Pune-Bengaluru रूट पर Vande Bharat स्लीपर का आगाज़! 19 घंटे का सफर अब सिर्फ 13 घंटों में होगा पूरा


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 26, 2026


भारतीय रेल नेटवर्क का विस्तार जारी है। इसी कड़ी में अब एक नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को शामिल किया जा रहा है। जल्द ही मुंबई और बेंगलुरु के बीच पुणे के रूट में ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन चलेगी। इस नई ट्रेन से बेंगलुरु और पुणे का सफर सिर्फ 13 घंटे का रह जाएगा। इस ट्रेन से बेंगलुरु–पुणे का सफर करीब 13 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। इससे पहले के मुकाबले समय में काफी बचत होगी।

पुणे-बेंगलुरु रूट पर दौड़ेगी हाई-स्पीड ट्रेन

बेंगलुरु और पुणे के बीच रेल यात्रा की तस्वीर बदलने वाली है। फिलहाल इस रूट पर सफर में 17 से 19 घंटे लगते हैं। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से यह समय 4 से 6 घंटे तक कम हो जाएगा। इससे ओवरनाइट सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर उन लोगों को, जो इन दोनों शहरों के बीच अक्सर यात्रा करते हैं।

नाइट ट्रेवल के लिए परफेक्ट टाइमिंग

इस रूट पर कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलने वाला है। यह नई ट्रेन मुंबई–पुणे–सोलापुर–वाड़ी–बेंगलुरु कॉरिडोर पर चलेगी। इससे पुणे के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। पुणे इस रूट का अहम हब है। ऐसे में अदूसरी ट्रेन या साधन बदलने की झंझट खत्म हो जाएगी। ट्रेन के समय को खास तौर पर प्रोफेशनल और बिजनेस शेड्यूल के अनुसार रखा गया है। यह ट्रेन रात 9 बजे रवाना हो सकती है और सुबह पहुंचेगी।

ट्रेन में भी मिलेंगी शानदार हाईटेक सुविधाएं

वंदे भारत स्लीपर को लंबी दूरी के सफर के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है। यह चेयर कार ट्रेन से अलग है। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि यहां यात्रियों को ज्यादा आराम और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन में पूरी तरह AC स्लीपर कोच होंगे। आरामदायक नींद  कम्फर्टेबल बर्थ होगी। मॉडर्न इंटीरियर के साथ ही साफ-सफाई पर भी खास ध्यान रहेगा।

इसके अलावा, ट्रेन में‘कवच’ जैसी एडवांस सिक्योरिटी सीटें भी होगा। ट्रेन की स्पीड की बात करें तो यह 160 kmph तक हो सकती है। इसमें करीब 16 कोच और 800 से ज्यादा बर्थ होंगी। ताकि यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सके।

क्या होगा टिकट का प्राइस?

इस ट्रेन का किराया और ट्रेवल एक्सपीरियंस दोनों खास होने वाले हैं। टिकट की कीमत क्लास के हिसाब से अलग होगी। AC 3-टियर का किराया करीब ₹2,500 रह सकता है। वही, AC 2-टियर के लिए ₹3,000 से ₹3,200 तक देना पड़ सकता है। इसके अलावा, फर्स्ट AC का किराया ₹3,600 से ₹3,900 के बीच हो सकता है।  बताया जा रहा है की टिकट प्राइस में मील्स शामिल होने की भी संभावना है। 

हवाई सफर को टक्कर देगी वंदे भारत स्लीपर

यह नई सेवा भारत की यात्रा व्यवस्था में बड़े बदलाव का संकेत देती है। अब रेलवे समय के मामले में हवाई जहाज़ को भी टक्कर दे रहा है। शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से बिजनेस ट्रैवल को बढ़ावा मिलेगा। इससे बसों पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी। साथ ही, यह ऑप्शन ज्यादा एनवायरनमेंट फ्रेंडली अनुकूल है। खासकर बेंगलुरु-पुणे रूट को इससे बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। यह दो बड़े IT और एजुकेशन हब को कनेक्ट है।

60-Word Summary

भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में मुंबई–पुणे–बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। इससे बेंगलुरु और पुणे के बीच का सफर 13 घंटे रह जाएगा। यह ट्रेन नाइट ट्रैवल और बिजनेस यात्रियों के लिए खास राहत लेकर आएगी। ट्रेन में AC स्लीपर कोच, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा सिस्टम होंगे। इस हाई-टेक ट्रेन का किराया करीब ₹2,500 से शुरू होकर ₹3,900 तक रह सकता है। 


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 581 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online