Motorola Signature 27 जल्द होगा लॉन्च! कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 01, 2026



स्मार्टफोन बाजार में मोटोरोला जल्द अपना नया फ्लैगशिप फोन उतारने वाली है। कंपनी नवंबर 2026 में भारत में Motorola Signature 27 लॉन्च करेगी। मोटोरोला ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर इसकी लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि कर दी है। हालांकि, फोन की कीमत और लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Motorola Signature 27 में मिलेंगे दमदार फीचर्स

बता दें कि Motorola Signature 27 की पहली झलक सितंबर में Qualcomm के स्नैपड्रैगन समिट (Snapdragon Summit) के दौरान दिखाई गई थी। 

अब इस फोन से दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और यूनिक डिजाइन की उम्मीदें हैं। ऐसे में यह मॉडल प्रीमियम सेगमेंट में दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है।

नवंबर में भारत आएगा Motorola का नया फ्लैगशिप

मोटोरोला ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर ‘Signature 27’ के लिए एक खास प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया है। इस पेज पर कंपनी ने कन्फर्म किया है कि स्मार्टफोन नवंबर में भारत आएगा। 

इसके साथ ही फोन के कुछ खास फीचर्स की डिटेल्स भी शेयर की गई हैं। इससे लॉन्च से पहले ही इसके शानदार फीचर्स की झलक मिल गई है।

हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट नहीं बताई है। फोन की सेल कब शुरू होगी, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। इसके अलावा, इसकी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का रिवील होना बाकी है।

फोन में मिलेगी लेटेस्ट Snapdragon की पावर

प्रीमियम सेगमेंट के लिए Motorola ने परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया है। Motorola Signature 27 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह उसका अब तक का सबसे तेज Android स्मार्टफोन होगा।

दमदार प्रोसेसर के साथ फोन में एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। इसमें ‘Diamond-Infused Thermal Gel’ दिया जाएगा। साथ ही, नया ‘3D Vapor Chamber Cooling सिस्टम भी होगा।

यह तकनीक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान फोन को कूल रखने में मदद करेगी। 

200MP कैमरे से 100x तक कर सकेंगे जूम

Motorola Signature 27 में कैमरा सबसे बड़ा आकर्षण होने वाला है। फोन में कंपनी की ‘Super Zoom Pro’ तकनीक के साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। 

इसकी मदद से यूजर्स 100x तक ज़ूम कर सकेंगे। इसमें Generative AI का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके अलावा, फोन में 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, मोटोरोला ने अभी बाकी रियर कैमरा सेंसर की जानकारी साझा नहीं की है।

Bang & Olufsen ऑडियो और Android 17 का सपोर्ट

कैमरा और परफॉर्मेंस के अलावा फोन में ऑडियो और सॉफ्टवेयर को भी बेहतर बनाया गया है। फोन में Bang & Olufsen द्वारा ट्यून किया गया ऑडियो मिलेगा। 

इसमें म्यूजिक, मूवी, गेमिंग और पॉडकास्ट के लिए अलग-अलग साउंड मोड होंगे। इससे यूजर्स को हर तरह के कंटेंट के लिए बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 17 पर काम करेगा। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है। इससे यूजर्स को नए फीचर्स और सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा।

प्रीमियम डिजाइन और यूनिक कलर ऑप्शन

Motorola Signature 27 में सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि डिजाइन भी खास होने वाला है। कंपनी इसे एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम और ग्लास-सिरेमिक मटीरियल के साथ डिज़ाइन कर रही है। 

फोन में ‘Tactical Weave’ फिनिश दी जाएगी। इसका टेक्सचर कपड़े से प्रेरित होगा। इससे फोन को एक अलग और प्रीमियम लुक मिलेगा।

कलर्स की बात करें तो यह फोन Pantone Coal Smoke और Capulet Olive जैसे कलर ऑप्शंस में आ सकता है।

नवंबर में लॉन्च के साथ ‘Motorola Signature 27’ प्रीमियम स्मार्टफोन की रेंज में शामिल होगा। हालांकि, इसका पता कीमत सामने आने के बाद ही चलेगा। 

यह देखना दिलचस्प होगा कि फीचर्स और कीमत के मामले में यह दूसरे फ्लैगशिप फोनों को कितनी टक्कर देता है।

60-Words Summary:

Motorola नवंबर में भारत में Signature 27 लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। 200MP पेरिस्कोप कैमरा भी दिया जाएगा। यूजर्स 100x तक जूम कर सकेंगे। स्मार्टफोन Android 17 के साथ आएगा। कंपनी 7 साल तक OS अपडेट देगी। फिलहाल, कीमत और लॉन्च डेट रिवील नहीं हुए हैं।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 788 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online