Amazon की सबसे बड़ी Sale का इंतजार खत्म! Great Freedom Sale को लेकर बड़ा अपडेट


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 29, 2026



अमेज़न ने ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 (Great Freedom Sale 2026) का ऐलान कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले यह कंपनी का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्ट है। बता दें कि यह सेल 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर शानदार डिस्काउंट मिलेंगे। इतना ही नहीं, होम एप्लायंस, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजमर्रा की चीजों पर भी बंपर ऑफर मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल, ई-कॉमर्स कंपनी ने सभी डील्स की डिटेल्स साझा नहीं की हैं। हालांकि, सेल के दौरान यूजर्स कई आकर्षक ऑफर्स अवेल कर सकते हैं। इसमें एक्सचेंज ऑफर, कैशबैक और आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन भी शामिल होंगे।

Amazon Sale 2026 में क्या मिलेगा खास

इस मच अवेटेड ‘ग्रेट फ्रीडम सेल 2026’ की शुरुआत 7 अगस्त से होने जा रही है। कंपनी ने इस सेल का प्रमोशन ‘बिग सेविंग्स फॉर एवरीवन’ टैगलाइन के साथ शुरू कर दिया है। इसमें ग्राहकों को कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल सकती है। सेल की तारीख नजदीक आने के साथ ही नई डील्स और डिस्काउंट से जुड़ी जानकारी सामने आने लगेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सेल की लास्ट डेट का ऐलान नहीं किया है।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए खास ऑफर्स

Amazon ने सेल के लिए कई पेमेंट ऑफर्स पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। सबसे पहले, HDFC बैंक के एलिजिबल क्रेडिट कार्ड और EasyEMI ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को तुरंत 10% की छूट मिलेगी। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को एलिजिबल परचेस पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ मिलेगा। इन ऑफर्स के जरिए कंज्यूमर्स सेल के दौरान एक्स्ट्रा सेविंग्स कर सकेंगे।

इसके अलावा, चुनिंदा प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और एडिशनल कूपन डिस्काउंट जैसे फायदे मिलेंगे।


इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी सबसे बड़ी छूट

द ग्रेट फ्रीडम सेल’ के दौरान ग्राहकों को कई प्रोडक्ट कैटेगरी में आकर्षक ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर होम प्रोडक्ट्स तक कई प्रोडक्ट्स अफोर्डेबल प्राइस पर उपलब्ध हो सकते हैं। इन कैटेगरी पर स्पेशलडील्स देखने को मिल सकती हैं- 

• लैपटॉप

• टैबलेट

• स्मार्ट टीवी

• स्मार्टफोन

• ऑडियो प्रोडक्ट्स

• गेमिंग एक्सेसरीज़

• वियरेबल डिवाइस

• फर्नीचर और होम एसेंशियल्स

iPhone डील्स पर रहेंगी सभी की नजर

इस बार की सेल में iPhone डील्स सबसे ज्यादा चर्चा में रह सकती हैं। हालांकि, Amazon ने अभी तक अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा नहीं किया है।  इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल के दौरान कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है। 

इनमें Apple की iPhone सीरीज भी शामिल है। पिछले साल ‘Great Freedom Sale 2025’ में चुनिंदा स्मार्टफोन कैटेगरी पर 75% तक की छूट दी गई थी। ऐसे में इस बार भी प्रीमियम ब्रांड्स के डिवाइस पर दमदार डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं।

क्या सेल का इंतजार करना सही रहेगा?

अगर आप बड़ी खरीदारी की योजना बना रहे हैं। तो 7 अगस्त तक इंतजार करना बेहतर विकल्प हो सकता है। सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलने की संभावना है। 

इसके अलावा, आपको बैंक डिस्काउंट, कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और EMI ऑफर्स का भी लाभ मिल सकता है। इन ऑफर्स के साथ फाइनल प्राइस में कमी आ सकती है।

सेल से पहले रिवील होंगे नए ऑफर्स

जैसे-जैसे सेल की डेट नजदीक आएगी, कुछ खास प्रोडक्ट्स पर नई डील्स रिवील कर सकते हैं। ऐसे में खरीदारों को आने वाले दिनों में बेहतर ऑफर्स की जानकारी मिल सकती है। इससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही डील चुन सकेंगे। 

60-Words Summary:

Amazon Great Freedom Sale 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य प्रोडक्ट्स परडिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। HDFC बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट और Amazon Pay ICICI कार्ड पर कैशबैक ऑफर्स मिलेंगे। एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उठाया जा सकेगा। ऑनलाइन शॉपिंग की योजना बना रहे यूजर्स के लिए इस सेल का इंतजार फायदेमंद साबित हो सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 674 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online