हाल ही में मशहूर डिजाइनिंग ऐप Canva ने अब अपना ‘ऑफ़लाइन मोड’ लॉन्च कर दिया है।अब यूज़र्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी डिज़ाइन बना और एडिट कर सकेंगे। दुनिया भर के यूज़र्स काफी समय से इस कमाल के फ़ीचर की मांग कर रहे थे।

कैनवा का सबसे बड़ा अपडेट
बता दें कि Canva के इतिहास में यह सबसे बड़ा अपडेट है। अब तक इसे एक ऑनलाइन-फर्स्ट डिज़ाइन प्लेटफ़ॉर्म के रूप में जाना जाता था। हालांकि ऑफ़लाइन मोड के आने से यह और बेहतर हो गया है। अब यूज़र्स फ्लाइट, ट्रेन या रोज़ाना सफर के दौरान भी आसानी से डिज़ाइन का काम जारी रख सकेंगे।
कैसे करेगा काम ये ऑफ़लाइन मोड?
Canva का नया ऑफ़लाइन मोड बेहद आसान है। इंटरनेट बंद होने से पहले यूज़र्स अपने ज़रूरी डिज़ाइन्स को ‘ऑफ़लाइन एक्सेस’ के लिए सेव कर सकते हैं। इसके बाद ऑफलाइन फ़ाइलों को कभी भी ओपन, एडिट और अपडेट किया जा सकेगा। जैसे ही आपका डिवाइस दोबारा इंटरनेट से कनेक्ट होगा। आपका प्रोजेक्ट अपने-आप कैनवा के क्लाउड पर सिंक हो जाएगा।
14 दिनों तक ऑफ़लाइन काम की सुविधा
Canva के अनुसार, यूज़र्स बिना इंटरनेट के भी अपने डाउनलोड किए गए प्रोजेक्ट्स पर 14 दिनों तक काम कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फ़ीचर यूज़र्स को बिना परेशानी के आसानी से काम करने में मदद करता है। जिससे नेटवर्क की समस्या उनके काम और क्रिएटिविटी पर असर न डाले।
किन यूज़र्स को मिलेगा फायदा?
Canva का कहना है कि इस फ़ीचर से कई तरह के लोगों को फ़ायदा होगा। इसमें स्टूडेंट्स, टीचर्स, एंटरप्रेन्योर, मार्केटर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और रिमोट वर्कर्स शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि मोबाइल-फर्स्ट यूज़र्स को भी इससे खास फायदा मिलेगा। साथ ही, उन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी यह उपयोगी है। जहां इंटरनेट कनेक्शन कमजोर है।
ट्रैवलिंग प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी राहत
Canva का ऑफ़लाइन मोड खासकर ट्रैवल करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी है। अब उन्हें फ्लाइट या कमजोर नेटवर्क वाली जगहों पर प्रोजेक्ट रोकने की जरूरत नहीं होगी। वे अपना काम लगातार जारी रख सकते हैं। यह फीचर बिज़नेस यूज़र्स के लिए भी मददगार है। उन्हें अब बिना रुकावट काम करने का बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
Canva का सबसे ज़्यादा डिमांड वाला फीचर
बताते चलें कि कंपनी ने इस फ़ीचर का अनाउंसमेंट अपने ‘Canva Create’ इवेंट में किया था। तब यूज़र्स ने इस नए अपडेट को लेकर काफी एक्ससाइटेड नजर आये थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे बड़े डिज़ाइन सॉफ्टवेयर के मुकाबले ऑफ़लाइन मोड न होना कैनवा की सबसे बड़ी कमी थी। ऐसे में, अब इस नए फीचर ने उस कमी को पूरी तरह दूर कर दिया है।
अब डिज़ाइन और काम करना और आसान हो गया है। इससे कंपनी की स्थिति भी मजबूत हुई है। यह फीचर Canva को अपने कॉम्पिटिटर्स से आगे रखने में मदद करता है।
अब बिना इंटरनेट के भी डिज़ाइनिंग संभव
Canva ने बताया है कि ऑफ़लाइन मोड बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होगा। कंपनी इसे धीरे-धीरे सपोर्टेड डिवाइस पर रोलआउट कर रही है।
फिलहाल यूज़र्स को ऑफ़लाइन अपने जरूरी डिज़ाइन्स डाउनलोड करने होंगे। इसके बावजूद,यह फ़ीचर डिज़ाइन के काम को काफी आसान बनाता है। साथ ही, यूज़र्स अब कहीं से भी और कभी भी अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे।
Canva लगातार अपने AI फीचर्स और नए टूल्स का विस्तार कर रहा है। यह फीचर प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स, दोनों के लिए उपयोगी है। ऐसे में आने वाले समय में जल्द ही यह ऐप हर यूज़र की पहली पसंद बन सकता है।
60-Words Summary:
Canva ने नया ऑफलाइन मोड लॉन्च किया है। अब यूजर्स बिना इंटरनेट के भी डिजाइन बना और एडिट कर सकेंगे। डाउनलोड किए गए प्रोजेक्ट्स पर 14 दिनों तक काम किया जा सकेगा। इंटरनेट ऑन होते ही सारे चेंज अपने-आप सिंक हो जाएंगे। यह फीचर स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी राहत है। इस नए फीचर से अब बिना इंटरनेट के भी डिज़ाइनिंग का काम जारी रखा जा सकेगा।
