Jio ने लॉन्च किया नया Wi-Fi 6 Router! ₹3,999 में मिलेंगे ये फीचर्स 


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 21, 2026


रिलायंस जियो ने नया Wi-Fi 6 राउटर लॉन्च किया है। इसका नाम Jio AX3000 यूनिवर्सल राउटर है। इसे घर में तेज वायरलेस स्पीड और बेहतर कवरेज देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस राउटर की कीमत ₹3,999 है। कंपनी के मुताबिक, यह 1,500 वर्ग फीट तक Wi-Fi कवरेज दे सकता है। इसे उन यूज़र्स के लिए  लॉन्च किया गया है। जो अपने मौजूदा ब्रॉडबैंड राउटर से बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। 

नया राउटर खास तौर पर ऐसे ग्राहकों के लिए अपग्रेड ऑप्शन है। जिन्हें घर में फ़ास्ट और स्टेबल Wi-Fi कनेक्टिविटी की जरूरत है।

डुअल-बैंड Wi-Fi 6 से लैस है Jio AX3000

Jio AX3000 में डुअल-बैंड Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी दी गई है। यह 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड पर काम करता है। 5GHz बैंड पर राउटर की स्पीड 2,400Mbps तक पहुंच सकती है। वहीं, 2.4GHz बैंड पर यह 600Mbps तक की स्पीड सपोर्ट करता है। दोनों बैंड की क्षमता के आधार पर इसे AX3000 क्लास में रखा गया है। 

Wi-Fi 6 की मदद से राउटर एक साथ कई डिवाइस को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकता है। ऐसे में स्मार्ट TV, स्मार्टफोन, लैपटॉप और गेमिंग कंसोल जैसे कई डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए यह उपयोगी हो सकता है।

1,500 स्क्वेयर फ़ीट तक मिलेगा Wi-Fi कवरेज

Jio AX3000 की खासियतों में इसकी कवरेज भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, यह राउटर 1,500 स्क्वेयर फ़ीट तक के एरिया को कवर कर सकता है।

हालांकि, कवरेज कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है। इसमें घर का लेआउट, दीवारों की मोटाई, दूसरे वायरलेस नेटवर्क से होने वाला इंटरफरेंस और राउटर की लोकेशन शामिल है। 

मीडियम साइज के अपार्टमेंट या घर में यह कवरेज पर्याप्त हो सकती है। इससे अतिरिक्त Wi-Fi डिवाइस की जरूरत भी कम हो सकती है। वहीं, बड़े घरों या मल्टी-स्टोरी प्रॉपर्टी में बेहतर कवरेज के लिए मेश सिस्टम की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे मामलों में एडिशनल एक्सेस पॉइंट भी बेहतर कनेक्टिविटी देने में मदद कर सकते हैं।

Jio कनेक्शन तक सीमित नहीं है यह राउटर

Jio AX3000 की यूनिवर्सल ब्रांडिंग इसे खास बनाती है। यह राउटर केवल Jio ब्रॉडबैंड कनेक्शन तक सीमित नहीं है। इसे दूसरे नेटवर्क के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उन यूज़र्स के लिए उपयोगी हो सकता है। जो ISP के डिफॉल्ट राउटर पर निर्भर नहीं रहना चाहते। ऐसे यूज़र्स अपने लिए अलग Wi-Fi हार्डवेयर चुन सकते हैं।

हालांकि, दूसरे नेटवर्क के साथ इसकी कम्पैटिबिलिटी कनेक्शन टाइप पर निर्भर करेगी। यह ISP के नेटवर्क कॉन्फिगरेशन पर भी निर्भर कर सकती है। 

₹3,999 में Jio का नया Wi-Fi 6 अपग्रेड 

भारत में Jio AX3000 की कीमत ₹3,999 रखी गई है। यह Jio के सेल्स चैनल के अलावा ऑनलाइन और रिटेल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। हालांकि, इसकी उपलब्धता स्टॉक पर निर्भर करती है। Jio होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ स्टैंडर्ड Wi-Fi राउटर भी देता है। ऐसे में AX3000 उन यूज़र्स के लिए अपग्रेड ऑप्शन है। जिन्हें बेहतर वायरलेस स्पीड और ज्यादा कवरेज चाहिए।


ऐप से आसानी से मैनेज करें होम नेटवर्क

Jio AX3000 को Jio Home ऐप के जरिए मैनेज किया जा सकता है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऐप की मदद से यूज़र्स अपने होम नेटवर्क और उससे जुड़े डिवाइस को मैनेज कर सकते हैं। कई डिवाइस को एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट रखने वाले घरों में यह फीचर खासा काम आ सकता है।

किस यूजर्स के लिए सही है Jio AX3000? 

Jio AX3000 उन यूज़र्स के लिए उपयोगी हो सकता है। जिनके पास हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान है। अगर मौजूदा राउटर Wi-Fi की परफॉर्मेंस को सीमित कर रहा है। तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह राउटर उन घरों में भी काम आ सकता है। जहां एक साथ कई डिवाइस कनेक्टेड हैं। स्मार्ट TV से लेकर गेमिंग और वर्क-फ्रॉम-होम तक, Wi-Fi 6 बेहतर कनेक्टिविटी देने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा, स्मार्टफोन और होम डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं। खासकर ऐसे घरों में, जहां कई डिवाइस एक ही Wi-Fi नेटवर्क पर एक्टिव रहते हैं।

Jio AX3000 पर ₹3,999 खर्च करना सही है?  

अगर मौजूदा राउटर अच्छी कवरेज और स्पीड दे रहा है। तो अपग्रेड की जरूरत नहीं है। वहीं Wi-Fi डेड जोन या कई कनेक्टेड डिवाइस वाले घरों में Jio AX3000 फायदेमंद हो सकता है। ये हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान लेने वाले यूज़र्स के लिए यूजफुल हैं। इसके अलावा, Wi-Fi 6 बेटर वायरलेस परफॉर्मेंस में मदद कर सकता है।

इस राउटर को 1,500 स्क्वेयर फ़ीट तक की कवरेज के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में यह बेसिक राउटर की तुलना में मीडियम साइज के घरों के लिए ज्यादा यूजफुल है। 

आखिर में फैसला आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर बेहतर कवरेज और Wi-Fi 6 परफॉर्मेंस की जरूरत है। तो ₹3,999 की कीमत सही हो सकती है।

60-Words Summary:

रिलायंस जियो ने ₹3,999 में नया Jio AX3000 Universal Wi-Fi 6 राउटर लॉन्च किया है। यह 1,500 स्क्वेयर फीट तक कवरेज दे सकता है। राउटर में डुअल-बैंड कनेक्टिविटी और 3,000Mbps तक की स्पीड मिलती है। इसे Jio के साथ दूसरे नेटवर्क पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कई डिवाइस को एक साथ कनेक्ट करने की सुविधा भी है। यह राउटर फास्ट इंटरनेट और बेहतर Wi-Fi कवरेज वाले यूजर्स को टारगेट करता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 710 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online