iPhone 17 Series पर जबरदस्त Deal! ₹56,990 में मिल रहा अब तक का सबसे सस्ता iPhone 17


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Sep 30, 2026



iPhone लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है! iPhone 17 Pro अब भारत में ₹56,990 की शानदार प्राइस पर खरीदा जा सकता है। iPhone 18 Pro सीरीज़ के लॉन्च के बाद 256GB वाले इस मॉडल पर कई ऑफर मिल रहे हैं। इनके जरिए इस मॉडल की कीमत काफी कम हो सकती है।

वैसे तो यह कंपनी की तरफ से कोई डायरेक्ट प्राइस कट नहीं है। हालांकि बैंक कैशबैक, स्टोर डिस्काउंट और पुराने फोन के एक्सचेंज ऑफर्स के साथ आप 256GB वाले iPhone 17 Pro को महज़ 56,990 रुपये की प्राइस में खरीद सकते हैं।

iPhone 17 Pro पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट  

iPhone 17 Pro की 256GB वेरिएंट की MRP अभी भी ₹1,34,900 है। इसी कीमत पर यह मॉडल भारत में लॉन्च हुआ था। यानी Apple ने इसकी लिस्टेड कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

हालांकि, रिटेल स्टोर पर मिल रहे ऑफर से इसकी कीमत कम हो सकती है। बायर्स को पहले ₹9,910 का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल सकता है। इससे कीमत घटकर ₹1,24,990 रह जाएगी।

इसके बाद यूजर्स अपना पुराना एलिजिबल स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके बदले उन्हें ₹55,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

iPhone 17 Pro पर ऑफर्स का पूरा कैलकुलेशन

इन-स्टोर डिस्काउंट के बाद भी iPhone 17 Pro पर और बचत की जा सकती है। सबसे पहले तो, पुराने स्मार्टफोन पर यूजर्स को ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वहीं, बैंक कैशबैक से ₹3,000 तक की एडिशनल सेविंग्स भी हो सकती है।

हालांकि, हर पुराने फोन पर ₹55,000 की एक्सचेंज वैल्यू नहीं मिलेगी। यह फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। ऐसे में फाइनल प्राइस में बदलाव हो सकते है।

इन ऑफर्स का पूरा फायदा मिले, तो ₹1,34,900 वाला iPhone 17 Pro सिर्फ ₹56,990 में मिल सकता है। आखिर iPhone 17 Pro पर इतनी बचत कैसे होगी। इसका पूरा कैलकुलेशन यहां समझिए-

ऑफर डिटेल्सप्राइस
iPhone 17 Pro की MRP₹1,34,900
इन-स्टोर डिस्काउंट−₹9,910
डिस्काउंट के बाद प्राइस₹1,24,990
अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू−₹55,000
एक्सचेंज बोनस−₹10,000
बैंक कैशबैक−₹3,000
प्राइस₹56,990

iPhone 17 Pro Max पर भी बंपर छूट 

iPhone 17 Pro के अलावा, iPhone 17 Pro Max खरीदने वालों के लिए भी ऐसा ही ऑफर मिल रहा है। यह ऑफर 256GB वेरिएंट पर लागू है। इस मॉडल की MRP ₹1,49,900 है। ₹9,910 के इन-स्टोर डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत ₹1,39,990 तक कम हो सकती है।

इसके बाद,  एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा उठाया जा सकता है। मैक्सिमम एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक को मिलाकर इसकी कीमत ₹71,990 तक पहुंच सकती है।

हालांकि, हर यूजर को सभी यह सभी बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे। फाइनल कीमत आपके पुराने फोन और ऑफर्स पर निर्भर करेगी।

iPhone 17 Pro पर क्यों मिल रहे हैं ऑफर्स? 

Apple ने भारत में iPhone 18 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है। इसके बाद iPhone 17 Pro अब पुरानी सीरीज का मॉडल है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि iPhone 17 Pro मार्केट से गायब हो गया है। Apple के ऑफिशियल चैनल अब नए मॉडल पर फोकस कर रहे हैं। वहीं, ऑथराइज्ड रिटेलर्स के पास iPhone 17 Pro का बचा हुआ स्टॉक अभी भी उपलब्ध है।

ऐसे में iPhone 17 सीरीज का Pro मॉडल खरीदने वाले यूजर्स के लिए यह एक ऑप्शन बन सकता है। खास बात यह है कि इसे ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

₹56,990 की कीमत, मगर शर्तें भी लागू

कुल मिलाकर, ₹56,990 की कीमत सुनने में आकर्षक जरूर है। लेकिन यह हर Apple यूजर के लिए उपलब्ध नहीं होगी। यह कीमत कई ऑफर्स और मैक्सिमम एक्सचेंज वैल्यू को जोड़कर निकाली गई है।

इसके लिए किसी के पास हाई-वैल्यू स्मार्टफोन होना जरूरी है। एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक के लिए भी अलग कंडीशंस लागू हो सकती हैं।

अगर एक्सचेंज वैल्यू कम मिलती है, तो प्राइस बढ़ जाएगी। यानी iPhone 17 Pro को ₹56,990 में खरीदने का मौका है। लेकिन इसके लिए सभी ऑफर्स का फायदा मिलना जरूरी है।

60-Words Summary:

iPhone 17 Pro खरीदने वालों के लिए बड़ी बचत का मौका है। 256GB मॉडल की MRP ₹1,34,900 है। iPhone 18 Pro के लॉन्च के बाद इस पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। स्टोर डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू, बोनस और बैंक कैशबैक से कीमत ₹56,990 तक आ सकती है। Phone 17 Pro Max भी ₹71,990 तक मिल सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 749 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online