अब Train Late होने पर नहीं चलेगा बहाना? Indian Railways ने लॉन्च किया ये नया App


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 03, 2026


भारतीय रेलवे ने एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसका नाम ‘Punctuality BZA’ रखा गया है। यह ऐप ट्रेनों की समय पर चलने की स्थिति और देरी की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा।इस ऐप से ट्रेन संचालन को डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी। 

इस ऐप को साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) के विजयवाड़ा डिवीजन ने तैयार किया है। यह एंड्रॉयड आधारित ऐप है। इस ऐप से अधिकारी ट्रेनों की देरी का कारण तुरंत जान सकेंगे। सही जानकारी मिलने से ट्रेनों को समय पर चलाना आसान होगा।

पुराने सिस्टम की जगह लेगा यह नया मोबाइल ऐप

अब तक रेलवे अधिकारी ट्रेनों की निगरानी के लिए डेस्कटॉप सिस्टम और ICMS वेब पोर्टल का सहारा लेते थे। हर बार लॉग इन करना पड़ता था। OTP से वेरिफिकेशन भी करना होता था। कई स्क्रीन से गुजरने में समय लगता था। ऐसे में ट्रेनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करना आसान नहीं था। ऐसे में ये नया ऐप इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

एक ऐप में मिलेगी ट्रेनों की पूरी जानकारी

नया ‘Punctuality BZA’ ऐप इन सभी दिक्कतों का समाधान करता है। इसमें एक ही मोबाइल डैशबोर्ड पर सभी जरूरी ऑपरेशनल जानकारी मिलती है। रेलवे अधिकारी कहीं से भी ट्रेनों की स्थिति देख सकते हैं। इससे देरी और दूसरी रुकावटों की जानकारी तुरंत मिलेगी। साथ ही समय रहते जरूरी कार्रवाई करना भी संभव होगा। 

‘पंक्चुअलिटी BZA’ में मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर

Punctuality BZA ऐप में कई जरूरी ऑपरेशनल फीचर दिए गए हैं। अधिकारी इसके जरिए ट्रेनों की लाइव स्थिति और देरी का पूरा डेटा देख सकते हैं। ऐप में लेट ट्रेन मॉनिटरिंग और पंक्चुअलिटी असेसमेंट मॉड्यूल (PAM) जैसे खास फीचर्स शामिल हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका ऑटोमैटिक नोटिफिकेशन सिस्टम है। 

अगर कोई ट्रेन 15 मिनट से ज्यादा लेट होती है, तो ऐप तुरंत अलर्ट भेजेगा। इससे कंट्रोलर और रेलवे अधिकारी बिना देरी के जरूरी कदम उठा सकेंगे। साथ ही ट्रेनों के संचालन से जुड़े फैसले भी तेजी से लिए जा सकेंगे।

GPS से होगी ट्रेनों की लाइव निगरानी

Punctuality BZA ऐप को LTM BZA सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया गया है। GPS तकनीक की मदद से यह सिस्टम ट्रेनों के आने-जाने का समय, रफ्तार और मूवमेंट का डेटा अपने-आप रिकॉर्ड करता है। ट्रेन मैनेजर देरी या ट्रेन रुकने की वजह भी सीधे ऐप में दर्ज कर सकते हैं। 

यह जानकारी तुरंत कंट्रोलर के डैशबोर्ड पर दिखेगी। जिससे रेलवे कंट्रोलर को हालात समझने में मदद मिलेगी। साथ ही वह, रियल-टाइम में एक्शन ले सकेंगे। 

नए ऐप से सुधरेगा ट्रेन संचालन

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नया ऐप ट्रेनों को समय पर चलाने में मदद करेगा। इससे कागजी काम पूरी तरह खत्म हो जाएगा। फील्ड स्टाफ और कंट्रोल ऑफिस के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। जिससे काम में तेजी आएगी। अधिकारियों को स्क्रीन पर तुरंत लाइव जानकारी मिलेगी। जिससे किसी भी समस्या को बढ़ने से पहले ही मौके पर सुलझाया जा सकेगा।

विजयवाड़ा डिवीज़न ने इस पहल को एक बड़ा डिजिटल इनोवेशन बताया है। इससे रेलवे की सर्विस और सुरक्षा में बदलाव आएगा। भविष्य में यह मॉडल सिस्टम पर यात्रियों का भरोसा भी बढ़ाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे पूरे देश के अन्य रेलवे ज़ोन्स में भी लागू किया जा सकता है।

60-Words Summary:

भारतीय रेलवे ने ‘Punctuality BZA’ नाम का नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप ट्रेनों की लाइव लोकेशन, देरी और संचालन की रियल-टाइम निगरानी करेगा। GPS और ऑटो अलर्ट सिस्टम की मदद से अधिकारी तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे। रेलवे का कहना है कि इससे ट्रेन संचालन तेज और बेहतर होगा। फिलहाल इसे विजयवाड़ा डिवीजन में शुरू किया गया है। सफल होने पर इसे दूसरे रेलवे ज़ोन्स में भी लागू किया जा सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 643 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online