Indigo और Air India का बड़ा फैसला! मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी फ्लाइट्स


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Oct 27, 2026


मुंबई के एयर ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालने के लिए इंडिगो और एयर इंडिया ग्रुप बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। दोनों एयरलाइंस अपनी कुछ फ्लाइट्स को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर शिफ्ट करेंगी। इसमें कुछ डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल होंगी। यह बदलाव धीरे-धीरे किया जाएगा।

माना जा रहा है की इस बदलाव से टर्मिनल 1 के रेनोवेशन का काम आसान होगा। साथ ही, एयरपोर्ट की क्षमता भी बढ़ेगी।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कब शिफ्ट होंगी फ्लाइट्स?

मुंबई से कुछ फ्लाइट्स को धीरे-धीरे नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए एयरलाइंस ने अलग-अलग टाइमलाइन सेट की है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस दिसंबर 2026 से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अपना संचालन शुरू करने की योजना बना रही है। शुरुआत में यहां रोजाना चार डोमेस्टिक फ्लाइट ऑपरेट की जा सकती हैं। 

जनवरी 2027 से कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी नए एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना है। यह प्रोसेस 2027 के समर शेड्यूल तक जारी रह सकती है।

वहीं, इंडिगो फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी मुंबई एयरपोर्ट से रोजाना 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धीरे-धीरे NMIA पर शिफ्ट करने की योजना बना रही है। कुछ जरूरी अप्रूवल के बाद यह बदलाव जुलाई 2027 तक पूरा हो सकता है।

इंडिगो की किन फ्लाइट्स को किया जाएगा शिफ्ट?

इंडिगो मुंबई से अपनी 11 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन फ्लाइट्स को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने की योजना बना रही है। इनमें बहरीन, रियाद, दम्मम, जेद्दा, मदीना, कुवैत, रास अल खैमाह, फुजैराह, मस्कट, ढाका और जकार्ता शामिल हैं।

इसके अलावा, एयरलाइन काठमांडू के लिए डेली फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इससे जुलाई 2027 तक नवी मुंबई एयरपोर्ट से इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में कुल 12 डेस्टिनेशन शामिल हो सकते हैं।

नए एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए कुछ और फ्लाइट्स को भी शिफ्ट किया जाएगा। इंडिगो को उम्मीद है कि इससे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर जगह खाली होगी। 

इस जगह का इस्तेमाल एशिया, अफ्रीका और यूरोप के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेट करने में किया जा सकेगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के ये रूट भी होंगे शामिल

एयर इंडिया एक्सप्रेस भी धीरे-धीरे अपनी फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू करने जा रही है। इसमें जेद्दा, रियाद, दम्मम, दोहा, मस्कट और शारजाह के रूट शामिल हैं। इसके अलावा, कुवैत के लिए फ्लाइट शुरू करने की योजना कुछ जरूरी अप्रूवल मिलने पर शुरू की जाएगी।

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 में क्या बदलेगा?

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के टर्मिनल 1 का अपग्रडेशन किया जाना है। इस काम को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यही कारण है कि कुछ फ्लाइट्स को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट किया जाएगा।

नए सिरे से तैयार होने के बाद टर्मिनल 1 की एनुअल पैसेंजर्स कैपेसिटी 1.5 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ होने की उम्मीद है। कुछ फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट पर भेजने से निर्माण कार्य में मदद मिलेगी। साथ ही, एयरलाइंस अपनी सर्विसेज भी जारी रख सकेंगी।

 इस प्लान के तहत मुंबई के दोनों एयरपोर्ट के बीच एयर ट्रैफिक बांटा जाएगा। साथ ही, बढ़ती पैसेंजर डिमांड को पूरा करने और एयरपोर्ट पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

पैसेंजर्स को इन बातों का रखना होगा ध्यान

इस बीच पैसेंजर्स को भी कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। उन्हें सबसे पहले अपनी फ्लाइट डिटेल्स ध्यान से जांचनी होगी। आने वाले महीनों में कुछ फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट से ऑपरेट हो सकती हैं। 

दोनों एयरपोर्ट अलग-अलग जगहों पर हैं। इसलिए ट्रेवल करने से पहले टिकट पर दिए गए एयरपोर्ट का नाम जरूर चेक करें।

इस बदलाव से नवी मुंबई एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के ऑप्शन बढ़ सकते हैं। वहीं, मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1 को आधुनिक बनाने के लिए जगह मिलेगी। 

हालांकि, फ्लाइट शिफ्टिंग की डेट और शेड्यूल एयरलाइंस की घोषणाओं और जरूरी अप्रूवल पर निर्भर करेंगे।

60 Words Summary:

मुंबई एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए इंडिगो और एयर इंडिया ग्रुप बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। दोनों एयरलाइंस अपनी कुछ फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करेंगी। इसकी शुरुआत दिसंबर 2026 से हो सकती है। इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल होंगी। इससे टर्मिनल 1 का अपग्रेडेशन आसान होगा। पैसेंजर्स की बढ़ती संख्या को संभालने में भी मदद मिलेगी। 


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 780 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online