रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 30 साल बाद शुरू हुई दूसरी Mumbai-Bengaluru Express


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

May 22, 2026


भारतीय रेलवे ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच एक नई सीधी एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस शुरू की है। इसके साथ ही, करीब 30 साल बाद दोनों शहरों के बीच दूसरी डायरेक्ट ट्रेन शुरू हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 17 मई को हरी झंडी दिखाकर इस नई ट्रेन का उद्घाटन किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे वर्चुअल माध्यम से लॉन्च किया। इस ट्रेन से बेंगलुरु, हुबली-धारवाड़, बेलगावी, पुणे और मुंबई के बीच ट्रेवल करना आसान होगा।

बेंगलुरु-मुंबई ट्रेन का नया रूट तय

नई बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस SMVT बेंगलुरु और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच चलेगी। यह ट्रेन लगभग 1,210 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इसका सफर करीब 24 घंटे 5 मिनट का होगा। बेंगलुरु से इस ट्रेन का नियमित सफर 23 मई से शुरू होने जा रहा है। वहीं मुंबई से सेवाएं 24 मई से शुरू होंगी।

इन 15 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन 15 स्टेशनों पर रुकेगी। इसके मुख्य पड़ावों में तुमकुरु, दावणगेरे, हुबली, धारवाड़, बेलगावी, मिराज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, लोनावाला, कर्जत, कल्याण और ठाणे शामिल हैं। 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस रूट से कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच आना-जाना आसान होगा। इससे दोनों राज्यों में व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोज़गार को बढ़ावा मिलेगा।

बेंगलुरु-मुंबई ट्रेन का पूरा शेड्यूल

बता दें कि ट्रेन नंबर 16553 SMVT बेंगलुरु-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी। यह रात 8:35 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी। 

जिसके बाद यह अगले दिन रात 8:40 बजे यह मुंबई पहुंचेगी। वापसी के समय ट्रेन नंबर 16554 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस चलेगी। 

यह हर रविवार और बुधवार को रात 11:15 बजे मुंबई से रवाना होगी। फिर अगले दिन रात 10:30 बजे यह बेंगलुरु पहुंचेगी।

कोच कैटेगरी के अनुसार तय होगा किराया

इस ट्रेन में सफर के लिए AC फर्स्ट क्लास, AC 2-टियर, AC 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल कोच की सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि, कोच की कैटेगरी और डिमांड के हिसाब से टिकट का किराया अलग-अलग हो सकता है। रेलवे बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर इस ट्रेन के लिए रिज़र्वेशन शुरू हो चुका है।

बेंगलुरु-मुंबई कनेक्टिविटी में सुधार

इस रूट पर कई सालों तक उद्यान एक्सप्रेस ही डायरेक्ट ट्रेन रही है। ऐसे में पैसेंजर्स लंबे समय से एक और डायरेक्ट ट्रेन की मांग कर रहे थे। 

दोनों शहरों के बीच सफर करने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हफ्ते में दो दिन चलने वाली यह नई ट्रेन इसी कमी को पूरा करेगी।

वंदे भारत स्लीपर की तैयारियां जारी

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन को लेकर अपडेट दिया हैं। आने वाले समय में बेंगलुरु-मुंबई के बीच ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ चल सकती है। भारतीय रेलवे देशभर में फ़ास्ट और आधुनिक ट्रेनें शुरू करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी इसी योजना का हिस्सा है।

60-Words Summary:

30 साल बाद मुंबई और बेंगलुरु के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है। इससे दोनों शहरों के बीच सफर आसान होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 17 मई को इसका उद्घाटन किया। यह ट्रेन 1,210 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन के 15 प्रमुख स्टॉप होंगे। पैसेंजर्स के लिए रिजर्वेशन 23 मई से शुरू होगा। आने वाले समय में इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शुरू हो सकती है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 604 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online