PhonePe के इस Project से मिलेंगी 20,000 Jobs! गांवों में लगाए जाएंगे 50 लाख Devices


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Sep 29, 2026


फिनटेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी PhonePe जल्द ही छोटे शहरों और गांवों में अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी अगले 12 महीनों में 20,000 से ज्यादा नए कर्मचारियों को जोड़ने का मेगा प्लान बना रही है। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ डिजिटल पेमेंट का दायरा बढ़ेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। आइए जानते है कैसे- 

दरअसल कंपनी, अगले 12 महीनों में कंपनी 20,000 से ज्यादा फ्रंटलाइन सेल्स कर्मचारियों को हायर करेगी। इतना ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्र और छोटे बाजारों में 50 लाख से ज्यादा पेमेंट डिवाइस लगाए जाएंगे। कंपनी का फोकस उन इलाकों पर है। जहां अभी भी डिजिटल पेमेंट की पहुंच न के बराबर है।

PhonePe अब गांवों और छोटे शहरों तक डिजिटल पेमेंट को मजबूत करना की तैयारी में है। इससे छोटे बाजारों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिल सकता है।

PhonePe में 20,000 से ज्यादा सेल्स जॉब्स 

इस योजना के तहत, PhonePe अगले साल अपनी सेल्स टीम का बड़े स्तर पर विस्तार करने जा रहा है। कंपनी 20,000 से ज्यादा नए कर्मचारियों को ऑन-रोल रखने की तैयारी में है।

इन कर्मचारियों का फोकस छोटे शहरों और गांवों पर होगा। वे लोकल बिजनेसमैन को PhonePe से जोड़ेंगे। साथ ही, KYC पूरा कराने और पेमेंट डिवाइस लगाने में मदद करेंगे।

बिजनेस ओनर्स को डिवाइस लगाने के बाद भी सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी का यह विस्तार ठीक ऐसे समय में हो रहा है। जब डिजिटल पेमेंट बड़े शहरों से आगे गांव और दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है। 

ग्रामीण भारत में बढ़ेगा PhonePe का नेटवर्क 

20,000 से ज्यादा भर्तियों के साथ PhonePe पेमेंट डिवाइस लगाने पर भी फोकस कर रहा है। कंपनी अगले 12 महीनों में 50 लाख से ज्यादा डिवाइस लगाने की तैयारी में है।

इनमें स्मार्ट स्पीकर और पॉइंट-ऑफ-सेल मशीनें शामिल होंगी। इनका इस्तेमाल बिजनेस ओनर्स डिजिटल पेमेंट लेने और उसे मैनेज करने के लिए करते हैं। 

इनमें से करीब 50% डिवाइस ग्रामीण भारत में लगाए जाने की उम्मीद है। कंपनी का फोकस खास तौर पर टियर-6 शहरों और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों पर रहेगा।

छोटे कारोबारियों पर PhonePe का फोकस

PhonePe की प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा छोटे कारोबारियों को डिजिटल पेमेंट नेटवर्क से जोड़ने पर है। कंपनी चाहती है कि लोकल मर्चेंट्स भी ऑफिशियली डिजिटल पेमेंट सिस्टम का हिस्सा बनें।

KYC पूरा करने वाले मर्चेंट्स की संख्या बढ़ने से उनके बिजनेस रिलेटेड इनफार्मेशन डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी। इससे आगे चलकर क्रेडिट और दूसरी फाइनेंशियल सर्विसेज तक पहुंच आसान हो सकती है।

कंपनी का मानना है कि लोकल स्तर पर पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से ज्यादा कारोबारी डिजिटल इकोनॉमी से जुड़ सकेंगे।

नए MDR सिस्टम से PhonePe को मिलेगा विस्तार   

PhonePe ने अपने इस प्लान को नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) सिस्टम से जोड़ा है। यह सिस्टम कुछ खास UPI ट्रांजैक्शन पर लागू होता है। 

कंपनी का कहना है कि इससे स्मॉल बिजनेस तक अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। छोटे मर्चेंट्स के लिए जमा हुए MDR का 5% हिस्सा एक अलग फंड में रखा जाएगा।

इस फंड का इस्तेमाल उन इलाकों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। जहां अभी इसकी पहुंच कम है।

PhonePe से जुड़े हैं 5 करोड़ मर्चेंट 

आंकड़ों की बात करें तो, PhonePe का डिजिटल पेमेंट नेटवर्क पहले से काफी बड़ा है। अगस्त 2026 तक कंपनी के पास 72 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स थे। वहीं, 5 करोड़ से ज्यादा मर्चेंट भी PhonePe से कनेक्टेड थे। 

अब कंपनी छोटे शहरों और गांवों में अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस एक्सपेंशन के तहत, टियर 6 सिटी और गांवों में नेटवर्क मजबूत किया जाएगा।

नए रिक्रूटमेंट और लाखों पेमेंट डिवाइस की मदद से PhonePe की पहुंच और बढ़ सकती है। खासकर छोटे कस्बों और गांवों में ज्यादा से ज्यादा मर्चेंट्स डिजिटल पेमेंट से जुड़ सकते हैं।

60-Words Summary:

PhonePe अगले 12 महीनों में 20,000 से ज्यादा फ्रंटलाइन कर्मचारियों को हायर करेगी। कंपनी 50 लाख से ज्यादा पेमेंट डिवाइस भी लगाएगी। इनमें करीब आधे डिवाइस ग्रामीण इलाकों और टियर-6 शहरों में लगाए जाएंगे। फोकस छोटे मर्चेंट्स को जोड़ने पर रहेगा। इसके तहत मर्चेंट ऑनबोर्डिंग, KYC और पेमेंट सपोर्ट को मजबूत किया जाएगा। इससे छोटे शहरों और गांवों में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 749 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online