Accenture के शेयरों में 22% का जोरदार उछाल! जबरदस्त Revenue ने बढ़ाया Investors का भरोसा


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Oct 03, 2026



हाल ही में, अमेरिकी बाजार में IT शेयरों की जोरदार खरीदारी देखने को मिली। ग्लोबल IT कंपनी Accenture के शेयरों में रिकॉर्ड 22% की तेजी आई। कंपनी के उम्मीद से बेहतर क्वाटर्ली रिजल्ट्स और FY2027 के लिए अच्छे रेवेन्यू आउटलुक ने इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ाया।

देखते ही देखते इस तेजी का असर भारतीय IT कंपनियों पर भी दिखने लगा। US में लिस्टेड Infosys के ADRs शुरुआती ट्रेडिंग में करीब 9% की बढ़त देखने को मिली। वहीं, Wipro के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADRs) में लगभग 10% की तेजी दर्ज की गई।

Accenture के रेवेन्यू ने दिखाया दमदार प्रदर्शन 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Accenture ने चौथे क्वार्टर में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू $18.68 बिलियन रहा। यह एनालिस्ट्स के $18.03 बिलियन के अनुमान से ज्यादा है।

कंपनी के कंसल्टिंग बिजनेस ने भी बेहतर परफॉर्म किया। इस सेगमेंट से $9.28 बिलियन का रेवेन्यू आया। वही, एनालिस्ट्स ने करीब $8.86 बिलियन का अनुमान लगाया था।

कंपनी की क्वार्टर बुकिंग भी 4% बढ़कर $22.17 बिलियन हो गई। यह बढ़ोतरी टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन, कंसल्टिंग और AI सर्विसेज की मजबूत मांग को दिखाती है। पूरे फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो Accenture का रेवेन्यू $74.2 बिलियन रहा। यह पिछले साल की तुलना में 6% ज्यादा है।

Accenture के आउटलुक से इन्वेस्टर्स को राहत

Accenture ने नए फाइनेंशियल ईयर के लिए भी बेहतर संकेत दिए हैं। कंपनी के आउटलुक पर इन्वेस्टर्स का पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिला।

कंपनी का अनुमान है कि FY2027 में लोकल करेंसी के हिसाब से रेवेन्यू 3% से 6% तक बढ़ सकता है। इस रेंज के हिसाब से रेवेन्यू ग्रोथ का मिड लेवल 4.5% बनता है। जबकि एनालिस्ट्स ने करीब 3.9% का अनुमान लगाया था।

यह आउटलुक बताता है कि AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद कंपनियां IT सर्विसेज पर खर्च जारी रख रही हैं। खासकर कंसल्टिंग, आउटसोर्सिंग और बिजनेस टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विसेज की डिमांड बनी हुई है।

Infosys-Wipro के ADR में अचानक क्यों आई तेजी?

Accenture के बेहतर नतीजों का असर भारतीय IT कंपनियों के शेयरों पर भी दिखा। US में शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान Infosys के ADR में करीब 9% की तेजी दर्ज की गई। वहीं, Wipro के ADR में लगभग 10% की बढ़त देखने को मिली।

Accenture के साथ इन कंपनियों पर भी निवेशकों की नजर रहती है। इसकी वजह है ग्लोबल टेक्नोलॉजी पर होने वाला खर्च। खासकर US और यूरोप के क्लाइंट्स इन कंपनियों के बिजनेस का अहम हिस्सा हैं।

इस दौरान दूसरी ग्लोबल IT कंपनियों के शेयरों में भी तेजी रही। Cognizant के शेयर करीब 8% और IBM के शेयर लगभग 3% मजबूत हुए।

AI से IT सर्विस इंडस्ट्री को फायदा

AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच IT सर्विस कंपनियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। Accenture के लेटेस्ट डेटा से पता चलता है कि कंपनियां AI के साथ टेक्नोलॉजी पर भी लगातार खर्च कर रही हैं।

कंपनियां AI सिस्टम लगाने, काम को ऑटोमेट करने और नई टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए IT कंपनियों की मदद ले रही हैं।

Accenture के मुताबिक, इस क्वार्टर में टेक्नोलॉजी और AI ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स की मांग अच्छी रही। इससे उन इन्वेस्टर्स को राहत मिली है। जिन्हें डर था कि AI की वजह से ट्रेडिशनल कंसल्टिंग और सॉफ्टवेयर सर्विसेज की डिमांड घट सकती है।

Accenture करेगी $5 बिलियन का एक्विजिशन

Accenture अब अपनी ग्रोथ बढ़ाने के लिए एक्विजिशन पर भी भारी निवेश करने की तैयारी में है। कंपनी FY2027 में करीब $5 बिलियन बिजनेस एक्सपेंशन पर खर्च कर सकती है।

कंपनी का फोकस AI, क्लाउड, साइबरसिक्योरिटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे सेक्टर्स पर है। Accenture पहले ही साइबरसिक्योरिटी से जुड़ी कई कंपनियों के एक्विजिशन और इन्वेस्टमेंट का ऐलान कर चुकी है।

भारतीय IT शेयरों के लिए आई अच्छी खबर

Accenture के मजबूत नतीजे भारतीय IT सेक्टर के लिए भी अहम माने जा रहे हैं। कंपनी को ग्लोबल कंपनियों के टेक्नोलॉजी स्पेंडिंग का एक महत्वपूर्ण इंडिकेटर माना जाता है।  

ऐसे में Accenture के नतीजों का असर भारतीय IT कंपनियों के शेयरों पर भी दिख सकता है। खासकर Infosys और Wipro के रिजल्ट्स से पहले सभी की नजरें Accenture के परफॉरमेंस पर रहेंगी।

60-Words Summary:

Accenture के शेयरों में रिकॉर्ड 22% की तेजी आई। कंपनी ने चौथी तिमाही में 18.68 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया। FY2027 के लिए भी कंपनी ने 3% से 6% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान दिया।  US मार्केट में Infosys और Wipro के ADRs में भी तेज उछाल आया। Infosys के ADRs में करीब 9% और Wipro में करीब 10% बढ़त देखने को मिली। 


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 758 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online