iPhone 18 Pro Max खरीदना पड़ सकता है महंगा! जानें कितनी हो सकती है Price!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 17, 2026



अगर आप भी iPhone 18 खरीदने का सोच रहे है, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल Apple सितंबर 2026 में अपना नया iPhone 18 Pro लॉन्च कर सकता है। माना जा रहा है कि इस नए फ्लैगशिप फोन में परफॉर्मेंस, फोटोग्राफी और बैटरी लाइफ में कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस मॉडल में एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, Apple ने अभी तक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें नया प्रोसेसर, एडवांस्ड कैमरा और नए कलर ऑप्शंस मिलेंगे। अपग्रेड्स के कारण iPhone 18 की प्राइस पिछले मॉडल्स की तुलना में कई ज्यादा हो सकती है।

कब लॉन्च होगा iPhone 18 Pro?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple सितंबर 2026 में होने वाले अपने एनुअल लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max launch  कर सकता है। कंपनी हर साल इसी समय अपने नए iPhone लॉन्च करती है। ऐसे में इस बार भी लॉन्च के कुछ दिनों बाद प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट में इसकी सेल शुरू होने की उम्मीद है।

दमदार परफॉर्मेंस के लिए मिलेगी A20 Pro चिप

iPhone 18 Pro में  Apple का नेक्स्ट जनरेशन का A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह नया प्रोसेसर फोन को बेहद फ़ास्ट परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी देगा। इससे फोन के ऑन-डिवाइस AI फीचर्स पहले से कहीं ज्यादा एडवांस्ड हो जाएंगे।।

यह चिपसेट एडवांस्ड एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को आसानी से सपोर्ट करेगा। इसके चलते यूजर्स को स्मार्ट पर्सनल असिस्टेंस, फास्ट इमेज प्रोसेसिंग और शानदार मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलेगा।


कैमरा और डिस्प्ले में मिलेंगे नए अपग्रेड

iPhone 18 Pro के कैमरा सिस्टम में कई नए अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। लो लाइट में फोटो क्वालिटी पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।  इसके अलावा, नया इमेज सेंसर और एडवांस्ड कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी फीचर्स भी मिल सकते हैं।

इतना ही नहीं, डिस्प्ले में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। फोन में पहले से स्लिम बेज़ेल्स दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही, Dynamic Island एक्सपीरियंस को बेहतर किया जा सकता है। कंपनी प्रीमियम OLED डिस्प्ले को इस मॉडल में भी जारी रख सकती है। इन अपग्रेड्स का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देना है। 


डिजाइन से बैटरी तक होंगे कई बदलाव

iPhone 18 Pro नए कलर ऑप्शन और मामूली डिजाइन बदलावों के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, फोन में बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है। इससे एडवांस्ड AI फीचर्स के इस्तेमाल के दौरान भी बैटरी बैकअप बैकअप शानदार रहेगा। 

साथ ही, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट की वजह से फोन हीट नहीं करेगा और इसकी ओवरऑल परफॉर्मेंस भी काफी स्मूथ हो जाएगी।

कितनी होगी iPhone 18 Pro की कीमत?

iPhone 18 Pro पिछले मॉडल के मुकाबले महंगा हो सकता है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार,  पार्ट्स की बढ़ती लागत की वजह से प्राइस बढ़ सकती हैं। नए हार्डवेयर अपग्रेड भी  इसकी कीमत बढ़ने का बड़ा कारण हैं। हालांकि, Apple ने अभी तक प्राइस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी  साझा नहीं है। 


एक्सपर्ट्स का मानना है कि Pro लाइनअप की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सही प्राइस का खुलासा कंपनी के ऑफिशियल लॉन्च इवेंट में होगा।

iPhone 18 Pro पर अपग्रेड करना कितना फायदेमंद?

अगर आप पुराना iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए iPhone 18 Pro एक बेहतरीन अपग्रेड साबित हो सकता है। इसमें परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, कैमरा और AI के मामले में कई सुधार देखने को मिलेंगे। 

हालांकि, जो लोग हाल ही में लॉन्च हुए Pro मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें थोड़ा रुकना चाहिए। वे एप्पल की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार कर सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि नए फीचर्स के लिए बजट बढ़ाना कितना सही रहेगा।

60-Words Summary:

iPhone 18 Pro को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इसे सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है। नए मॉडल में A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और एडवांस्ड AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही डिजाइन और डिस्प्ले में भी कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इन अपग्रेड्स के चलते इस बार iPhone 18 Pro पहले से महंगा हो सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 661 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online