PNB Investors के लिए अच्छी खबर! FY27 को लेकर बैंक ने किया बड़ा खुलासा


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 29, 2026



पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए बड़ा वित्तीय लक्ष्य तय किया है। बैंक को उम्मीद है कि उसका सालाना नेट प्रॉफ़िट ₹20,000 करोड़ के पार पहुंच जाएगा। PNB के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अशोक चंद्रा ने इस लक्ष्य को लेकर भरोसा जताया है।  

उनका कहना है कि बैंक लगातार हर क्वार्टर में ₹5,000 करोड़ से अधिक का नेट प्रॉफ़िट दर्ज कर रहा है। यह शानदार ग्रोथ बैंक के बेहतरीन ऑपरेशनल प्रदर्शन और मजबूत होती एसेट क्वालिटी का नतीजा है।

एक्विजिशन फाइनेंस से बढ़ेगी PNB की ग्रोथ

बैंक इस वित्त वर्ष के अंत तक एक्विजिशन फ़ाइनेंस सेगमेंट में भी कदम रखने की तैयारी में है। इसके जरिए वह अपने कारोबार का दायरा बढ़ाना चाहता है। बैंक को उम्मीद है कि इससे ग्रोथ के नए अवसर खुलेंगे।

हर क्वार्टर मजबूत रही PNB की कमाई

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शानदार प्रदर्शन से इन्वेस्टर्स का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। पिछले कई क्वार्टर्स में कई बार ₹5,000 करोड़ से ज़्यादा का नेट प्रॉफ़िट रिकॉर्ड किया है। FY26-27 के पहली तिमाही में भी यह सिलसिला जारी रहा। वहीं Q1 FY27 में बैंक ने ₹5,253 करोड़ का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया।

इसी शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट को बैंक की ग्रोथ पर पूरा भरोसा है। उसे उम्मीद है कि इस साल बैंक का एनुअल प्रॉफ़िट ₹20,000 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएगा। FY26 में ₹16,904 करोड़ के नेट प्रॉफ़िट के मुकाबले FY27 का लक्ष्य बैंक की मजबूत ग्रोथ को दिखाता है।

रिटेल MSME लोन से बढ़ेगा बैंक का कारोबार

PNB अपने बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रमुख सेक्टर्स पर फोकस कर रहा है। बैंक का मानना है कि रिटेल, एग्रीकल्चर और MSME से ग्रोथ को मजबूती मिलेगी। 

इसके लिए बैंक रिटेल लोन, एग्रीकल्चर फाइनेंसिंग, माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) और सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को कर्ज बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।

ये सेक्टर क्रेडिट डिमांड बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ग्रोथ के साथ एसेट क्वालिटी पर फोकस

FY27 में PNB को लोन ग्रोथ के मोर्चे पर अच्छी बढ़त की उम्मीद है। बैंक का अनुमान है कि लोन पोर्टफोलियो में 12-13% की वृद्धि दर्ज हो सकती है। 

वहीं, डिपॉजिट में 9-10% की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है। बैंक प्रबंधन के अनुसार, यह बैलेंस्ड ग्रोथ स्ट्रेटेजी एसेट क्वालिटी को मजबूत बनाए रखने के साथ मुनाफे में बढ़ोतरी करने में मदद करेगी।


PNB अब एक्विजिशन फाइनेंस में रखेगा कदम

PNB जल्द ही एक्विजिशन फाइनेंस बिजनेस में एंट्री करने जा रहा है। दरअसल बैंक FY27 के Q3 में एक्विजिशन फाइनेंस बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहा है।

RBI की नई गाइडलाइन्स के बाद PNB ने यह फैसला लिया है। इन नियमों के तहत बैंक कुछ शर्तों के साथ कॉर्पोरेट एक्विजिशन के लिए फाइनेंस कर सकते हैं। फिलहाल, बैंक बिजनेस शुरू करने से पहले सही पार्टनर की तलाश कर रहा है।

शुरुआत में PNB का फोकस घरेलू एक्विजिशन को फाइनेंस करने पर रहेगा। इसके बाद बैंक धीरे-धीरे इस बिजनेस का विस्तार करने की योजना बना रहा है।


देशभर में मजबूत हो रही PNB की पहचान

PNB लगातार अपनी मार्केट कंडीशन मजबूत करने पर काम कर रहा है। पिछले कुछ सालों में बैंक ने न केवल प्रॉफिट बढ़ाया है। बल्कि क्रेडिट क्वालिटी में भी लगातार सुधार किया है। बेहतर कमाई, घटते स्ट्रेस एसेट्स और मजबूत बिजनेस ग्रोथ से बैंक की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है। 

ऐसे में बैंक अब अपनी वैश्विक पहचान बढ़ाने पर भी जोर दे रहा है। मैनेजमेंट का लक्ष्य PNB को दुनिया के प्रमुख बैंकों में शामिल करना है।

FY27 में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद

अपने रिकॉर्ड को देखते हुए, PNB को FY27 के लिए काफी उम्मीदें हैं। क्वार्टरली रिजल्ट्स, लोन ग्रोथ और एक्विजिशन फाइनेंस जैसे नए बिजनेस अवसर बैंक की ग्रोथ को और मजबूत कर रहे हैं।

अगर यह मौजूदा ट्रेंड पूरे साल जारी रहता है, तो बैंक नया रिकॉर्ड बना सकता है। PNB इस साल अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा दर्ज कर सकता है। इससे भारत के कॉम्पिटिटिव बैंकिंग सेक्टर में उसकी स्थिति और भी मजबूत होगी।

60-Words Summary:

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को FY27 में ₹20,000 करोड़ से ज्यादा नेट प्रॉफिट की उम्मीद है। बैंक लगातार शानदार प्रॉफिट रिजल्ट्स दर्ज कर रहा है। रिटेल, MSME और एग्री लोन पर फोकस से कारोबार बढ़ाने की योजना है। PNB जल्द एक्विजिशन फाइनेंस बिजनेस में भी कदम रखेगा। बैंक को बेहतर एसेट क्वालिटी, लोन ग्रोथ और नए बिजनेस से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 674 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online