Amazon Users ध्यान दें! अब Open Box Inspection के लिए देना होगा Extra Charge


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 23, 2026


Amazon India की एक सर्विस को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। कंपनी ने ‘ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन’ के लिए 149 रुपये का अनिवार्य शुल्क लगा दिया है। जिससे यूजर्स में बेहद नाराजगी है। इतना ही नहीं,  इस मुद्दे ने सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ लिया है।  दरअसल लोगों का कहना है कि इंस्पेक्शन तो स्टैंडर्ड डिलीवरी का ही हिस्सा है, तो इसके लिए अलग से पैसे क्यों वसूले जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब इस अतिरिक्त शुल्क के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इसके बाद कई खरीदारों ने इस पर नाराजगी जताई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस सर्विस के लिए अलग से चार्ज क्यों लिया जा रहा है।

ई-कॉमर्स शुल्क को लेकर ग्राहकों में भारी नाराजगी

149 रुपये के इस शुल्क को लेकर कई ग्राहकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि डिलीवरी से पहले प्रोडक्ट की जांच का फायदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सेलर को भी होता है।

इससे गलत या खराब सामान को लेकर होने वाले विवाद कम हो सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों का सवाल है कि क्वालिटी चेक का खर्च उनसे क्यों लिया जा रहा है, जबकि यह जिम्मेदारी सेलर की होनी चाहिए।

कई यूजर्स ने इस शुल्क को लेकर एक और चिंता जताई। उनका कहना है कि कुछ ऑर्डर में यह फीस मैंडेटरी दिखाई देती है। ऐसे में उनके पास इस सर्विस से ऑप्ट-आउट करने का कोई ऑप्शन नहीं रहता। 


रिटर्न और रिप्लेसमेंट को लेकर बढ़ी चिंता

इस सर्विस को लेकर ग्राहकों की एक और चिंता सामने आई। उनका कहना है कि अगर डिलीवरी के बाद प्रोडक्ट में कोई खराबी मिलती है, तो इसका रिटर्न या रिप्लेसमेंट पर क्या असर पड़ेगा। कुछ खरीदारों ने अपने एक्सपीरियंस भी साझा किए। 

उनके मुताबिक, इंस्पेक्शन के समय प्रोडक्ट ठीक लगा। लेकिन पूरी तरह अनपैक करने और इस्तेमाल करने पर उसमें कई दिक्कतें सामने आई। ऐसे में यूजर्स Amazon से रिटर्न और रिप्लेसमेंट के नियम स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं।

शिकायतों पर Amazon ने दी अपनी सफाई

सोशल मीडिया पर यूजर्स की बढ़ती नाराजगी के बीच Amazon ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को जवाब देते हुए कंपनी ने उन्हें कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करने को कहा। Amazon ने बताया कि ऑर्डर, रिटर्न से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए कस्टमर सपोर्ट टीम से मदद ली जा सकती है।

Amazon ने ‘ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन’ को लेकर अपनी बात रखी है। कंपनी का कहना है कि यह सर्विस ग्राहकों की सहूलियत के लिए है। 

इससे लोग डिलीवरी लेते वक्त ही सही सामान और सभी एक्सेसरीज़ चेक कर सकते हैं। साथ ही, वे यह भी देख सकते हैं कि प्रोडक्ट बाहर से टूटा-फूटा तो नहीं है।

ऑनलाइन शॉपिंग के नियमों पर उठे सवाल

ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन’ को लेकर शुरू हुई बहस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नियमों पर फिर चर्चा छेड़ दी है। ग्राहक डिलीवरी चार्ज, कीमतों में स्पष्टता और अपने अधिकारों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

 जहां कुछ लोग डिलीवरी के समय क्वालिटी चेक की सुविधा को उपयोगी मानते हैं। वहीं कई ग्राहकों की राय है कि प्राइम मेंबर्स या महंगे सामान के लिए यह सर्विस फ्री होनी चाहिए। 


60-Words Summary:

Amazon India की ‘ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन’ सर्विस पर नया विवाद शुरू हो गया है। कंपनी ने इसके लिए ₹149 का अनिवार्य शुल्क लागू किया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ग्राहकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह सुविधा डिलीवरी प्रोसेस का हिस्सा होनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि Amazon इस चार्ज को लेकर अपनी पॉलिसी में कोई बदलाव करता है या नहीं।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 668 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online