दिवाली-छठ पर Indian Railways का बड़ा ऐलान! चलेंगी Special Trains, यहां देखें Routes


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Oct 07, 2026



त्यौहारों में घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा 2026 को देखते हुए इंडियन रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का प्लान तैयार किया है। फेस्टिवल के समय ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इसे देखते हुए कई रेलवे ज़ोन अतिरिक्त ट्रेनें चलाएंगे। इन ट्रेनों से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पटना और वाराणसी जैसे बड़े शहरों से कई राज्यों के लिए सफर आसान होगा।

इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से अक्टूबर और नवंबर के बीच होगा। इसी दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट्स की मांग भी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में पैसेंजर्स के लिए ये अतिरिक्त ट्रेनें काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन सर्विस का ऐलान

त्योहारी सीजन में रेलवे ने कई बड़े रूटों के लिए 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन सर्विस का ऐलान किया है। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

इस लिस्ट में कानपुर सेंट्रल-SMVT बेंगलुरु, कानपुर सेंट्रल-मदुरै, विशाखापत्तनम-SMVT बेंगलुरु और शालीमार-चारलापल्ली जैसी सर्विस शामिल हैं। पश्चिमी भारत के कई रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इनमें उधना, असरवा, वलसाड, दादर और बांद्रा टर्मिनस जैसे स्टेशन शामिल हैं।

इनमें से कई ट्रेनें रोजाना नहीं चलेंगी। इन्हें तय तारीखों और खास दिनों पर चलाया जाएगा। कुछ स्पेशल सर्विस त्योहारों के दौरान कई हफ्तों तक जारी रहेंगी।

मुंबई से सफर करने वालों के लिए राहत

मुंबई से घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया है। इससे लंबी दूरी के सफर के लिए यात्रियों को कुछ और ऑप्शन मिलेंगे।

मुंबई CSMT-SMVT बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 22 नवंबर तक हर हफ्ते चलेगी। वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच चलाने की योजना है।

इसके अलावा मुंबई और महाराष्ट्र को बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों से जोड़ने वाली अन्य स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। इनसे उन यात्रियों को राहत मिल सकती है। जिन्हें रेगुलर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता।

बिहार-UP के लिए स्पेशल ट्रेनों की भरमार 

ईस्टर्न रेलवे ने कई रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। इनमें हावड़ा-रक्सौल, सियालदह-गोरखपुर, सियालदह-सीतामढ़ी, सियालदह-पटना, कोलकाता-मधुबनी और आसनसोल-गोरखपुर सर्विस शामिल हैं।

इसके अलावा कोलकाता और हावड़ा से मुंबई, लखनऊ, आगरा, कानपुर, अमृतसर, डिब्रूगढ़ और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे शहरों के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी।

इन ट्रेनों से उन यात्रियों को राहत मिलेगी।जो दुर्गा पूजा, दिवाली या छठ के मौके पर अपने घर जाना चाहते हैं।

बेंगलुरु समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें  

त्योहारों की तैयारी में दक्षिण भारत के कई बड़े शहरों को भी शामिल किया गया है। बेंगलुरु को कानपुर, विशाखापत्तनम और न्यू तिनसुकिया जैसे शहरों से जोड़ने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी । इसके अलावा केरल और तमिलनाडु को बिहार और पश्चिम बंगाल से कनेक्ट करने वाले रूटों पर भी अतिरिक्त सर्विस शुरू की जाएगी।

इन ट्रेनों के चलने से लंबी दूरी के रूटों पर भी सीटें आसानी से मिलेंगी। जिससे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

बुकिंग से पहले  जरूर देखें डेट और शेड्यूल

बता दें कि ये स्पेशल ट्रेनें पूरे त्योहारों के दौरान लगातार नहीं चलेंगी। अलग-अलग ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी और संचालन की तारीखें अलग हैं। कुछ ट्रेनें हफ्ते में एक बार चलेंगी। जबकि कुछ सिर्फ चुनिंदा डेट पर उपलब्ध रहेंगी।

इसलिए टिकट बुक करने से पहले यात्रियों को ट्रेन की लेटेस्ट तारीख, स्टॉपेज और सीट अवेलेबिलिटीजरूर चेक कर लेनी चाहिए।

पैसेंजर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे आगे कुछ और स्पेशल सर्विस का ऐलान भी कर सकता है।

60-Words Summary:

त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा प्लान तैयार किया है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें मिलेंगी। सभी ट्रेनें रोजाना नहीं चलेंगी। कुछ ट्रेनें हफ्ते में एक बार चलेंगी। टिकट बुक करने से पहले तारीख, स्टॉपेज और सीट की जानकारी जरूर चेक कर लें।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 758 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online