Pune Metro को बड़ा तोहफा! PM मोदी ने 21,800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 03, 2026




पुणे के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो की ‘पिंक लाइन’ (लाइन 3) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, करीब 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाले चार नए मेट्रो प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखी गई। इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य शहर के शहर के प्रमुख ऑफिस, मार्केट और रेजिडेंशियल एरिया तक मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। 

इस प्रोजेक्ट से लाखों यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी। यह प्रोग्राम दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया। 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी ‘लाइन 3’ मान (Maan) को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्टेशन से जोड़ेगी। अब हिंजवड़ी के IT हब से शिवाजीनगर तक पहुंचना आसान होगा।

पिंक लाइन से आसान होगा IT कर्मचारियों का सफर

इस मेट्रो लाइन से हिंजवड़ी IT हब और शहर के बीच सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 23 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर IT प्रोफेशनल्स और अन्य यात्रियों की आवाजाही आसान बनाएगा। इसे मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा। इससे पैसेंजर्स आसानी से एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर में जा सकेंगे।

इस पिंक लाइन की एक खास बात यह है कि इस पर सभी ट्रेनें महिला ऑपरेटर चलाएंगी। इसके अलावा, मेट्रो की इलेक्ट्रिसिटी कंसम्पशन का करीब 30% हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जाएगा।

फेज II में जुड़ेंगे चार नए मेट्रो कॉरिडोर

पुणे मेट्रो के विस्तार को लेकर भी बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 13,500 करोड़ रुपये के पुणे मेट्रो फेज II की आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट के तहत चार नए कॉरिडोर यानी लाइन 2A, 2B, 4 और 4A विकसित किए जाएंगे।

इनमें लाइन 2A और 2B की कुल लंबाई करीब 12.75 किलोमीटर होगी। लाइन 2A वनाज को चांदनी चौक से जोड़ेगी। वहीं, लाइन 2B रामवाड़ी से विट्ठलवाड़ी तक जाएगी।

इसके अलावा, 25.52 किलोमीटर लंबी लाइन 4 खराड़ी को खड़कवासला से जोड़ेगी। वहीं, 6.12 किलोमीटर लंबी लाइन 4A नल स्टॉप और माणिक बाग के बीच चलेगी। इन नए कॉरिडोर से पुणे के प्रमुख इलाकों के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी।

नए रूट से IT और बिजनेस हब को फायदा

पुणे मेट्रो के नए कॉरिडोर शहर के कई प्रमुख इलाकों को कवर करेंगे। इनमें खाराडी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, माणिक बाग, नांदेड़ सिटी, पुणे छावनी और वारजे जैसे क्षेत्र शामिल हैं। 

वहीं, रामवाड़ी-विट्ठलवाड़ी रूट के विस्तार से खाराडी और वाघोली के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को भी फायदा मिलेगा। इससे यहां के रेजिडेंशियल एरिया, बिजनेस हब और IT सेक्टर तक पहुंचना आसान होगा।

इसके अलावा, नए मेट्रो रूट को मौजूदा मेट्रो और बस नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्वारगेट, नल स्टॉप और खाराडी बाईपास पर इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे यात्रियों के लिए मेट्रो और बस बदलना आसान हो जाएगा।

पहले चरण में 17 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन पर यात्री सेवाएं 4 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआती फेज में 23 में से 17 स्टेशनों पर कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। 

बाकी स्टेशनों को भी धीरे-धीरे पैसेंजर्स के लिए खोला जाएगा। इनमें से कुछ स्टेशनों को नवंबर के अंत तक शुरू करने की योजना है। वहीं, बाकी स्टेशनों पर शुरुआत 2027 तक हो जाएगी।

इन सभी प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य पुणे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाना है। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच सफर आसान होगा। साथ ही, प्राइवेट व्हीकल पर लोगों की निर्भरता भी कम हो सकती है। 

हालांकि, इसका पूरा फायदा नए मेट्रो रूट के शुरू होने और बेहतर कनेक्टिविटी पर निर्भर करेगा।

60-Words Summary:


पुणे में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिंक लाइन का उद्घाटन किया। करीब 21,800 करोड़ रुपये के चार नए मेट्रो प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन हिंजवड़ी IT हब को शिवाजीनगर से जोड़ेगी। मेट्रो के नए रूट शहर के प्रमुख रेजिडेंशियल और बिजनेस हब को जोड़ेंगे। इससे लाखों यात्रियों का सफर आसान होगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 794 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online