OnePlus के Nord N6 Ads पर क्यों हुआ बवाल! जानें आखिर क्या है पूरा मामला?


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 14, 2026


OnePlus के नए Nord N6 स्मार्टफोन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल कंपनी पर अपने इस नए फोन के प्रमोशन के लिए गलत विज्ञापन करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने ऐड में कुछ ऐसे फीचर्स दिखाए है। जो फोन के सभी वैरिएंट्स में उपलब्ध नहीं हैं। 

फीचर्स को लेकर बढ़ा विवाद



बता दें कि यह पूरा विवाद एंट्री-लेवल 4GB RAM वाले मॉडल को लेकर शुरू हुआ है। आरोप है कि कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स के फीचर्स की जानकारी साफ तौर पर नहीं दी। इसके बाद स्मार्टफोन कंपनियों के विज्ञापनों पर फिर सवाल उठने लगे हैं। अब यह बहस तेज हो गई है कि कंपनियों को अपने हर वेरिएंट के फीचर्स की सही और स्पष्ट जानकारी ग्राहकों को देनी चाहिए।

आखिर क्या है पूरा विवाद?

बताते चलें कि OnePlus Nord N6 कई RAM वेरिएंट्स में आता है। कंपनी ने अपने प्रमोशनल पेज पर फोन के प्रीमियम फीचर्स को हाईलाइट किया। हालांकि कंपनी यह स्पष्ट स्पष्ट करने में चूक गई कि ये खास फीचर्स सिर्फ अपग्रेडेड 6GB RAM वाले मॉडल में ही उपलब्ध है। इस वजह से फोन का किफायती वेरिएंट (4GB RAM)  खरीदने वाले कई ग्राहक कन्फ्यूज हो गए।

4GB मॉडल से गायब हैं ये जरूरी फीचर्स

यह पूरा विवाद मुख्य रूप से दो खास फीचर्स पर टिका है। बताया जा रहा है कि 4GB RAM मॉडल में न तो ’60-महीने की फ्लुएंसी गारंटी’ मिलती है। न ही यह ’60fps वीडियो रिकॉर्डिंग’ को सपोर्ट करता है। ये दोनों ही फीचर्स सिर्फ प्रीमियम 6GB वाले मॉडल में दिए गए हैं। 

ऐसे में टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी को दोनों मॉडल के फीचर्स का फर्क साफ बताना चाहिए था। ताकि ग्राहक सही फैसला ले सकें।

ब्रांड्स के लिए सही मार्केटिंग क्यों जरूरी है?

किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले लोग फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देखकर अलग-अलग मॉडल्स की तुलना करते हैं। ऐसे में अगर किसी वेरिएंट की कमी साफ नहीं बताई जाती, तो ग्राहकों को गलत जानकारी मिल सकती है।

कंज्यूमर राइट्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनियों को अपने प्रोडक्ट के हर मॉडल की डिटेल्स साफ तौर पर देनी चाहिए। खासकर जब एक ही फोन के कई वेरिएंट अलग-अलग प्राइस में उपलब्ध हों।

कंपनी ने अब तक नहीं दिया जवाब

इस मामले पर OnePlus की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि कंपनी अपने मार्केटिंग तरीके में कोई बदलाव करती है। या अलग-अलग वेरिएंट्स के फीचर्स को लेकर ज्यादा स्पष्ट जानकारी देती है। 

यह विवाद दिखाता है कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने प्रोडक्ट और फीचर्स की जानकारी ग्राहकों तक सही तरीके से पहुंचानी होगी। अब कंपनियों से उम्मीद है कि वे अपने हर मॉडल और वेरिएंट की जानकारी स्पष्ट रूप से साझा करेगी।

60-Words Summary:



OnePlus के नए Nord N6 को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। कंपनी पर फोन के फीचर्स को लेकर मिसलीडिंग एडवरटाइजिंग का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐड में दिखाए गए कुछ फीचर्स 4GB RAM वाले मॉडल में उपलब्ध नहीं हैं। इस मामले ने स्मार्टफोन कंपनियों की मार्केटिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, OnePlus ने इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 656 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online