BITSAT 2027 में टॉप 1,000 रैंक लाने वालों को 100% स्कॉलरशिप, जानें पूरी डिटेल


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 04, 2026



BITS पिलानी ने स्कॉलरशिप योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। संस्थान ने अपनी ‘फुल ट्यूशन स्कॉलरशिप’ स्कीम का दायरा बढ़ा दिया है। अब BITSAT 2027 की टॉप 1,000 रैंक वाले मेधावी छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इससे स्कॉलरशिप पाने वाले कुल छात्रों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। 

इस स्कॉलरशिप से मेधावी छात्रों को पढ़ाई में आर्थिक मदद मिलेगी। इसका लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आय ₹20 लाख तक है। स्कीम के तहत अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम की चारों साल की पूरी ट्यूशन फीस कवर होगी। हालांकि, स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए छात्रों को कैंपस में कम से कम 7.5 CGPA बनाए रखना होगा।

टॉप 1,000 रैंकर्स को मिलेगा सीधा फायदा

BITS पिलानी ने 2026 में इस स्कीम की शुरुआत की थी। तब BITSAT के टॉप 500 रैंकर्स को इसमें शामिल किया गया था। 

अब 2027 के एडमिशन सेशन से इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके तहत टॉप 1,000 रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को भी लाभ मिलेगा।

खास बात यह है कि छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए अलग से अप्लाई नहीं करना होगा। ट्यूशन फीस में छूट की जानकारी उनके एडमिशन ऑफर में ही दी जाएगी। 

ऐसे में स्टूडेंट्स एडमिशन लेने से पहले मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी जान सकेंगे।

हालांकि, यह स्कॉलरशिप सिर्फ ट्यूशन फीस को कवर करेगी। हॉस्टल और एडमिशन फीस जैसे अन्य शुल्क इसमें शामिल नहीं हैं। इनकी जानकारी के लिए छात्र एडमिशन गाइडलाइन देख सकते हैं।

BITSAT टॉपर्स के एडमिशन में 50% बढ़ोतरी

BITS पिलानी के मुताबिक, 2026 में टॉप 500 BITSAT रैंकर्स में एडमिशन लेने वाले पात्र छात्रों की संख्या में 50% की बढ़ोतरी हुई। 

वहीं, इस कैटेगरी में शामिल होने के लिए जरूरी स्कोर 314 से बढ़कर 324 हो गया।

इसका असर 501 से 1,000 रैंक वाले छात्रों के एडमिशन पर भी देखने को मिला। इस कैटेगरी के छात्र पहले स्कॉलरशिप योजना के दायरे से बाहर थे। 

इसके बावजूद, इस बार यहां एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी। संस्थान के अनुसार, टॉप 1,000 रैंकर्स के कुल एडमिशन में भी 50% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

छात्रों को ₹190 करोड़ की वित्तीय सहायता

BITS पिलानी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में अपने छात्रों को बड़ी वित्तीय सहायता दी। 

यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट, हायर डिग्री और PhD प्रोग्राम में पढ़ने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप, फीस में छूट और फेलोशिप के जरिए करीब 190 करोड़ रुपये की मदद दी।

इस कुल राशि में से लगभग 101 करोड़ रुपए अंडरग्रेजुएट छात्रों को दिए गए। इसमें मेरिट, मेरिट-कम-नीड और इंटरनेशनल स्टूडेंट स्कॉलरशिप शामिल हैं। 

प्रशासन के अनुसार, हर चार में से एक छात्र को किसी न किसी रूप में आर्थिक सहायता दी गई।

बताया जा रहा है कि यह स्कॉलरशिप योजना BITSAT 2027 के एडमिशन साइकिल से लागू होगी। स्कॉलरशिप से जुड़े नियमों और शर्तों की जानकारी जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी।

60-Words Summary:

BITS पिलानी ने अपनी फुल ट्यूशन स्कॉलरशिप योजना का दायरा दोगुना कर दिया है। अब BITSAT 2027 के टॉप 1,000 रैंकर्स को 4 साल की पूरी ट्यूशन फीस में छूट मिलेगी। इसके लिए परिवार की सालाना आय ₹20 लाख तक होनी चाहिए। स्कॉलरशिप के लिए अलग से आवेदन भी नहीं करना होगा। एडमिशन ऑफर में इसकी जानकारी मिलेगी। इसे जारी रखने के लिए 7.5 CGPA जरूरी होगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 794 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online