Noida International Airport पहुंचना होगा और आसान! Bullet Train और Namo Bharat पर बड़ा अपडेट


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 23, 2026


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना अब और आसान हो सकता है। एयरपोर्ट को नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद एयरपोर्ट एक बड़े मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित हो सकता है। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, रोड ट्रांसपोर्ट पर निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है।

Namo Bharat से आसान होगी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नमो भारत कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है। इससे गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और एयरपोर्ट को कनेक्ट करेगा। 

इसके शुरू होने के बाद पैसेंजर्स का कीमती समय बचेगा। इतना ही नहीं, गाज़ियाबाद से एयरपोर्ट का सफर अब महज 40 से 50 मिनट में तय की जा सकेगा।

कई शहरों को जोड़ेगा नया ट्रांसपोर्ट नेटवर्क 

इस कॉरिडोर में NCR के कई हिस्सों में स्टेशन बनाए जाएंगे। यह रूट सीधे मेट्रो और बाकी ट्रेनों से कनेक्ट होगा। इससे दिल्ली, नोएडा और आसपास के शहरों से आने वाले यात्रियों को आसानी होगी। वे एक ट्रांसपोर्ट साधन से दूसरे साधन में आसानी से बदल सकेंगे। 


बुलेट ट्रेन से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट पर नोएडा एयरपोर्ट का भी स्टेशन बनेगा। इससे दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंचना काफी तेज़ और आसान हो जाएगा। साथ ही, यह रूट यात्रियों को सीधे मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी और पटना जैसे बड़े शहरों से सीधा कनेक्ट करेगा।

इस योजना से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को बड़ा फायदा होगा। अब उत्तर और पूर्वी भारत के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा।


मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी से बदलेगा सफर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक मेजर ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां यात्री फ्लाइट, रैपिड रेल, मेट्रो और हाई-स्पीड ट्रेन जैसी सुविधाओं का आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। आने वाले समय में नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन और अन्य शहरी ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ने के बाद यात्रियों को  ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही.  लोगों के लिए एयरपोर्ट आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से ट्रेवल टाइम कम होने की उम्मीद है। साथ ही, ज्यादा लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे।


टूरिज्म और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

नई रेल कनेक्टिविटी से बिजनेस यात्रियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट तक पहुंचने में समय कम लगेगा और सफर आसान होगा। इससे जेवर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक से राहत मिलेगी। 

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि NCR और आसपास के राज्यों में आर्थिक विकास, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

60-Words Summary:

नोएडा एयरपोर्ट जल्द ही एक ट्रांसपोर्ट हब बनने जा रहा है। इसे नमो भारत रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन से जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली, यूपी और बिहार के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। गाजियाबाद से एयरपोर्ट का सफर अब सिर्फ 40 से 50 मिनट में पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट से सड़कों पर जाम कम होगा और पर्यटन, व्यापार व रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 668 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online