अब US में भी होगा IIT Bombay! 2027 तक खुलेगा पहला International Campus


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 02, 2026



भारतीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। IIT बॉम्बे साल 2027 तक अमेरिका में अपना पहला विदेशी सब-कैंपस स्थापित करने की तैयारी में है। यह नया कैंपस ‘स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क (SUNY) एट ओल्ड वेस्टबरी’ के साथ मिलकर शुरू किया जाएगा। भारत के बाहर यह IIT बॉम्बे का पहला एकेडमिक एक्सपैंशन होगा। 

इसका मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देना है। साथ ही, इससे दुनिया भर में इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग इंस्टीटूशन का नाम और भी मजबूत होगा।

IIT बॉम्बे बनेगा SUNY का इंजीनियरिंग मेंटर

IIT बॉम्बे और SUNY ओल्ड वेस्टबरी के बीच इंजीनियरिंग शिक्षा और रिसर्च को लेकर अहम साझेदारी हुई है। दोनों संस्थानों ने ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग की पढ़ाई, रिसर्च और नई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करना है।

फिलहाल SUNY ओल्ड वेस्टबरी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई नहीं होती है। इसलिए IIT बॉम्बे वहां नया इंजीनियरिंग प्रोग्राम और रिसर्च पहल तैयार करने में मदद करेगा। IT बॉम्बे इस पहल में अपनी एक्सपर्टीज और अनुभव साझा करेगा। साथ ही, नई रिसर्च प्रोग्राम  विकसित करने में मेंटर की भूमिका निभाएगा।

छात्रों और फैकल्टी को मिलेगा वैश्विक अवसर

इस साझेदारी से फैकल्टी एक्सचेंज को बढ़ावा मिलेगा। जॉइन्ट रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इनोवेशन और एकेडमिक पार्टनरशिप भी मजबूत होगी। इससे भारत और अमेरिका, दोनों देशों के छात्रों और शिक्षकों को नए अवसर मिलेंगे।

US कैंपस में शुरू होंगे सर्टिफिकेट कोर्स

US कैंपस में पहले एकेडमिक प्रोग्राम 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में IIT बॉम्बे सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। ये कोर्स AI, सस्टेनेबिलिटी और क्लीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में होंगे। इन कोर्सेज की मांग तेजी से बढ़ रही है। आगे चलकर डिग्री प्रोग्राम भी शुरू किए जाएंगे। इन्हें फेज़ वाइज लागू किया जाएगा।

इतना ही नहीं, कैंपस में हाई-टेक रिसर्च लैब और इनोवेशन सेंटर भी स्थापित होंगे। ये सेंटर नई टेक्नोलॉजी और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च पर काम करेगा। इससे एजुकेशन सेक्टर, इंडस्ट्री और पॉलिसी मेकर्स के बीच तालमेल बढ़ेगा।


IIT बॉम्बे का अमेरिका में ऐतिहासिक कदम

दुनिया भर में भारत की एकेडमिक मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। अमेरिका में यह नया कैंपस भारतीय उच्च शिक्षा को दुनिया में आगे बढ़ाने की दिशा में अहम पहल है।  IIT मद्रास ने ज़ांज़ीबार पहल के जरिए अपना पहला इंटरनेशनल कैंपस शुरू किया था।

वहीं अमेरिका में कदम रखना IIT बॉम्बे की पहली इंटरनेशनल पार्टनरशिप है। यह भारतीय शिक्षा जगत के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस पहल से IIT लेवल की शिक्षा दुनिया तक पहुंचेगी। इससे अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। जिससे भारत की पहचान साइंस और टेक्नोलॉजी शिक्षा के केंद्र के रूप में मजबूत होगी।



ग्लोबल इंटर्नशिप और रिसर्च के नए अवसर

इस पार्टनरशिप से छात्रों को कई नए अवसर मिलने की उम्मीद है। छात्रों की आवाजाही पहले से आसान हो सकती है। ग्लोबल इंटर्नशिप के मौके भी बढ़ सकते हैं। संयुक्त रिसर्च और इंडस्ट्री पार्टनरशिप को नई दिशा मिल सकती है। 

IIT बॉम्बे के पवई कैंपस के प्रोफेसर खुद अमेरिका जाकर छात्रों को पढ़ाएंगे। इतना ही नहीं,  वे करिकुलम तैयार करने में भी योगदान दे सकते हैं।

दुनिया के इस सबसे बड़े एजुकेशन हब में कदम रखकर IIT बॉम्बे अपना एक मजबूत एकेडमिक नेटवर्क बनाना चाहता है। संस्थान का मुख्य लक्ष्य छात्रों को भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करना है। इससे छात्रों को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वे तेजी से बढ़ते ग्लोबल करियर के लिए पूरी तरह सक्षम हो सकेंगे।


60-Words Summary:

भारतीय शिक्षा जगत के लिए बड़ी खुशखबरी है। IIT बॉम्बे 2027 तक अमेरिका में अपना पहला विदेशी सब-कैंपस शुरू करने जा रहा है। यह कैंपस SUNY ओल्ड वेस्टबरी के साथ मिलकर बनाया जाएगा। यहां AI, सस्टेनेबिलिटी और क्लीन टेक्नोलॉजी जैसे फ्यूचर-रेडी कोर्स शुरू हो सकते हैं। इस पहल से भारतीय शिक्षा को ग्लोबल पहचान मिलेगी और छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसर भी बढ़ेंगे।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 643 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online