भारत के फूड सेफ्टी रेगुलेटर ने नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत नामी ब्रांड्स मैगी, KFC और फ्लिपकार्ट को कड़े नोटिस जारी किए गए हैं। इन कंपनियों पर फूड लेबलिंग और पैकेजिंग के नियमों की अनदेखी का आरोप है। इस समय मार्केट में फूड प्रोडक्ट्स की कड़ी जांच हो रही है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) पूरे फूड मार्केट की जांच कर रहा है। इस इन्वेस्टीगेशन का उद्देश्य ग्राहकों की सेफ्टी को सुनिश्चित करना है। FSSAI चाहता है कि सभी कंपनियां ईमानदारी से बिजनेस करें। वे सरकारी नियमों का पूरा पालन करें। ऐसा न करने वाली कंपनियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
FSSAI ने क्यों उठाया यह कदम?
FSSAI ने अपनी जांच में इन कंपनियों की पैकेजिंग और लेबलिंग में काफी कमियां पाई हैं। इसी वजह से नियमों के उल्लंघन को लेकर कंपनियों से तुरंत सफाई मांगी गई है। नियम के मुताबिक हर फूड कंपनी को अपने पैकेट पर पूरी जानकारी देनी होती है।
इसमें कंटेंट ऑफ आइटम्स, न्यूट्रिशन, एलर्जी की चेतावनी और सर्विंग साइज़ जैसी ज़रूरी बातें शामिल हैं।
FSSAI ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है।
लेबलिंग नियमों पर बढ़ी सख्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला खाने में मिलावट या सुरक्षा से जुड़ा नहीं है। यह समस्या मुख्य रूप से गलत लेबलिंग और अधूरी जानकारी देने से सम्बंधित है।
किसी भी फूड प्रोडक्ट को खरीदते समय ग्राहक लेबल पर दी गई जानकारी पर भरोसा करते हैं। इसलिए ऑथोरिटीज का कहना है कि कंपनियों को पैकेट पर हर डिटेल बिल्कुल साफ और सही-सही लिखनी चाहिए।
हाल ही में सामने आया है कि कंपनियों ने पैकेजिंग और प्रोडक्ट की जानकारी में कुछ खामियां की हैं।
पैकेट पर दी गई जानकारी सरकारी नियमों के पूरी तरह मुताबिक नहीं है।
क्यों ज़रूरी है सही फ़ूड लेबल?
फूड लेबलिंग आज एक जरूरी नियम बन गया है। दुनिया भर में इसे गंभीरता से देखा जा रहा है। हर ग्राहक खरीदारी के समय पैकेट पर लिखी बातों को ध्यान से पढ़ते हैं।
वे जानना चाहते हैं कि खाने में कौन-से इंग्रेडिएंट्स हैं। उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू क्या है और वह सेहत के लिए कितना सही है। यही कारण है कि पैकेट पर बिल्कुल सही जानकारी लिखना बहुत ज़रूरी है।
ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर बढ़ी निगरानी
कुल मिलाकर, गलत या अधूरी लेबलिंग से ग्राहकों को भ्रम हो सकता है। वे सही फैसला नहीं ले पाते। ऐसे में रेगुलेटर अब कंपनियों और ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर सख्ती कर रहा है।
इस कार्रवाई में फ्लिपकार्ट का नाम भी शामिल है। इससे साफ है कि अब ऑनलाइन बिकने वाले खाने-पीने के सामान पर भी निगरानी बढ़ रही है।
क्या होगी आगे की कार्रवाई?
कंपनियों से कहा गया है कि वे नोटिस का जवाब दें।साथ ही, उन्हें बताई गई कमियों पर अपना पक्ष रखना होगा। उनके जवाब के आधार पर FSSAI आगे का फैसला लेगा। जल्द ही अधिकारी सुधार के लिए निर्देश जारी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी संभव है।
यह मामला दिखाता है कि FSSAI ग्राहकों की सेफ्टी पर फोकस कर रहा है। जैसे-जैसे भारत का फूड मार्केट बढ़ रहा है। कंपनियों पर निगरानी और सख्त हो रही है। लेबलिंग, पैकेजिंग और प्रोडक्ट जानकारी को लेकर नियमों का पालन जरूरी होगा। इसका उद्देश्य ग्राहकों को हर प्रोडक्ट की सही जानकारी उपलब्ध कराना है।
60- Words Summary:
FSSAI ने नियमों के उल्लंघन को लेकर मैगी, KFC और फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया है। जांच में फूड लेबलिंग और पैकेजिंग से जुड़ी कमियां सामने आई हैं। कंपनियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। FSSAI का कहना है कि ग्राहकों को सही और पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह कदम उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।
