भारत की पहली Hydrogen Train में सिर्फ ₹5 से होगा सफर! जानें कब और कहां चलेगी


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 19, 2026



भारत ने अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। यह देश में ग्रीन रेल ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन कार्बन एम्मिशन कम करने में मदद करेगी। साथ ही, यह भारत की बढ़ती ग्रीन टेक्नोलॉजी क्षमता को भी दुनिया के सामने मजबूती से प्रदर्शित करती है।

भारत की हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा नया इतिहास

बता दें की यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और तैयार की गई है। यह शानदार ट्रेन बेहतरीन इंजीनियरिंग और एनवायरनमेंट फ्रैंडली हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी का अद्भुत सामंजस्य पेश करता है। 

इस कामयाबी के साथ ही भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। अब भारत उन गिने-चुने देशों की खास सूची में शामिल हो गया है। जिनके पास हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें हैं।

सिर्फ ₹5 में कर सकेंगे सफर

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करना काफी किफायती होगा। उम्मीद है कि इसका टिकट मात्र ₹5 से ₹25 के बीच होगा। सीधे शब्दों में कहें तो यात्री अब साधारण पैसेंजर ट्रेन जितना ही किराया देकर देश की इस नई रेलवे तकनीक का अनुभव कर सकेंगे। इतना ही नहीं, इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा।



कहां और कैसे चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन?

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी। यह रूट नॉर्दर्न रेलवे ज़ोन के तहत आता है। करीब 90 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन एक बेहद खास पायलट प्रोजेक्ट है। इसके जरिए भारतीय रेलवे में हाइड्रोजन फ्यूल टेक्नोलॉजी की उपयोगिता और सफलता को परखा जा रहा है।

इस रूट पर हाइड्रोजन से जुड़ी खास सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इसमें री-फ्यूलिंग की व्यवस्था भी शामिल है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर भविष्य में हाइड्रोजन तकनीक को और आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

क्यों खास है यह हाइड्रोजन ट्रेन?

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन एडवांस्ड फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी पर चलती है। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की मदद से बिजली बनाई जाती है। डीजल इंजन के मुकाबले इससे सिर्फ पानी की भाप निकलती है। यानी यह लगभग बिना प्रदूषण वाली ट्रेन है। इस ट्रेन में 10 कोच हैं।  जिनमें करीब 2,600 यात्री सफर कर सकते हैं। 

स्पीड की बात करें तो इस ट्रेन की कमर्शियल स्पीड लगभग 75 kmph है। इसे दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन-पावर्ड पैसेंजर ट्रेनों में से एक माना जा रहा है।


हाइड्रोजन ट्रेनों के कई फायदे

हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें पर्यावरण को तो सुरक्षित रखती ही हैं। साथ ही ये डीजल ट्रेनों के मुकाबले बहुत कम शोर करती हैं। शांत सफर के साथ-साथ इन आधुनिक ट्रेनों को मेटेनेंस की जरूरत भी काफी कम होती है।

ऐसे में इन ट्रेनों से मेंटेनेंस का खर्च घटेगा और यात्रियों का सफर ज्यादा आरामदायक होगा।

ग्रीन रेल ट्रांसपोर्ट की दिशा में भारत की नई पहल

बताते चलें कि यह लॉन्च भारतीय रेलवे की ग्रीन ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटेजी का एक हिस्सा है। इसका मुख्य लक्ष्य डीजल जैसे पारंपरिक फ्यूल पर निर्भरता को कम करना है। हाइड्रोजन ट्रेनें उन रूट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होंगी। जहां पूरी तरह से बिजली के तार (इलेक्ट्रिफिकेशन) बिछाना मुश्किल है।

अगर यह पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल रहता है। तो भारतीय रेलवे देश के अन्य रूटों पर भी ऐसी ही ट्रेनें चलाएगी। इससे भविष्य में पूरे देश में हाइड्रोजन ट्रेनों का तेज़ी से विस्तार होगा। यह कदम भारत में एनवायरनमेंट फ्रेंडली और सस्टेनेबल पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देगा।

60-Words Summary:


भारत ने अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च कर नया इतिहास रच दिया है। यह ट्रेन हरियाणा के जींद–सोनीपत रूट पर चलेगी। इसकी शुरुआत सिर्फ ₹5 के टिकट से होगी। हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन डीजल के मुकाबले बहुत कम प्रदूषण करेगी। अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा। तो आने वाले समय में देश के दूसरे रूटों पर भी ऐसी ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 664 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online