Traffic Challan के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! Pune के Tech Employee को ₹4.7 लाख का चूना


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jun 09, 2026


डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में साइबर ठगों ने नकली ट्रैफिक चालान का झांसा देकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को निशाना बनाया। इस स्कैम में युवक को ₹4.76 लाख का नुकसान हुआ।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के पास ट्रैफिक जुर्माना बकाया होने का एक टेक्स्ट मैसेज आया था। इसमें तुरंत पेमेंट करने की चेतावनी दी गई थी। इंजीनियर ने इस मैसेज को सच मान लिया। उसने SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इस एक गलती से साइबर अपराधियों को उसके मोबाइल और बैंकिंग डेटा का एक्सेस मिल गया। जिसके चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

एक फर्जी लिंक और खाते से उड़ गए लाखों रुपये

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कि लिंक पर क्लिक करने के बाद पीड़ित के फोन में एक फर्जी ऐप इंस्टॉल हो गया। यह ऐप देखने में पूरी तरह असली सर्विस जैसा लग रहा था। ऐप इंस्टॉल होते ही साइबर अपराधियों को मोबाइल का रिमोट एक्सेस मिल गया। यह ऐप हूबहू किसी नामी सर्विस जैसा लग रहा था। 

इसके एक्टिवेट होते ही साइबर अपराधियों को फोन का पूरा कंट्रोल मिल गया। उन्होंने युवक का सारा पर्सनल और बैंकिंग डेटा चोरी कर लिया।

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक भरोसेमंद दिखने वाले मैसेज भेजकर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह लोगों का भरोसा जीतकर उन्हें आसानी से अपने जाल में फंसा लेते हैं।

ठगी के पैसों से खरीदे गए प्रीमियम स्मार्टफोन

इंजीनियर के बैंक अकाउंट का एक्सेस मिलते ही ठगों ने ₹4.76 लाख उड़ा दिए। उन्होंने जालसाजी से मिले पैसों से चार प्रीमियम स्मार्टफोन खरीद लिए। जब तक युवक को अपने खाते में हुई इस गड़बड़ी का पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सारे अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन पूरे हो चुके थे। इसके बाद तुरंत मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। अब साइबर क्राइम सेल के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। 

अधिकारियों ने जारी की नई गाइडलाइन

इस बड़ी ठगी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आम जनता के लिए अलर्ट जारी किया है। ट्रैफिक जुर्माना या बैंक अलर्ट जैसे मैसेज मिलने पर अब आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। अनजान सोर्स या प्ले स्टोर के बाहर से कोई ऐप डाउनलोड न करें। चालान की सही जानकारी हमेशा सरकारी वेबसाइट या ऑफिशियल ऐप पर जाकर ही चेक करें।

साइबर ठगों से ऐसे सुरक्षित रहेगा आपका पैसा

यह मामला देश में लगातार बढ़ते डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के खतरे को दिखाता है। आजकल स्मार्टफोन और ऑनलाइन लेन-देन का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों की प्राइवेट डिटेल्स चुराने के नए तरीके ढूंढ रहे हैं। 

इस रिस्क से बचने के लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ जरूरी सलाह दी है। अपने अकाउंट्स पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन हमेशा ऑन रखें। अपने मोबाइल को समय-समय पर अपडेट करते रहें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचे।

डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना जरूरी

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने यूज़र्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। कोई भी पेमेंट करने से पहले उससे जुड़े नोटिफिकेशन की अच्छी तरह जांच कर लें। फर्जी लिंक पर किया सिर्फ एक क्लिक आपको कंगाल बना सकता है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, साइबर स्कैम अब पहले से अधिक चालाक हो गए हैं। ऐसे में डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए केवल आपकी जागरूकता और सावधानी ही सबसे प्रभावी उपाय हैं।

60-Words Summary:


पुणे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर नकली ट्रैफिक चालान का शिकार हो गया। सिर्फ एक फर्जी लिंक पर क्लिक करने से उसका पूरा फोन हैक हो गया। साइबर ठगों ने रिमोट एक्सेस के जरिए उसके खाते से ₹4.76 लाख उड़ा दिए। इस रकम से चोरों ने चार महंगे स्मार्टफोन खरीद लिए। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक और ऐप्स से बचने की अपील की है। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑनलाइन सुरक्षा के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 618 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online