14 साल बाद भी नहीं थमा Gangnam Style का क्रेज! YouTube पर 6 अरब Views पार


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 22, 2026




दक्षिण कोरियाई सिंगर PSY के मशहूर गाने ‘गंगनम स्टाइल’ ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इस म्यूज़िक वीडियो को YouTube पर 6 बिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। 15 जुलाई 2012 को रिलीज़ हुआ यह गाना जल्द ही दुनियाभर में लोकप्रिय हो गया था। यह इंटरनेट के शुरुआती दौर के सबसे बड़े म्यूज़िक हिट्स में शामिल रहा।

गाने का अनोखा ‘हॉर्स-राइडिंग’ डांस और मज़ेदार म्यूज़िक वीडियो लोगों को खूब पसंद आया। इसका आसान और याद रहने वाला कोरस भी काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने ने PSY को दुनियाभर में पहचान दिलाई।

YouTube पर 1 बिलियन व्यूज़ वाला पहला वीडियो 

बता दें कि ‘गंगनम स्टाइल’ ने YouTube पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। दिसंबर 2012 में यह 1 बिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार करने वाला पहला वीडियो बना था। उस समय यह  बहुत बड़ी उपलब्धि मानी गई थी। 

इसके बाद वीडियो ने 2 बिलियन व्यूज़ का आंकड़ा भी सबसे पहले पार किया। इस तरह ‘गंगनम स्टाइल’ ने YouTube के इतिहास में अपनी खास जगह बनाई।

अब 6 बिलियन व्यूज़ का नया रिकॉर्ड इसकी लंबे समय से बनी हुई लोकप्रियता को दिखाता है। रिलीज़ के कई साल बाद भी यह गाना दुनियाभर में लोगों का अट्रैक्ट कर रहा है।


कितनी रही ‘गंगनम स्टाइल’ की कमाई?

‘गंगनम स्टाइल’ से PSY की कुल कमाई का कोई ऑफिशियल डेटा सामने नहीं आया है। हालांकि, पुरानी जानकारी के आधार पर इसकी कमाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। जब वीडियो को करीब 1.2 अरब यानी 1.2 बिलियन व्यूज़ मिले थे। तब Google ने बताया था कि इससे एडवरटाइजमेंट के जरिए $8 मिलियन से ज्यादा की कमाई हुई थी।

हर व्यू से नहीं होती विज्ञापन कमाई 

YouTube पर हर व्यू से क्रिएटर को इनकम नहीं होती। यह एक आम गलतफहमी है। किसी वीडियो को मिले टोटल व्यूज़ और कमाई करने वाले व्यूज़ की संख्या अलग हो सकती है। ऐड सिर्फ कुछ व्यूज़ पर ही दिखाए जाते हैं। 

इनसे होने वाली आय भी हर बार एक जैसी नहीं होती। यह ऑडियंस के देश, विज्ञापन की मांग और वीडियो के फॉर्मेट पर निर्भर करती है।

इतना ही नहीं, म्यूज़िक वीडियो का रेवेन्यू भी अलग हो सकता है। इसमें कई राइट्स होल्डर्स शामिल हो सकते हैं। इसलिए 6 अरब व्यूज़ को किसी तय ‘अर्निंग पर व्यू ’ से गुणा करके PSY की कुल कमाई का सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता।


PSY तक क्यों नहीं पहुंचती पूरी कमाई? 

भले ही वीडियो विज्ञापनों से लाखों-करोड़ों डॉलर कमाए। हालांकि पूरी रकम PSY को नहीं मिलती। YouTube Ad से होने वाली इनकम का एक हिस्सा अपने पास रखता है। बाकी रकम संबंधित राइट्स होल्डर्स के बीच बांटी जा सकती है। किसी बड़े म्यूज़िक रिलीज़ में कई पक्षों के पास राइट्स होते हैं। इनमें कलाकार, रिकॉर्ड लेबल, म्यूज़िक पब्लिशर, कंपोज़र और दूसरे स्टेकहोल्डर्स शामिल रहते हैं।

‘गंगनम स्टाइल’ की पैरोडी, रिएक्शन वीडियो और यूज़र-जनरेटेड कंटेंट भी बहुत बने। इससे कॉपीराइट के ज़रिए कमाई के नए रास्ते खुले।

आखिर ‘गंगनम स्टाइल’ क्यों हुआ इतना वायरल? 

