोल में रहें।

उनकी इस चेतावनी से AI के तेजी से बढ़ने को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। अब सवाल यह है कि क्या सरकारें, कंपनियां और समाज AI से होने वाले बदलावों के लिए तैयार हैं या नहीं। 

60-Words Summary:

AI के बढ़ते विकास से भविष्य में नौकरियों पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है। एंथ्रोपिक के रिसर्चर ताओ लिन का मानना है कि 2027 तक AI काफी एडवांस हो जाएगा। यह कई क्षेत्रों में इंसानी एक्सपर्ट्स को पीछे छोड़ सकता है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार प्रभावित हो सकता है। AI को फिलहाल हर सेक्टर में इंसानों की जगह लेने में समय लगेगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 819 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online