Navi Mumbai Airport पर शिफ्टिंग को लेकर विवाद! एयरलाइंस ने सरकार से मांगी मदद


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 06, 2026



मुंबई के दोनों एयरपोर्ट के बीच फ्लाइट शिफ्टिंग को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। एयरलाइंस ने अब इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एयरलाइंस ने मंत्रालय से विवाद सुलझाने की अपील की है। दरअसल, अडानी ग्रुप द्वारा संचालित मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) कुछ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करना चाहता है। 

ये फ्लाइट्स फिलहाल छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होती हैं। इसी योजना को लेकर एयरलाइंस ने सवाल उठाए हैं।

MIAL के फैसले से एयरलाइंस में बढ़ी नाराजगी

एयरलाइंस की नाराजगी की एक बड़ी वजह टर्मिनल 1 की क्षमता है। एयरलाइन ऑपरेटर्स कमेटी (AOC) ने MIAL के एक प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। 

इसमें टर्मिनल-1 की एनुअल हैंडलिंग कैपेसिटी को 50 लाख पैसेंजर्स तक सीमित करने की बात कही गई है। कमेटी ने इसे एकतरफा फैसला बताया है। 

इसके अलावा, एयरपोर्ट की असली क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि MIAL ने इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है।

टर्मिनल 1B के काम से प्रभावित होंगी फ्लाइट्स

दरअसल, यह विवाद टर्मिनल 1B को फिर से बनाने की योजना को लेकर है। MIAL इसके उत्तरी हिस्से में बदलाव करना चाहता है।

यह काम पहले जनवरी 2027 में शुरू होना था। लेकिन एयरलाइंस ने इसका विरोध किया। 

उन्हें डर है कि इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या घट सकती है और एयरपोर्ट का रोजाना का काम भी प्रभावित हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 33% कटौती का प्रस्ताव

यात्रियों को संभालना रेनोवेशन के दौरान एक बड़ी चुनौती है। इसी वजह से एयरपोर्ट ऑपरेटर ने मुंबई एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स में 33% कटौती का सुझाव दिया था। 

एयरलाइंस के विरोध के बाद मंत्रालय ने सभी पक्षों को मिलकर एक नई योजना बनाने को कहा है। मंत्रालय चाहता है कि इस योजना पर सबकी सहमति बने।

अब विवाद ‘समर 2027’ शेड्यूल को लेकर बढ़ गया है। यह शेड्यूल मार्च के आखिर में शुरू होता है। 

एयरलाइंस ने सरकार से अपने पुराने फ्लाइट स्लॉट बरकरार रखने की मांग की है। उन्होंने MIAL और स्लॉट कोऑर्डिनेटर से इन्हें तुरंत अप्प्रूव करने की अपील की है।

एयरलाइंस ने टर्मिनल की क्षमता पर उठाए सवाल

इस बीच, एयरलाइंस ने टर्मिनल 1 की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। AOC के मुताबिक, यहां हर साल 1.5 करोड़ पैसेंजर्स के आने-जाने का अनुमान है।

हालांकि, टर्मिनल की वास्तविक क्षमता 1 करोड़ यात्रियों से भी कम है। ऐसे में इन आंकड़ों को लेकर एयरपोर्ट ऑपरेटर से जवाब मांगा गया है।

एयरलाइंस ने स्लॉट अलॉटमेंट को लेकर भी अपनी मांग रखी है। उनका कहना है कि स्लॉट IATA के कैलेंडर और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के 2013 के नियमों के अनुसार दिए जाएं। 

नवी मुंबई एयरपोर्ट को लेकर कई सवाल बरकरार

गौरतलब है कि अडानी एयरपोर्ट्स मुंबई और नवी मुंबई, दोनों एयरपोर्ट का संचालन करता है। कंपनी के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट के रेनोवशन के दौरान कुछ फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट पर शिफ्ट करना पड़ सकता है। हालांकि, एयरलाइंस ने इस पर और जानकारी मांगी है। 

वे काम के शेड्यूल और दोनों एयरपोर्ट की क्षमता को लेकर स्पष्टता चाहती हैं। साथ ही, उन्होंने पूछा है कि फ्लाइट शिफ्ट करने से कामकाज पर क्या असर पड़ेगा।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी कुछ फ्लाइट्स

हालांकि, इस असहमति के बीच कुछ एयरलाइंस ने फ्लाइट्स शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। जहां एयरलाइंस ने अपनी कुछ फ्लाइट्स को धीरे-धीरे नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने का ऐलान किया है। 

वहीं, कई विदेशी एयरलाइंस अभी और समय चाहती हैं। उन्होंने इस अपडेट को लेकर ज्यादा जानकारी भी मांगी है।

फिलहाल, सभी पक्ष मिलकर बदलाव की योजना तैयार कर रहे हैं। इस मामले में अब मंत्रालय से दखल देने की मांग की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कितनी फ्लाइट्स को शिफ्ट किया जाएगा और यह बदलाव कब से शुरू होगा। 

साथ ही, इस बदलाव से एयरलाइंस की नियमित फ्लाइट्स का शेड्यूल नहीं बिगड़ना चाहिए। यात्रियों को अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने में भी परेशानी नहीं होनी चाहिए।

60-Words Summary:

मुंबई एयरपोर्ट के विकास और फ्लाइट्स शिफ्ट करने को लेकर विवाद बढ़ गया है। MIAL कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स को नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट करना चाहता है। अडानी ग्रुप के इस फैसले से एयरलाइंस नाराज हैं। टर्मिनल 1 के रेनोवेशन से उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका है। 33% फ्लाइट्स घटाने का प्रस्ताव भी सामने आया है। अब एयरलाइंस ने मंत्रालय से दखल देने और पुराने फ्लाइट स्लॉट बरकरार रखने की मांग की है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 809 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online