‘गंगनम स्टाइल’ ऐसे समय में आया, जब सोशल मीडिया तेजी से लोकप्रिय हो रहा था। YouTube एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन रहा था। वहीं, Facebook और Twitter जैसे सोशल नेटवर्क ने कंटेंट को दुनियाभर तक पहुंचाना आसान कर दिया था। इस गाने ने साबित कर दिया कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती।

इसका मजेदार म्यूज़िक वीडियो और अनोखा डांस लोगों को तुरंत आकर्षित करता है। यही विज़ुअल अपील इसे दुनियाभर में वायरल करने में महत्वपूर्ण साबित हुई। 

6 बिलियन व्यूज़ ने बनाया नया इतिहास 

6 बिलियन व्यूज़ YouTube पर एक बड़ी उपलब्धि है। इसे समझने के लिए यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ये 6 बिलियन अलग-अलग लोग नहीं हैं। एक ही दर्शक किसी वीडियो को कई बार देख सकता है। इसके बावजूद, एक दशक से ज्यादा समय तक इतने बड़े स्तर पर व्यूज़ मिलना खास है। यह दिखाता है कि ‘गंगनम स्टाइल’ की लोकप्रियता लंबे समय बाद भी बनी हुई है।

‘गंगनम स्टाइल’ आज भी कमा रहा है पैसा 

‘गंगनम स्टाइल’ सिर्फ इंटरनेट का पुराना मीम बनकर नहीं रह गया है। यह आज भी रेवेन्यू का एक डिजिटल जरिया बना हुआ है। हर नया व्यू,  विज्ञापन से होने वाली आय बढ़ा सकता है।

गाने की लोकप्रियता से लाइसेंसिंग और स्ट्रीमिंग के जरिए भी रेवेन्यू जनरेट हो सकता है। PSY और दूसरे राइट्स होल्डर्स के लिए यह वीडियो आज भी महत्वपूर्ण है। यह लंबे समय से उनकी डिजिटल एसेट बना हुआ है।


PSY के लिए कितना फायदेमंद रहा ‘गंगनम स्टाइल’?  

इसका सटीक जवाब किसी के पास नहीं है। PSY और गाने के दूसरे राइट्स होल्डर्स ही इसकी पूरी कमाई के बारे में सही जानकारी रखते हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जब वीडियो को करीब 1.2 बिलियन व्यूज़ मिले थे। तब इससे ऐड के जरिए $8 मिलियन से ज्यादा की आय हुई थी। 

अब वीडियो को 6 बिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। ऐसे में इसका टोटल रेवेन्यू करोड़ों डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमान है।

PSY की असली आय स्पष्ट नहीं

बताते चलें कि PSY को मिलने वाला अमाउंट इससे काफी अलग हो सकती है। दरअसल इसमें YouTube के शेयर, कॉपीराइट राइट्स और कमर्शियल डील्स सभी का असर पड़ता है। इसमें कोई शक नहीं कि ‘गंगनम स्टाइल’ आज सबसे ज़्यादा कमर्शियल वैल्यू वाले सॉन्ग्स में से एक है।

वायरल हिट से ग्लोबल फेनॉमेनन तक का सफर 

गंगनम स्टाइल’ ने दिखाया कि दुनियाभर में लोकप्रिय होने के लिए गाने का अंग्रेजी में होना जरूरी नहीं है।  14 साल बाद भी ‘गंगनम स्टाइल’ की लोकप्रियता बनी हुई है। इसके 6 बिलियन व्यूज़ इसका सबूत हैं। यह गाना आज भी इंटरनेट कल्चर का अहम हिस्सा है। PSY का मशहूर ‘हॉर्स-राइडिंग डांस’ भी लोगों को याद है। रिलीज़ के 10 साल से ज्यादा समय बाद भी यह गाना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

60-Words Summary:

दक्षिण कोरियाई सिंगर PSY का ‘गंगनम स्टाइल’ YouTube पर 6 बिलियन व्यूज़ पार कर चुका है। 2012 में रिलीज़ हुआ यह गाना दुनियाभर में वायरल हुआ था। इसका ‘हॉर्स-राइडिंग’ डांस और कैची कोरस खूब पसंद किया गया। यह YouTube पर 1 और 2 बिलियन व्यूज़ पार करने वाला पहला वीडियो भी बना था। 14 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता कायम है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 710 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online