दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ KTM अपनी नई बाइक लेकर आई है। कंपनी ने EICMA 2026 में 2027 1390 सुपर ड्यूक GT इवो (1390 Super Duke GT Evo) पेश की है। यह बाइक पहले से ज्यादा एडवांस होगी। इसमें दमदार V-Twin इंजन के साथ ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) मिलेगा। इसके अलावा, बेहतर सेमी-एक्टिव सस्पेंशन और लंबी दूरी की राइडिंग के लिए कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं।

1. 350cc V-Twin इंजन से मिलेगी 187hp की पावर
KTM 1390 सुपर ड्यूक GT इवो में 1,350cc का लिक्विड-कूल्ड V-Twin इंजन दिया गया है। यह इंजन 187 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इस बाइक में स्टील ट्रेलिस फ्रेम और सिंगल-साइड स्विंगआर्म मिलता है। इसके दोनों पहियों का साइज 17 इंच है। वहीं, सुपर एडवेंचर S इवो में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के पहिए दिए गए हैं।
नई बाइक में हल्के पहियों का इस्तेमाल किया गया है। इससे स्टैंडर्ड सुपर ड्यूक GT के मुकाबले अनस्प्रंग वेट 1.2 kg कम हो गया है। आगे 120-सेक्शन और पीछे 190-सेक्शन का टायर दिया गया है।
बाइक का वजन बिना फ्यूल के 213 kg है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 834 mm रखी गई है।
2. AMT ट्रांसमिशन में मिलेंगे दो शिफ्टिंग मोड
KTM 1390 सुपर ड्यूक GT इवो का एक बड़ा अपडेट इसका नया ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) है। कंपनी इसे पहले 1390 सुपर एडवेंचर S Evo (1390 Super Adventure S Evo) में भी दे चुकी है।
इस गियरबॉक्स में राइडर्स को दो ऑप्शन मिलते हैं। वे चाहें तो ऑटोमैटिक मोड चुन सकते हैं या ज़रूरत के अनुसार खुद से गियर बदल सकते हैं।
ऑटोमैटिक मोड में बाइक बिना क्लच दबाए अपने आप गियर बदलती है। वहीं, मैनुअल मोड में राइडर को गियर बदलने का पूरा कंट्रोल मिलता है।
इस फीचर से लंबी दूरी की राइडिंग और ट्रैफिक में बाइक चलाना आसान हो सकता है।
3. WP सेमी-एक्टिव सस्पेंशन और Brembo ब्रेक्स
KTM 1390 सुपर ड्यूक GT इवो में बेहतर राइडिंग और ब्रेकिंग के लिए कई अपडेट दिए गए हैं। इसमें 48mm का नया WP एपेक्स सेमी-एक्टिव फ्रंट फोर्क दिया गया है।
बाइक के पिछले हिस्से में लिंक्ड मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक डैम्पिंग एडजस्टमेंट और हाइड्रॉलिक प्रीलोड कंट्रोल दिया गया है।
ब्रेकिंग के लिए इसमें Brembo Stylema के फोर-पिस्टन मोनोब्लॉक कैलिपर्स मिलते हैं। आगे की तरफ दो 320mm डिस्क दी गई हैं। वहीं, पीछे 240mm डिस्क के साथ टू-पिस्टन कैलिपर मिलता है।
लंबी दूरी की राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए भी कई बदलाव हुए हैं। इसमें एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और हैंडलबार मिलते हैं। राइडर और पैसेंजर के लिए नई सीटें भी दी गई हैं।
इसके अलावा, क्लच और ब्रेक लीवर, गियर शिफ्टर और रियर ब्रेक पेडल को भी एडजस्ट किया जा सकता है।
4. 8.8-इंच TFT टचस्क्रीन और ऑफलाइन नेविगेशन
इन सभी फीचर्स के साथ KTM 1390 सुपर ड्यूक GT इवो में 8.8-इंच की TFT टचस्क्रीन दी गई है। इसमें ऑफलाइन नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है। राइडर्स इस डिस्प्ले की मदद से मैप देख सकते हैं। साथ ही, बाइक की अलग-अलग सेटिंग्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
इसके अलावा, बाइक में कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलते हैं। इनमें राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर और ABS शामिल हैं।
लाइटिंग सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। इसमें कॉर्नरिंग लाइट्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) और नए डिजाइन वाला हेडलैंप मिलता है।
इन फीचर्स से राइडिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। साथ ही, लंबी दूरी के सफर में नेविगेशन और अन्य फीचर्स का इस्तेमाल करना भी आसान होगा।
भारत में कब लॉन्च होगी KTM की नई स्पोर्ट-टूरर?
KTM की योजना 1390 सुपर ड्यूक GT इवो को 2027 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी प्राइस रिवील नहीं की है। यहां तक ही भारत में लॉन्चिंग को लेकर भी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
फिलहाल, KKTM भारत में 1390 सुपर ड्यूक R जैसी प्रीमियम बाइक ऑफर कर रही है। लेकिन नई स्पोर्ट-टूरिंग बाइक को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।
60-Words Summary:
KTM ने EICMA 2026 में नई 2027 1390 सुपर ड्यूक GT इवो लॉन्च की है। इसमें 1,350cc का V-Twin इंजन मिलेगा। यह 187 hp की पावर जनरेट करता है। बाइक में नया AMT गियरबॉक्स और सेमी-एक्टिव सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में, 8.8-इंच TFT टचस्क्रीन, ऑफलाइन नेविगेशन और Brembo ब्रेक्स मिलेंगे। कंपनी इसे 2027 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी।
