6000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ Nothing Phone (4b)! जानें Price, Specifications और सभी डिटेल्स


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 10, 2026



Nothing कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन कंपनी की पहली ‘b’ सीरीज कैटेगरी का हिस्सा है। प्राइस की बात करें तो में यह फोन फ्लैगशिप Phone (3) से थोड़ा सस्ता है। 

कंपनी ने इस डिवाइस को खास तौर पर ऐसे यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया है। जो कम बजट में अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं। इसके अलावा, फोन में कई प्रीमियम और AI-पावर्ड फीचर्स भी मिलेंगे।

नए Nothing Phone में कई बड़े अपग्रेड

नए नथिंग फोन (4b) में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट लुक दिया गया है। इसमें Snapdragon प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, Glyph Bar इंटरफेस और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है। आप यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से आसानी से खरीद सकते हैं। 

आइए, जानते हैं Nothing Phone (4b) के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स- 


1. कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए नथिंग फोन (4b) में 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। स्टिल फोटो के लिए इसमें OIS और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलते हैं। सोशल मीडिया और सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। 

इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी दमदार 6,000mAh की बैटरी है। जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी दमदार बैटरी हैवी यूज़र्स के लिए भी पूरे दिन चलेगी।

2. डिज़ाइन

Nothing Phone (4b) में कंपनी का ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन बरकरार रखा गया है। इसमें नया Glyph Bar दिया गया है। इस फीचर से आप कॉल, चार्जिंग, टाइमर और ऐप नोटिफिकेशन के लिए LED विज़ुअल अलर्ट देख सकते हैं। फोन में AI फीचर्स के साथ क्लीन Android एक्सपीरियंस भी मिलेगा। 

दरअसल कंपनी का टारगेट, यूजर्स को मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम अनुभव देने का है। शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के साथ यह फोन एक बेहतरीन पैकेज है। इसके अलावा कंपनी इस पर लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी दे रही है। कम कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन का अनुभव चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।


3. डिस्प्ले, परफ़ॉर्मेंस और सॉफ़्टवेयर

नथिंग फोन (4b) में 6.77 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। बेहतर विजुअल्स के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही,  यह डिवाइस 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

यह स्मार्टफोन लेटेस्ट  Android 16 पर बेस्ड नथिंग OS 4.0 पर काम करता है। इसमें यूजर्स की मदद के लिए खास ‘एसेंशियल एआई’ फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी इस फोन पर तीन साल का एंड्रॉइड अपडेट देती है। साथ ही छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। इससे यूजर्स को लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता रहेगा।

4. प्राइस और अवेलेबिलिटी

Nothing Phone (4b) दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹29,999 है। जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट ₹31,999 में मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। 

हाल ही में, कंपनी ने Royal Challengers Bengaluru के साथ अपनी पार्टनरशिप को देखते हुए लिमिटेड-एडिशन Phone (4b) RCB Edition भी लॉन्च  किया है। कस्टमर्स इस महीने के आखिर में Flipkart, Vijay Sales, Croma और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स से यह फोन खरीद सकते हैं।

60-Words Summary:

Nothing ने भारत में अपना नया Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह कम कीमत में प्रीमियम एक्सपीरियंस देगा। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में Snapdragon प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, Glyph Bar और AI फीचर्स दिए गए हैं। प्रीमियम डिजाइन और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ यह मिड-रेंज सेगमेंट में वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन सकता है। 


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 651 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online