Bengaluru-Goa Vande Bharat: अब 13 घंटे में पहुंचेंगे गोवा, यात्रियों को मिलेगी नई ट्रेन की सौगात


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 03, 2026



बेंगलुरु और गोवा के बीच सफर करने वालों के लिए एक अच्छी  खबर सामने आई है। अब दोनों शहरों के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने 30 अक्टूबर 2026 को इस शानदार सर्विस को हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन यशवंतपुर से मडगांव के बीच चलेगी। इसके जरिए यह दूरी करीब 13 घंटे 20 मिनट में तय होगी। 

यह ट्रेन मंगलुरु जंक्शन से होकर गुजरेगी। रास्ते में यह कर्नाटक के कई आकर्षक समुद्री किनारे और आसपास के क्षेत्रों को भी जोड़ेगी। बताया जा रहा है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में इस ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल डेट और टिकट प्राइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

रूट और रास्ते में आने वाले प्रमुख स्टेशन

इस वंदे भारत ट्रेन को 26655 और 26656 नंबरों के साथ चेयर कार सेवा के रूप में चलाया जाएगा। यशवंतपुर-मडगांव रूट पर यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। 

इनमें श्रवणबेलगोला, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबाका पुत्तुर, मंगलुरु जंक्शन, उडुपी, कुंडापुरा, मूकाम्बिका रोड बायंदूर, मुर्देश्वर, गोकर्ण रोड और कारवार शामिल हैं। गोवा की ओर जाते समय ट्रेन थोकुर स्टेशन पर भी रुकेगी।

नई ट्रेन के आने से बेंगलुरु, कोस्टल कर्नाटक और गोवा का सफर अब बेहद आसान हो जाएगा।यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलने की कोई झंझट नहीं होगी। वे सीधे अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंच सकेंगे।

इससे पूरी यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बन जाएगी।

पश्चिमी घाट के खूबसूरत नजारों से गुजरेगी ट्रेन

इस ट्रेन का सफर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने तक सीमित नहीं रहेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड के बीच का रास्ता है। 

यह रूट पश्चिमी घाट की वादियों से होकर गुजरता है। इस दौरान यात्रियों को घने जंगलों से ढकी पहाड़ियां और हरियाली से भरे खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा, ट्रेन कई तटीय कस्बों से भी गुजरेगी। ये इलाके अपने समुद्र तटों, मंदिरों और आकर्षक समुद्री नजारों के लिए मशहूर हैं।

ऐसे में यह ट्रेन टूरिस्ट्स के साथ-साथ काम, पढ़ाई और धार्मिक यात्राओं के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

ट्रेन की टाइमिंग और वीकली शेड्यूल

बता दे कि नई वंदे भारत ट्रेन यशवंतपुर से सुबह 7:35 बजे रवाना होगी। यह रात 8:55 बजे मडगांव पहुंचेगी। ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 26656 मडगांव से सुबह 8:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसका यशवंतपुर पहुंचने का समय रात 9:15 बजे निर्धारित किया गया है। यह गुरुवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन उपलब्ध रहेगी।

दूसरी ओर, रेलवे बोर्ड ने मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव के बीच चलने वाली मौजूदा वंदे भारत सेवा (Mangaluru Central–Madgaon Vande Bharat) को बंद करने का फैसला लिया है। रेलवे के अनुसार, इस रूट पर पैसेंजर्स की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

यात्रियों के लिए क्या है खास?

इस नई ट्रेन सेवा से बेंगलुरु और गोवा के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यात्रियों को दिन के समय सफर करने का मौका मिलेगा। इस दौरान वे रास्ते में पड़ने वाले प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी ले सकेंगे।

हालांकि, टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले रेलवे की ओर से हरी झंडी का इंतजार करना होगा। इसके साथ ही, टिकट प्राइस की पूरी डिटेल भी जल्द सामने आएगी।

60-Words Summary:

बेंगलुरु और गोवा के बीच जल्द नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इस सेवा को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन यशवंतपुर से मडगांव के बीच चलेगी और करीब 13 घंटे 20 मिनट में सफर पूरा करेगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके सफर में पश्चिमी घाट के खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 794 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online