Dubai Duty Free पर UPI यूजर्स को फायदा, शॉपिंग पर मिलेगी 10% तक की छूट! पढ़ें डिटेल्स


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 10, 2026



दुबई घूमने जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। अब वहां शॉपिंग करना थोड़ा सस्ता हो सकता है। दरअसल, भारतीय यात्री दुबई ड्यूटी फ्री पर UPI से पेमेंट करके 10% की छूट पा सकते हैं। इस ऑफर के तहत मैक्सिमम 100 AED (दिरहम) की सेविंग्स होगी। इस ऑफर की शुरुआत NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने की है। इसका फायदा खासतौर पर दुबई के एयरपोर्ट पर शॉपिंग करने वाले इंडियन पैसेंजर्स को मिलेगा।

इस पहल के जरिए UPI को दूसरे देशों में भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे विदेश जाने वाले भारतीय आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

दुबई ड्यूटी फ्री पर UPI से कैसे मिलेगा डिस्काउंट?

इस ऑफर के जरिए बचत करना काफी आसान है। इंडियन टूरिस्ट दुबई ड्यूटी फ्री के चुनिंदा स्टोर्स पर UPI से पेमेंट करके 10% का डिस्काउंट पा सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर में अधिकतम 100 दिरहम की ही बचत होगी।

इसे एक उदाहरण से समझें। अगर आप 500 AED की खरीदारी करते हैं, तो आपको 50 AED की छूट मिलेगी। वहीं, 1,000 AED या इससे ज्यादा की शॉपिंग पर 100 AED या उससे अधिक की छूट मिलेगी।

यह ऑफर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। आप वहां दुबई ड्यूटी फ्री के काउंटर पर UPI पेमेंट कर, इसका लाभ उठा सकते हैं।

कैसे एक्टिवेट करें UPI पेमेंट?

दुबई में UPI से पेमेंट करने के लिए सबसे पहले अपने UPI ऐप में ‘UPI इंटरनेशनल’ या ‘UPI ग्लोबल’ फीचर ऑन करना होगा।

इसके लिए ऐसा भारतीय बैंक खाता होना जरूरी है। जो इंटरनेशनल UPI पेमेंट की सुविधा देता हो। यह फीचर एक्टिवेट होने के बाद दुबई ड्यूटी फ्री के चुनिंदा टर्मिनल पर UPI से पेमेंट किया जा सकेगा। पेमेंट सीधे बैंक खाते से होगा।

इससे शॉपिंग के लिए कैश रखने या रुपये को दिरहम में एक्सचेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हालांकि, पेमेंट करने से पहले अपने बैंक और UPI ऐप में इंटरनेशनल पेमेंट की सुविधा जरूर चेक करें। इसके अलावा, ऑफर की शर्तें भी ध्यान से पढ़ें।

दुबई एयरपोर्ट पर अब UPI से होगी खरीदारी

बता दें कि इस पार्टनरशिप में NPCI इंटरनेशनल, दुबई ड्यूटी फ्री और नेटवर्क इंटरनेशनल शामिल हैं। नेटवर्क इंटरनेशनल यहां ‘एक्वायरिंग पार्टनर’ की भूमिका निभाएगा। 

यह पेमेंट टर्मिनलों पर UPI पेमेंट की सुविधा देगा। साथ ही, पेमेंट प्रोसेस करने का काम भी संभालेगा।

दुबई ड्यूटी फ्री के स्टोर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैं। यहां कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं। 

इनमें फैशन, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, चॉकलेट, बेवरेज, वॉच और ज्वेलरी शामिल हैं।

इस पहल से UAE में शॉपिंग करना और आसान हो जाएगा। साथ ही, भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।

विदेशों में भी बढ़ रहा UPI का इस्तेमाल

UPI का इस्तेमाल अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी इसकी सुविधा बढ़ रही है। अब यूजर्स फॉरेन में भी उन जगहों पर UPI से पेमेंट कर सकते हैं। जहां यह सुविधा उपलब्ध है।

UAE में UPI की सुविधा मिलने से खरीदारी करना आसान होगा। वहां जाने वाले लोग पेमेंट के लिए अपने UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

‘दुबई ड्यूटी फ्री’ की इस पहल से UPI पेमेंट के साथ अतिरिक्त बचत का भी फायदा मिलेगा। साथ ही, इससे भारत और अन्य देशों के बीच डिजिटल पेमेंट कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा।

60-Words Summary:

दुबई घूमने जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। अब दुबई ड्यूटी फ्री पर UPI से पेमेंट करने पर 10% की छूट मिलेगी। इस ऑफर में अधिकतम 100 AED की बचत होगी। यह सुविधा दुबई के दो एयरपोर्ट पर मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को UPI ऐप में इंटरनेशनल पेमेंट फीचर ऑन करना होगा। इससे कैश रखने या करेंसी बदलवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 809 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online