Telegram पर सरकार का बैन! जानें इसके 5 सबसे बेहतरीन Alternatives


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jun 17, 2026


सरकार ने NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन लिया है। इसके तहत देशभर में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह बैन 22 जून तक लागू रहेगा। दरअसल, 21 जून को NEET की दोबारा परीक्षा होनी है। सरकार का कहना है कि टेलीग्राम पर पेपर लीक के झूठे दावे किए जा रहे थे। यहां कई चीटिंग नेटवर्क भी एक्टिव थे। 

टेलीग्राम बंद होने से बढ़ी परेशानी

टेलीग्राम की सेवाएं प्रभावित होने से देशभर के लाखों यूज़र्स पर असर पड़ा है। इनमें स्टूडेंट्स, टीचर्स, कोचिंग इंस्टीटूशन्स और कई बिज़नेस शामिल हैं। ये लोग बातचीत और फाइल शेयरिंग के लिए Telegram का इस्तेमाल करते थे। अब इन सभी का काम रुक गया है। ऐसे में यूज़र्स दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स ढूंढ रहे हैं।

टेलीग्राम ब्लॉक होने के क्या कारण हैं?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस मामले में कुछ अहम जानकारी साझा की है। कुछ टेलीग्राम चैनल पैसे लेकर NEET के लीक पेपर देने का दावा कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक ये चैनल के जरिए छात्रों को ठग रहे थे। साथ ही, दोबारा होने वाली परीक्षा से पहले अफवाहें भी फैला रहे थे। 

सरकार ने इन चैनलों को हटाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार सरकार ने कड़ा रुख अपनाया। IT अधिनियम की धारा 69A के तहत के तहत पूरे प्लेटफॉर्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया।

अगर आप Telegram की जगह नया मैसेजिंग ऐप ढूंढ़ रहे हैं, तो ये 5 मैसेजिंग प्लेटफॉर्म देख सकते हैं- 

1. व्हाट्सएप्प  (WhatsApp)

WhatsApp भारत का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। यह Telegram का आसान विकल्प माना जाता है। इसमें ग्रुप चैट, वॉइस कॉल, वीडियो कॉल और डॉक्यूमेंट शेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

साथ ही कम्युनिटी फीचर भी है। जिसमें बड़े ग्रुप बनाए जा सकते हैं। स्टूडेंट्स और कोचिंग इंस्टिट्यूट्स के लिए WhatsApp कम्युनिटीज Telegram चैनल्स की जगह ले सकती हैं। हालांकि इसमें फाइल शेयरिंग की लिमिट Telegram से कम है।

2. सिग्नल (Signal)

Signal को आज सबसे सुरक्षित मैसेजिंग ऐप माना जाता है। इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा मिलती है। साथ ही, डिसअपीयरिंग मैसेज ग्रुप चैट, वॉइस कॉल और फाइल शेयरिंग के फीचर्स भी हैं। 

प्राइवेसी पसंद करने वाले लोग अक्सर सिग्नल को चुनते हैं। यह ऐप दूसरे बड़े ऐप्स की तुलना में बहुत कम यूजर डेटा इकट्ठा करता है।

3. डिस्कॉर्ड (Discord)

डिस्कॉर्ड को शुरुआत में गेमर्स के लिए बनाया गया था। अब यह बातचीत का एक बड़ा जरिया बन चुका है। इसमें बड़े ग्रुप, कई चैनल और वॉयस रूम बनाने की सुविधा मिलती है। 

साथ ही, स्क्रीन शेयरिंग और फाइल शेयरिंग भी बहुत आसान है। जो पढ़ाई के ग्रुप पहले टेलीग्राम पर निर्भर थे। उनके लिए डिस्कॉर्ड एक बेहतरीन ऑप्शन है।

4. माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (Microsoft Teams)

स्टूडेंट्स, कॉलेज और कामकाजी लोग माइक्रोसॉफ्ट टीम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में मैसेजिंग, फाइल शेयरिंग और वीडियो कॉल की सुविधा एक साथ मिलती है। 

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के साथ जुड़े होने के कारण यह पढ़ाई और काम के लिए बहुत यूजफुल है।

5. गूगल चैट (Google Chat)

इस सभी के अलावा, गूगल चैट (Google Chat) भी एक अच्छा विकल्प है। यह उन लोगों के लिए शानदार है। जो पहले से गूगल के ऐप्स इस्तेमाल करते हैं। इसमें सीधे मैसेज, ग्रुप चैट और गूगल ड्राइव से फाइल शेयरिंग की जा सकती है। 

यह जीमेल और गूगल मीट से भी जुड़ा है। जो लोग सीधी और सरल बातचीत चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा ऐप है।

टेलीग्राम पर कब तक रहेगी रोक?

Telegram पर लगी रोक फिलहाल अस्थायी है। इसके 22 जून तक जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान NEET की दोबारा परीक्षा और उसके बाद का समय भी शामिल है। सरकार का कहना है कि यह कदम परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

कुल मिलाकर, छात्रों, शिक्षकों और कारोबारियों को फिलहाल दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट होना होगा। यह हो सकता है कि ये ऐप्स बिल्कुल टेलीग्राम जैसे न हों। फिर भी, इनमें इतने फीचर्स जरूर हैं कि आपका काम बिना रुके चलता रहेगा।

60-Words Summary:

सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह बैन 22 जून तक लागू रहेगा। सरकार ने पेपर लीक के फर्जी दावे और चीटिंग नेटवर्क को इसकी वजह बताया है। Telegram को 30 जून तक मैसेज-एडिटिंग फीचर बंद करने का आदेश दिया गया है। इस फैसले से लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। 


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 626 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online