मारुति सुज़ुकी ने हाल ही में अपनी कार प्राइसेज में बदलाव किए है। मॉडल और वेरिएंट के अनुसार कीमत में ₹30,000 तक का इजाफा हुआ है। इसका असर खासतौर पर बलेनो (Baleno) , फ्रॉन्क्स (Fronx ) और विक्टोरिस (Victoris) जैसे लोकप्रिय मॉडल्स पर भी पड़ा है। ऐसे में नई कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों का बजट अब बढ़ सकता है। आखिर किन मॉडल्स की कीमत कितनी बढ़ी है? आइए जानते हैं।

Baleno हुई महंगी, कीमत में बदलाव
मारुति सुज़ुकी बलेनो की प्राइस में बढ़ी है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक में से एक है। अब अलग-अलग वेरिएंट के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में कई कारों को टक्कर देती है। ऐसे में कीमत में छोटी सी बढ़ोतरी भी खरीदारी के फैसले पर असर डाल सकती है।
Fronx की प्राइस में भी बदलाव
मारुति सुज़ुकी फ्रॉन्क्स की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। यह कंपनी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर में से एक है। इसमें SUV जैसा लुक और कॉम्पैक्ट साइज मिलता है। फ्रॉन्क्स की तुलना हुंडई, टाटा मोटर्स और टोयोटा के मॉडल्स से भी की जाती है।
Victoris भी हुई महंगी
इन मॉडल्स के अलावा, मारुति सुज़ुकी की नई विक्टोरिस भी महंगी हो गई है। विक्टोरिस को मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में लॉन्चकिया गया है। कंपनी इस SUV के जरिए सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। नई कीमतों के बाद विक्टोरिस खरीदने वाले ग्राहकों को अपना बजट बढ़ाना होगा। उन्हें बढ़ी हुई एक्स-शोरूम कीमत को ध्यान में रखना होगा।
इन वजहों से बढ़ सकती है कार की कीमत
कारों की कीमतें कई वजहों से बदलती हैं। कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेटिंग कॉस्ट इसका एक मुख्य कारण है। कच्चे माल, ट्रांसपोर्टेशन और टेक्नोलॉजी कॉस्ट भी कीमत पर असर डालती है। इस लिस्ट में करेंसी में बदलाव और सरकारी नियम भी शामिल हैं।
ऐसे में कंपनी नए फीचर्स और अपडेटेड वेरिएंट्स के साथ कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। इस बीच, कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे नई कीमतों को लेकर अपडेट रहें। इससे वे अपने बजट के हिसाब से बेहतर फैसला ले सकते हैं।
₹30,000 तक बढ़ी कारों की कीमत
मारुति सुज़ुकी की कारों की कीमत में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट पर हाइक अलग है। यानी सभी कस्टमर्स पर इसका असर एक जैसा नहीं होगा। ऐसे में कार बुक करने से पहले नई प्राइस चेक करना जरूरी है। खासकर उस वेरिएंट की कीमत जरूर देखें, जिसे खरीदने का आप सोच रहे है।
कीमत बढ़ने से कितना बदलेगा बजट?
बता दें कि कीमत बढ़ने का सीधा असर कार खरीदने वाले के बजट पर पड़ सकता है। ₹30,000 की बढ़ोतरी से डाउन पेमेंट की रकम बढ़ सकती है। फाइनेंस कराने पर EMI में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि जिनका बजट पहले से तय है, उनके लिए यह बदलाव अहम हो सकता है। ऐसे में वे कम कीमत वाला वेरिएंट चुन सकते हैं। कुछ ग्राहक ज्यादा फाइनेंसिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
SUV सेगमेंट में मारुति की मजबूत पकड़
मारुति सुज़ुकी अब अलग-अलग कीमतों में कई SUV और क्रॉसओवर बेच रही है। Fronx कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर पसंद करने वाले कस्टमर्स को टारगेट करती है। वहीं, Victoris मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में कंपनी की पेशकश है। SUV की बढ़ती मांग के बीच कंपनी का फोकस इस सेगमेंट पर भी बढ़ रहा है। इस बढ़ी हुई रेंज के साथ मारुति सुज़ुकी दूसरी कंपनियों की SUV सेगमेंट को कड़ी टक्कर दे सकती है।
बुकिंग से पहले जान लें ये अपडेट
बताते चलें की कंपनियां जरूरत के हिसाब से सालभर में कई बार कारों की कीमत बदल सकती हैं। ऐसे में बुकिंग से पहले नई एक्स-शोरूम कीमत जरूर चेक करें। साथ ही, डीलर से ऑन-रोड कीमत की भी जानकारी लें।
