कम बजट में आएगी Maruti की नई 7-सीटर! Ertiga और Wagon R को देगी टक्कर, जानें पूरी डिटेल


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 05, 2026


WagonR और Ertiga के बीच जल्द ही एक नई कार की एंट्री हो सकती है। Maruti Suzuki अपनी नई 7-सीटर MPV पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे Maruti Solio नाम से लॉन्च कर सकती है। यह एक कॉम्पैक्ट MPV होगी, जिसमें सीटों की तीन रो मिलेंगी। यानी बड़ी फैमिली के लिए कम कीमत में 7-सीटर कार का ऑप्शन मिल सकता है।

भारत के लिए तैयार होगा Solio का नया वर्जन

बता दें, जापान में Maruti Solio पहले से ही 5-सीटर मॉडल के रूप में उपलब्ध है। हालांकि, भारत के लिए कंपनी इसका नया वर्जन ला सकती है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल में 7 सीटें होंगी। इसे खासतौर पर इंडियन फैमिली को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जा रहा है। 

हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी प्राइस, लॉन्च डेट या मॉडल को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Ertiga से सस्ती होगी नई 7-सीटर कार?

Maruti Solio की कीमत इसे खास बना सकती है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड प्राइस करीब ₹8 लाख होने की उम्मीद है। यह Ertiga की शुरुआती कीमत से लगभग ₹2 लाख कम हो सकती है। 

ऐसे में ‘Solio’ मारुती की सबसे सस्ती 7-सीटर कार बन सकती है। हालांकि, फाइनल प्राइस मॉडल और फीचर्स पर निर्भर करेगी।

डिजाइन की बात करें तो यह मल्टी-पैसेंजर व्हीकल (MPV) साइज में कॉम्पैक्ट हो सकती है। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम रहने की उम्मीद है। लुक के मामले में यह बड़ी WagonR जैसी दिख सकती है। 

वहीं, इसका बॉक्सी डिजाइन कम जगह में ज्यादा केबिन स्पेस देने में मदद करेगा। यानी कॉम्पैक्ट बॉडी में भी बड़ी फैमिली के लिए अच्छी जगह मिल सकती है।

7 सीटों के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

बताया जा रहा है कि Maruti Solio में तीन रो वाली सीटें होंगी। हालांकि, तीसरी रो हर किसी के लिए आरामदायक हो, यह जरूरी नहीं है। जापान में बिकने वाली Solio की लंबाई 3,810 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,745 mm है। 

इसका व्हीलबेस 2,480 mm है। इस 7-सीटर कार की लंबाई 4 मीटर से कम रहने की संभावना है। ऐसे में तीसरी रो बच्चों के लिए उपयुक्त होगी। हालांकि, लंबे ट्रैवल के दौरान एडल्ट्स को यहां बैठने में परेशानी हो सकती है।

इसके अलावा, कार में कुछ खास फीचर्स भी मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें पावर स्लाइडिंग रियर डोर देने पर विचार कर रही है। इससे लिमिटेड पार्किंग स्पेस में भी दरवाजे खोलना आसान होगा। 

इंजन से लेकर माइलेज तक क्या होगा खास?

डिजाइन के अलावा, Maruti Solio में इंजन के भी कई ऑप्शंस मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें Swift और Dzire वाला 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। 

यह इंजन करीब 80 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।  कंपनी इसका CNG मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। भविष्य में हाइब्रिड विकल्प भी मिल सकता है।

अब फीचर्स की बात करें, तो बजट को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रीमियम ऑप्शन नहीं मिलेंगे। हालांकि, वायरलेस कनेक्टिविटी वाला टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

जापानी मॉडल में मिलने वाले सभी फीचर्स इंडियन मॉडल में नहीं मिलेंगे। इनमें 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स शामिल हैं।

2027 के आखिर में लॉन्च हो सकता है Solio?

फिलहाल, Maruti Solio के लॉन्च को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 

हालांकि, यह कार 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में एंट्री कर सकती है। वही कुछ रिपोर्ट्स में लॉन्च में देरी की आशंका भी जताई गई है।

फिलहाल, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई अपडेट नहीं है। कंपनी की पुष्टि के बाद ही स्थिति साफ होगी।

60-Words Summary:

Maruti Suzuki जल्द ही नई 7-सीटर MPV Maruti Solio लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये हो सकती है। यह Ertiga से सस्ती होगी। इस मॉडल में तीन रो वाली सीटें, पेट्रोल और CNG इंजन के विकल्प मिल सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन बड़ी फैमिली के लिए उपयोगी हो सकता है। लॉन्च 2027 के आखिर तक होने की संभावना है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 794 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online