10 सेकंड से ज्यादा लाइन में खड़े रहे तो क्या Toll नहीं देना पड़ेगा? जानें सच


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 04, 2026



सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अफवाह खूब वायरल हो रही है। इस ट्रेंडिंग पोस्ट में कहा जा रहा है कि टोल प्लाज़ा पर 10 सेकंड से ज़्यादा रुकने पर टैक्स नहीं देना होगा। इस बीच, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) का एक बयान सामने आया है। NHAI ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस दावे को लेकर लोगों के बीच गलतफहमी फैल रही है।

क्या सच में नहीं देना होगा टोल टैक्स ?

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर टोल टैक्स को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। इसके मुताबिक, अगर किसी वाहन को टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा इंतजार करना पड़े। तो टोल टैक्स नहीं देना होगा। ऐसे में वाहन चालक बिना किसी भुगतान किए आगे बढ़ सकते हैं। 

इस दावे पर कई लोगों ने भरोसा भी कर लिया। हालांकि, NHAI ने साफ किया है कि नियम को गलत तरीके से समझा जा रहा है। वास्तविक नियम इससे अलग हैं।

क्या है NHAI का 10 सेकंड रूल?

NHAI के नियमों के मुताबिक, टोल बूथ पर हर गाड़ी को क्लियर करने के लिए 10 सेकंड का समय तय किया गया है। इस नियम का मकसद टोल प्लाज़ा पर जाम को कम करना और ट्रैफिक को आसान बनाना है।

हालांकि, यह नियम टोल ऑपरेटरों की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए एक बेंचमार्क है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि 10 सेकंड से ज्यादा रुकने पर आपका टोल टैक्स माफ हो जाएगा।

यह सिस्टम सिर्फ इसलिए बनाया गया है। ताकि हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों का समय बचे।

टोल पर लाइन को लेकर भी हैं नियम

सिर्फ 10 सेकंड का नियम ही नहीं, टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार को लेकर भी NHAI ने गाइडलाइंस तय की हैं। इसका मकसद टोल प्लाज़ा पर भारी भीड़ को रोकना है। ताकि पीक ऑवर्स में भी ट्रैफिक आसानी से चलता रहे। 

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि थोड़ी देर इंतजार करने पर टोल टैक्स माफ हो जाएगा। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों का अनुभव बेहतर बनाना है। न कि हर देरी पर टोल फीस में छूट देना।


NHAI को क्यों देनी पड़ी सफाई?

इस पूरे मामले पर सफाई देना इसलिए जरूरी था। क्योंकि पिछले कुछ समय से टोल नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैल रही है। वायरल पोस्ट्स में पूरी बात नहीं बताई जाती। जिससे टोल से गुजरने वाले लोगों को लगता है कि 10 सेकंड से ज्यादा रुकने पर टोल अपने आप माफ हो जाता है।

अब NHAI ने यात्रियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें। टोल से जुड़े सही नियमों को समझने के लिए सिर्फ सरकारी और ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।

आधुनिक तकनीक से लैस होगा टोल सिस्टम

NHAI हाईवे पर सफर को बेहतर बनाने के लिए लगातार नई तकनीकें अपना रहा है। FASTag के साथ आधुनिक टोलिंग सिस्टम पर भी काम चल रहा है।NHAI ऐसे एडवांस सिस्टम ला रहा है जिससे टोल पर ट्रैफिक की समस्या न आए। साथ ही टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम भी कम हो। 

हालांकि, NHAI ने साफ कर दिया है कि 10 सेकंड वाले नियम का मतलब टोल टैक्स से अपने-आप छूट मिलना नहीं है। वायरल दावे को सही नहीं माना जाना चाहिए।

60-Words Summary:

सोशल मीडिया पर टोल टैक्स माफ होने की अफवाह उड़ रही है। दावा है कि टोल पर 10 सेकंड से ज्यादा रुकने पर टैक्स नहीं लगेगा। अब NHAI ने इस पर बड़ी सफाई दी है। अथॉरिटी के मुताबिक यह दावा बिल्कुल गलत है। 10 सेकंड का नियम सिर्फ टोल ऑपरेटरों की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए है। इसका मतलब टोल माफी नहीं है। NHAI ने लोगों से ऐसी सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की अपील की है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 643 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online